सूरत में नवरात्रि के दौरान जाएं इन मंदिरों के दर्शन करने, नहीं है ज्यादा दूर

नवरात्रि के नौ दिनों में माता के 9 स्वरूपों की पूजा होती है। इस पर्व में कई लोग हर दिन माता के अलग-अलग स्वरूपों के मंदिरों में दर्शन करने जाने का प्लान बनाते हैं। भारत में माता के कई ऐतिहासिक मंदिर है, जिनके प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा है। कई मंदिर ऐसे हैं जहां साल भर में करोड़ों लोग दर्शन के लिए जाते हैं। इनमें माता के सबसे खास मंदिरों में कटरा में स्थित वैष्णो देवी मंदिर माना जाता है। क्योंकि, यहां आपको पूरे साल भीड़ देखने को मिलेगी। लेकिन यह मंदिर ऊंचाई और दूर स्थित होने की वजह से हर साल लोग यहां दर्शन के लिए नहीं जा पाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सूरत के कुछ खास मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
खोखली माता मंदिर (Famous Temples In Surat)

यह गुजरात के सबसे खास मंदिरों में से एक है। यह मंदिर पारले प्वाइंट और कपोदरा इलाके में स्थित है, इसलिए यहां पहुंचना आसान है। इस मंदिर के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा है, यहां लोग अपनी मन्नत पूरी करने के उद्देश्य से आते हैं। नवरात्रि के समय लोगों का मानना है कि माता स्वयं यहां लोगों को आर्शीवाद देने आती है। इसलिए यहां मां के 9 दिनों के पर्व में हर दिन भीड़ रहती है। अगर आप नवरात्रि में यहां दर्शन के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अंतिम दिन जा सकते हैं। यहां भक्त अपनी मन्नत पूरी होने के बाद माता को गाठिया चढ़ाते हैं। माना जाता है कि इससे माता रानी खुश होती हैं। यह भारत के फेमस माता मंदिर में से एक है।
- लोकेशन- लाम्बे हनुमान रोड, सागर सोसायटी, वराछा, सूरत, गुजरात
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि में बना रहे हैं नैना देवी मंदिर के दर्शन का प्लान, तो इस टूर पैकेज से जा सकते हैं आप
श्री अंबिका निकेतन मंदिर (Famous Mata Temples in Surat)

सूरत में अगर माता के फेमस मंदिर के बारे में बात हो रही है, तो इसमें अंबिका माता का मंदिर जरूर आता है। इस मंदिर की सफाई सुविधा अच्छी है, लेकिन यहां आपको पार्किंग में परेशानी हो सकती है। क्योंकि, यहां पहुंचने के लिए गली संकरी है। अगर आप यहां अपनी गाड़ी से आ रहे हैं, तो कोशिश करें कि गाड़ी बाहर की किसी अच्छी जगह पर पार्क करके पैदल अंदर आएं।
- लोकेशन- डुमास रोड, पार्ले पॉइंट, अठवालाइन्स, अठवा, सूरत, गुजरात
इसे भी पढ़ें-गुजरात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, आप भी बनाएं घूमने का प्लान
बहुचर माताजी मंदिर (Famous Devi Temples In Surat)

यह मंदिर सूरत के वेड रोड क्षेत्र में स्थित है। यहां गुजरात के किसी भी शहर से पहुंचना आसान है। इस मंदिर को संतान प्राप्ति के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। नवरात्रि के दौरान माना जाता है कि माता की सच्चे मन से पूजा करने पर भगवान हर इच्छा पूरी करती है। नवरात्रि के दौरान मंदिर में भीड़ ज्यादा होती है, इसलिए समय का ध्यान रखें। यह गुजरात में बच्चों के साथ जाने के लिए अच्छी जगह है।
- लोकेशन- वेड रोड क्षेत्र, सूरत, गुजरात
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के बारे में कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- सूरत का बहुचर माताजी मंदिर क्यों प्रसिद्ध है?
- इस मंदिर को संतान प्राप्ति के लिए प्रसिद्ध माना जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।