दोस्तों के साथ यहां रात में ट्रैकिंग करने का अलग है मजा, आप भी बनाएं भारत के इन 5 जगहों पर घूमने का प्लान

आपमें से कई लोगों ने ऊंची पहाड़ियों पर ट्रैकिंग की होगी। कुछ लोग वाहन से जाने के बजाय, पहाड़ों पर चढ़ना, पैदल चलना ज्यादा पसंद करते हैं। भारत के कई हिल स्टेशनों पर पर्यटक सिर्फ पहाड़ पर चढ़ने के लिए जाते हैं।
लेकिन भारत में कुछ जगहें ऐसी भी हैं जो रात में भी पहाड़ पर चढ़ने के लिए उपयुक्त हैं, ये जगह आपको जरूर हैरान कर देगी। आज हम उन स्थानों के बारे में बताने वाले हैं, जहां जाने के बाद आप आप जीवन भर याद रखेंगे।
बहुत से लोग इस बात को सुनकर हैरान हो रहे होंगे कि जब वे दिन में पैदल यात्रा कर सकते हैं, तो रात में क्यों जाएं। लेकिन जो लोग दुनिया को अनोखे ढंग से देखने में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह बेहद रोचक है।
इस ट्रेक में आपको पता चलेगा कि दिन के मुकाबले रात का मौसम कितना अद्भुत होता है।
अंतरा गंगे (Anthar Gange)

अंतरागंगे जिसे लोग अंतरगंगे के नाम से भी जानते हैं। यह भारत के कर्नाटक राज्य के कोलार जिले में 1226 मीटर (4021 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। यहां दोस्तों के साथ ट्रैवल करने में आपको मजा आ जाएगा।
जब आप रात में यहां ऊपर से नजारा देखेंगे, तो आपको ऐसा लगेगा मानों आप पूरा देश अपनी आंखों से देख रहे हैं। दूर-दूर तक घरों में जलती लाइट और आसमान के तारों का नजारा आपका दिल जीत लेगा। (साल 2024 में घूमने के लिए अच्छी जगह)
साहसिक अनुभवों का अहसास करने के लिए यह जगह बेसट है। यहां आपको न सिर्फ चलना पड़ता है बल्कि कुछ जगहों पर रेंगना भी पड़ता है। क्योंकि ये पहाड़ इतने आसान भी नहीं है।
कुछ घंटों की चढ़ाई और पैदल चलने के बाद,अरबों सितारों से भरे आकाश के शानदार दृश्य आप देख पाएंगे। ट्रेक का मुख्य भाग अंतर गंगे मंदिर है, जहां एक सीढ़ी के माध्यम से पहुंचा जाता है।
इसे भी पढ़ें- इन 5 आसान तरीकों से ट्रेकिंग के लिए खुद को करें तैयार
धोत्रे टोंग्लू (Dhotrey Tonglu)

दार्जिलिंग के खूबसूरत शहर से कुछ मील की दूरी पर, अधिकांश पर्यटक टोंग्लू चोटी पर दिन की ट्रैकिंग के लिए जाते हैं। लेकिन जो पर्यटक वहां के सूर्योदय का खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं, वे रात्रि ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं।(जनवरी में फैमिली संग जाए यहां)
टोंग्लू चोटी से उगते सूरज की सुंदरता एक ऐसा अनुभव होगा, जिसे आप लंबे समय तक याद रखेंगे। यदि आप सही समय पर व्यू प्वाइंट तक पहुंचने में कामयाब रहे, तो यह ट्रेक निश्चित रूप से आपको निराश नहीं करेगा।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली के आस-पास इन जगहों पर जाएं घूमने
रंगनाथ स्वामी बेट्टा ट्रेक (Ranganatha Swamy Betta Night Trek)

कर्नाटक राज्य में कनकपुरा शहर के पास एक पहाड़ी है, जो 60 किमी की दूरी पर स्थित है। इसे रंगनाथस्वामी बेट्टिनी बी.आर. हिल्स के नाम से भी जाना जाता है। रंगनाथस्वामी बेट्टा नाइट ट्रेक भी दक्षिण भारत के सर्वश्रेष्ठ ट्रैकिंग में से एक माना जाता है।
बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क से शुरू होने वाला यह ट्रेक आपको अद्भुत दृश्य प्रदान करेगा। एक बार जब आप पहाड़ की चोटी पर पहुंच जाते हैं, तो आपको ऐसा महसूस होता है जैसे आप किसी दूसरी दुनिया में हैं।
अगर हमारी स्टोरी जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।