Navratri 2023: नोएडा में इन जगहों पर सजता है माता का खास दरबार, नवरात्रि में इन पंडाल को देखना न भूलें

माता रानी के दर्शन करने के लिए किसी विशेष दिन की जरूरत नहीं होती, लेकिन नवरात्र का पर्व माता के लिए खास माना जाता है।

 

visit famous temples of mata rani in noida

शारदीय नवरात्रि का पर्व रविवार, 15 अक्टूबर 2023 से शुरू होने जा रहा है। इसी के चलते अभी से लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। हर साल लोग नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। नौ माता के स्वरूपों के दर्शन के लिए लोग जगह-जगह मंदिरों में जाते हैं। अगर आप नोएडा में रहते हैं और माता के दर्शन के लिए कहीं दूर नहीं जाना चाहते, तो आज मैं आपको कुछ मंदिरों के बारे में बताने जा रही हूं।

नौ देवी दुर्गा माता मंदिर (Nau Devi Durga Mata Mandir)

nau durga mata  famous temples of mata rani noida

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित इस प्राचीन मंदिर में लोग दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर नोएडा सेक्टर 2 में स्थित है। इस मंदिर में माता का 9 रूप विराजमान है। यहां आप उनके सभी रूपों का एक साथ दर्शन कर सकते हैं। अगर आप इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए गए, तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। यह मंदिर नवरात्रि में बड़े ही खास तरीके से सजाया जाता है।

दुर्गा माता मंदिर (Durga Mata Mandir)

famous  durga temples of mata rani in noida noida

नवरात्रि के अवसर पर आप नोएडा सेक्टर 16 में स्थित दुर्गा माता के मंदिर में भी जा सकते हैं। हर साल यहां नवरात्रि पर खास तैयारियां देखने को मिलती है। सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन से आप पैदल भी जा सकते हैं। यह मंदिर बस 5 मिनट की दूरी पर है।(वैष्णो देवी मंदिर के आसपास स्थित अद्भुत जगहें)

इसे भी पढ़ें-Navratri 2023: उत्तराखंड में बसा है माता का ऐसा चमत्कारी मंदिर, जहां मूर्ति बदलती है दिन में 3 बार अपना रूप

श्री काली माता मंदिर (Shri Kali Mata Mandir)

यह मंदिर नोएडा सेक्टर 15 में स्थित है। मंदिर सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है। यहां पहुंचने के लिए आप मेट्रो ले सकते हैं। मेट्रो से मंदिर की दूरी बस 10 मिनट की है। नवरात्रि में इस मंदिर में लोगों की काफी भीड़ जमा होती है। यहां सुबह और शाम नवरात्रि के अवसर पर माता की आरती होती है, जिसमें आप शामिल हो सकते हैं।

आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP