World Tourism Day पर दिल्ली की इन 3 जगहों पर लगती है पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़, आप भी जाएं

वर्ल्ड टूरिज्म डे अगर आप भी सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो आपको घूमने जाने का प्लान बनाना चाहिए। यह दिन यात्रा और पर्यटन के महत्व को मनाने के लिए बेस्ट है। इस दिन आप दिल्ली घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। दिल्ली में आपको केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमते हुए नजर आएंगे। यह जगह देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आधुनिक धरोहरों के कारण आकर्षित करती है।
दिल्ली में कई ऐतिहासिक स्थल हैं जैसे लाल किला, कुतुब मीनार, इंडिया गेट और हुमायूं का मकबरा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि वर्ल्ड टूरिज्म डे के दिन आपको कहां यात्रा के लिए जाना चाहिए।
लाल किला (Red Fort)

लाल किला दिल्ली की सबसे खास ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। यह मुगल वास्तुकला का अद्भुत नमूना पेश करता है, जो देश-विदेश दोनों पर्यटकों को आकर्षित करता है। विदेशी पर्यटक इसकी भव्यता और इतिहास को जानने के लिए यहां आते हैं। हर साल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं।
- कैसे पहुंचें- निकटतम मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन है, जो येलो लाइन पर स्थित है। मेट्रो स्टेशन से लाल किला पैदल या रिक्शा से पहुंचा जा सकता है।
- इसके अलावा दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की कई बसें लाल किला के नजदीक रुकती हैं। आप बस से भी यहां आ सकते हैं।
- लाल किला पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली से 2 घंटे की दूरी पर हैं ये बेस्ट लोकेशन, दोस्तों के साथ प्लान कर लें जल्दी से ट्रिप
कुतुब मीनार (Qutub Minar)

दिल्ली में मौजूद कुतुब मीनार दुनिया की सबसे बड़ी ईंट की बनी इमारत है। इसके आसपास कुतुब परिसर में कई ऐतिहासिक इमारतें हैं, जैसे कि अलाई दरवाजा और क्वव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद। यह पांच मंजिला इमारत लाल पत्थरों और मार्बल से बनी है। इस इमारत की खूबसूरती देखने हर दिन पर्यटकों का भीड़ उमड़ती है। इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। यहां पार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से भी एक है।
- कैसे पहुंचे- निकटतम मेट्रो स्टेशन कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन है, जो दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित है।
- दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की कई बसें कुतुब मीनार के नजदीक से गुजरती हैं। आप बस से भी यहां आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- यहां देखें दिल्ली, नोएडा सहित गुरुग्राम के बेस्ट डेस्टिनेशन
इंडिया गेट (India Gate)

यह देश-विदेश के पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां की संरचना और देशभक्ति की भावना विदेशी पर्यटकों के लिए प्रेरणादायक होती है। यहां पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों की स्मृति में बनाई गई है। इंडिया गेट केवल दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी सुंदर लगता है। आप यहां किसी भी टाइम घूमने आ सकते हैं। इंडिया गेट नई दिल्ली के राजपथ पर स्थित है। यह दिल्ली में रात में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है।
- कैसे पहुंचे- इंडिया गेट तक पहुंचना बहुत आसान है, निकटतम मेट्रो स्टेशन सेंट्रल सचिवालय है, जो येलो लाइन और वायलेट लाइन पर स्थित है। मेट्रो स्टेशन से इंडिया गेट तक आप रिक्शा या पैदल भी पहुंच सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।