Mata Ka Mandir: वैष्णों देवी मंदिर का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे लोकप्रिय और रहस्यमयी मंदिरों में से एक है।
वैष्णो देवी मंदिर जम्मू में मौजूद त्रिकुटा पहाड़ियों में बसा हुआ है। इस मंदिर को लेकर ऐसा माना जाता है कि यहां आने वाले हर व्यक्ति की मुराद पूरी होती है।
यह मंदिर जीतना दिव्य माना जाता है उतना ही इस मंदिर से जुड़े कई रहस्य भी हैं जिनका भेद आजतक भी किसी के भी सामने उजागर नहीं हो पाया है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आज हम जानेंगे कि क्या है माता वैष्णों देवी से जुड़े रहस्य और क्यों माना जाता है यह स्थान चमत्कारी शक्तियों से पूर्ण।
वैष्णों देवी मंदिर एक गुफा में स्थित है। इस गुफा से जुड़ी कहानी यह है कि इसी स्थान पर मां वैष्णों देवी ने भैरो नाथ से 9 महीने छुपकर घोर तपस्या की थी।
यह गुफा गर्भ पूजन गुफा कहलाती है। इस गुफा से जुड़ी मान्यता है कि जो महिलाएं (पीरियड्स में महिलाओं को मंदिर क्यों नहीं जाना चाहिए) इस गुफा में प्रवेश करती हैं उन्हें प्रसव के दौरान कोई समस्या नहीं होती है।
यह भी पढ़ें: Mata Ka Mandir: एक ऐसा चमत्कारी मंदिर जहां जाने से दूर हो जाती है हकलेपन की बीमारी
गर्भ पूजन गुफा को लेकर यह भी माना जाता है कि यह गुफा दस लाख वर्ष पुरानी है। यानी कि उतनी पुरानी जब से तीर्थयात्रियों ने वैष्णो देवी यात्रा शुरू की थी।
इसके अलावा, गर्भ पूजन गुफा को लेकर यह भी माना जाता है कि इस गुफा में आज भी भैरो का शरीर मौजूद है जिसका वध माता ने इसी स्थान पर किया था।
यह भी पढ़ें: Unique Temple: इस मंदिर में लगती है स्टांप पेपर पर अर्जी, अनोखे ढंग से होती है कार्यवाही
यह विडियो भी देखें
वैष्णो देवी को सभी स्थानों में सबसे दिव्य इसलिए भी माना जाता है क्योंकि यह मात्र एक जगह नहीं बल्कि सती माता के अंश के बना आलौकिक शक्तिपीठ है।
गुफा में मां की पूजा बहुत अनूठे रूप से की जाती है। मां को पानी, दूध, घी और शहद से नहलाया जाता है। फिर बीच मंत्रों के उच्चारण संग आरती की जताई है।
अगर आप भी माता वैष्णों के भक्त हैं और वैष्णों देवी मंदिर जाते हैं और उस स्थान से जुड़े रहस्य और सभी मान्यताओं के बारे में इस लेख के माध्यम से जान लें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। है उतना ही ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।