ताजमहल ही नहीं दुनिया की ये इमारतें भी हैं प्यार की निशानी

दुनिया भर में प्यार जताने के कई तरीके हैं। उनमें से एक तरीका हमें इतिहास से देखने को मिलता है। इतिहास में बड़े-बड़े राजाओं और शासकों ने अपनी पत्नी या प्रेमिकाओं के लिए खूबसूरत इमारतें बनवाईं। भारत में स्थित ताज महल इसका सबसे प्रमुख उदाहरण है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में ऐसी कई इमारतें स्थित हैं, जो प्यार की निशानी के तौर पर जानी जाती हैं। इनमें से कई इमारते आज भी सच्चे प्यार की गवाही देती हैं।
आज के आर्टिकल में हम आपको दुनिया भर की ऐसी इमारतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें प्यार की निशानी माना जाता है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं ये जगहें।
डोब्रॉयड कैसल-
इंग्लैंड के टॉडमॉर्डन शहर में स्थित यह कैसल प्यार की खूबसूरत निशानी है। आज यह जगह एक खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी जानी जाती है। इस महल कैसल को 1866 से लेकर 1869 में तैयार किया गया था। हैलिफैक्स कुरियर के अनुसार कभी यहां पर जॉन फिल्डन नाम का व्यक्ति एक रहा करता था, जिसे एक लड़की से प्यार हो गया था। उसके पिता टॉडमॉर्डन के व्यापारी थे, इस कारण वह बहुत अमीर भी था।
जब लड़की से जॉन ने प्यार का इजहार किया तब उसने कहा कि वह जॉन से तभी विवाह करेगी जब जॉन पहाड़ों पर उसके लिए एक आलीशान किला बनावाए गा। अपनी महबूबा की फरमाइश को पूरा करने के लिए जॉन ने ये खूबसूरत कैसल बनवाया, जिसमें कई आलीशान कमरे, खूबसूरत, 17 घोड़ों के अस्तबल जैसी कई और सुविधाएं बनाई गई हैं।
इसे भी पढ़ें-आगरा में स्थित मरियम-उज़-ज़मानी मकबरे के बारे में जानिए कुछ रोचक तथ्य
केली कैसल-
यह किला मलेशिया के बटू गजह नामक शहर में स्थित है। यह मलेशिया के सबसे पुराने किलों में गिना जाता है। इस महल को 18 वीं शताब्दी में विलियम केली स्मिथ ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को प्यार में बनवाया था। इस महल को रोमन, इंडियन और मूरिश स्टाइल से तैयार किया गया था, पर अचानक से स्मिथ की मृत्यु के बाद इस इमारत का काम रोकना पड़ गया।
कहा जाता है कि उस समय दुनिया भर में फ्लू बहुत बुरी तरह से फैला हुआ था, जिस कारण इस महल के निर्माण में ही कई हिंदू कारीगरों की मृत्यु हो गई थी। आज यह किला एक टूरिस्ट स्पॉट के लिए जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें-मालदीव में Super Fun के लिए जरूर ट्राई करनी चाहिए ये ऑफबीट चीजें
कोडाइ जी मंदिर-
जापान में स्थित यह खूबसूरत मंदिर भी प्यार की निशानी के रूप में जाना जाता है। बता दें कि इस मंदिर का निर्माण 1606 में किता-नो-मंडोकरो ने अपनी पत्नी की याद में करवाया था। मंदिर बनने के बाद किता-नो की पत्नी इसी जगह पर पुजारन के रूप में रहा करती थीं। यह मंदिर जापान के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक है, आज भी इस मंदिर में अनेकों लोग दर्शन करने के लिए आया करते हैं।
परसत फीमई-
थाईलैंड देश में बना यह फीमई मंदिर इतिहास के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक है। इस मंदिर के निर्माण के पीछे एक बेहद रोमांचक कहानी है। कहा जाता है कि फीमई सिटी में कभी पजित्त नाम का एक लड़का रहा करता था। उसके पिता चाहते थे कि पजित्त शादी कर ले। कई सालों घूमने के बाद पजित्त को एक गर्भवती महिला मिली उसने उस महिला से शादी करने का प्रस्ताव रखा।मगर महिला विधवा थी, जिस कारण उसने पजित्त से शादी करने से इंकार कर दिया। तब पज्जित ने उसके पेट में पल रही छोटी बच्ची से विवाह करने का निश्चय कर लिया।
जब बच्ची बड़ी हुई तो दोनों जंगल में बड़े आराम से रहने लगे। एक दिन लकड़हारे ने पजित्त की हत्या कर दी और लड़की को उठाकर अपने साथ ले गया। मगर वह लड़की लड़करहारे के चंगुल से भाग आई और उसने जंगलों में यह मंदिर बनवाया, आज भी यह मंदिर दोनों के प्यार की निशानी के रूप में सुरक्षित है।
तो यह थीं दुनिया की खूबसूरत जगहें, जो प्यार के रूप में जानी जाती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
image credit- britannica.com, wikimedia.com, renowntravel.com, secure.raxcdn.com and production.image.net
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।