Mon Oct 5, 2026 | Updated 06:45 PM IST

दिन ही नहीं, रात को भी होते हैं दर्शन; भारत के इन 3 मंदिरों की देखें लिस्ट

अगर आपको किसी ऐसे मंदिर जाना है जहां आप रात में दर्शन कर पाएं, तो ये मंदिरों की लिस्ट आपके लिए है।
Updated:- 2026-10-05, 16:06 IST
famous temples in india

क्या आपने कभी रात के अंधेरे में किसी मंदिर के दर्शन किए हैं? जरा सोचिए हर तरफ सन्नाटा हो और मंदिर की लाइटों से पूरा परिसर जगमगा रहा हो। ऐसे नजारे की बात ही कुछ और होती है। हम अक्सर सुबह या शाम को ही मंदिर जाते हैं, क्योंकि ज्यादातर मंदिरों के कपाट रात में बंद हो जाते हैं। लेकिन भारत में कुछ ऐसे खास मंदिर भी हैं, जो रात को भी भक्तों के लिए खुले रहते हैं। यहां न तो सुबह होने का इंतजार करना पड़ता है और न ही भीड़ में धक्के खाने पड़ते हैं।

रात में खुले हुए मंदिर

भारत में कुछ ऐसी जगह हैं, जहां पर रात में मंदिर खुले रहते हैं। हर तरफ शंख बजने की गूंज होती है और बहुत ही खूबसूरत नजारे होते हैं। यहां जानते हैं खास मंदिरों के बारे में।

महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन

इस लिस्ट में पहला मंदिर है उज्जैन का महाकालेश्वर। यहां रात 3 बजे से सुबह 5 बजे तक शिव जी की भस्म आरती से होती है। इस अनोखी आरती को देखने के लिए लोग न जाने कहां-कहां से आते हैं।

कैसे पहुंचें- दिल्ली से महाकालेश्वर मंदिर जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन या बस का रास्ता चुन सकती हैं।

mahakaleshwar

काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी)

इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी रात के समय शयन आरती और रात्रि के विभिन्न प्रहरों में विशेष पूजा-अर्चना व दर्शन की व्यवस्था होती है। यह सुबह 2:30 बजे खुलता है और उससे पहले से लोग लाइन में लग जाते हैं।

कैसे पहुंचें- दिल्ली से काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी) जाने के लिए ट्रेन, विमान और सड़क मार्ग चुन सकते हैं। ट्रेन का विकल्प ज्यादा अच्छा है।

kashi

करणी माता मंदिर, देशनोक

करणी माता मंदिर भी काफी फेमस है। यह राजस्थान के देशनोक में है और यह चूहों के लिए फेमस है। ये चुहे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और रात को और ज्यादा दिखते हैं। इन्हें अलग से प्रसाद भी चढ़ाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह सब माता के परिवार के सदस्यों के पुनर्जन्म हैं। इन्हें भोग लगाना काफी अच्छा होता है।

यह भी पढ़ें- सूरत में नवरात्रि के दौरान जाएं इन मंदिरों के दर्शन करने, नहीं है ज्यादा दूर

कैसे पहुंचें- दिल्ली से देशनोक की दूरी करीब 475 किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए आप बस, ट्रेन जैसा साधन चुन सकती हैं।

karni mata mandir

तो अगर आप भी भीड़ से बचकर शांत मन से भगवान के दर्शन करना चाहते हैं, तो इन मंदिरों में रात का समय सबसे बेस्ट है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के इन मंदिरों को क्यों माना जाता है चमत्कारी? जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
 क्या रात में मंदिर जाना सुरक्षित होता है?
 हां, महाकालेश्वर और वैष्णो देवी जैसे बड़े मंदिरों में रात में भी पुलिस और मंदिर प्रशासन की सुरक्षा रहती है, इसलिए परिवार के साथ भी रात में दर्शन कर सकते हैं।
 क्या रात में दर्शन करने के लिए अलग से टिकट लेना पड़ता है?
 ज्यादातर मंदिरों में रात के दर्शन के लिए कोई अलग टिकट नहीं है, लेकिन उज्जैन की भस्म आरती जैसी विशेष आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग पहले से करनी पड़ती है।
 रात में मंदिर जाने का सबसे बड़ा फायदा क्या है?
रात में भीड़ बहुत कम होती है, इसलिए आराम से दर्शन होते हैं। साथ ही लाइटों से सजा हुआ मंदिर रात में दिन से ज्यादा खूबसूरत लगता है और फोटो भी अच्छी आती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।