Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:39 AM IST

Hanuman Jayanti 2025: दिल्ली के प्रसिद्ध और पवित्र हनुमान मंदिर, दर्शन मात्र में भक्तों की मुराद होती है पूरी

Hanuman Temples: अगर आप भी हनुमान जयंती के खास मौके पर भगवान हनुमान का दर्शन करना चाहते हैं, तो दिल्ली में स्थित इन मंदिरों में पहुंच जाएं। हर मुराद होगी पूरी।
Updated:- 2025-04-11, 10:40 IST
image

Hanuman Temples In Delhi: 'बस नाम लेते रहो श्री राम का, साथ मिलता रहेगा हनुमान का....प्यार से भजे जो कोई हनुमान का नाम, संकट का हो जाता है विनाश' ! जी हां, भगवान हनुमान को हिन्दू समाज में संकट मोचन के रूप में पूजा जाता है। भगवान हनुमान को अंजनी पुत्र, पावन पवित्र आदि कई नामों से भी जाना जाता है।

इस साल 12 अप्रैल को देश भर में हनुमान जयंती का त्योहार मनाया जाएगा।  इस खास मौके पर लाखों हनुमान भक्त देश में स्थित प्रसिद्ध और पवित्र हनुमान मंदिरों का दर्शन करने पहुंचते हैं। दिल्ली और दिल्ली एनसीआर वाले भी इस खास मौके पर हनुमान मंदिर पहुंचते हैं।  

इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली से लेकर दिल्ली एनसीआर में स्थित कुछ प्रसिद्ध और पवित्र हनुमान मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप हनुमान जयंती के मौके पर पहुंच सकते हैं। इन मंदिरों का दर्शन मात्र में मुरादें पूरी हो जाती हैं।

राजीव चौका का प्राचीन हनुमान मंदिर

rajeev chowk hanuman temple

दिल्ली में स्थित सबसे प्रसिद्ध और पवित्र हनुमान मंदिर का नाम लिया जाता है, तो कई लोग सबसे पहले राजीव चौका में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का नाम लेते हैं। इस मंदिर को कई लोग कनॉट प्लेस का हनुमान मंदिर के नाम से भी जानते हैं।

प्राचीन हनुमान मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसे पांडवों द्वारा स्थापित किया गया था। कुछ लोगों का मानना है कि यहां स्थापित हनुमान मंदिर का निर्माण महाराजा मान सिंह प्रथम ने किया था। हनुमान जयंती के मौके पर यहां दिल्ली के हर कोने से भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इस खास मौके पर मंदिर को फूलों से सजा दिया जाता है। यह मंदिर सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है।

इसे भी पढ़ें: Budget Trip Plan Hacks: बच्चों के साथ बजट में घूमने का प्लान बनाना है, तो इन हैक्स को करें फॉलो

करोल बाग का हनुमान मंदिर

jhandewalan mandir hanuman

प्राचीन हनुमान मंदिर का दर्शन करने के बाद आप करोल बाग में स्थित हनुमान मंदिर का दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर को दिल्ली का प्रसिद्ध और सबसे पुराने मंदिरों से एक माना जाता है। इस मंदिर को कई लोग झंडेवालान हनुमान मंदिर के नाम से भी जानते हैं।
करोल भाग में स्थित हनुमान मंदिर की प्रतिमा करीब 108 फीट ऊंची है, जो दूर से भी दिखाई देने लगती है। हनुमान जयंती के मौके पर यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा, मंगवार और शनिवार को भी यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है। हनुमान जयंती के मौके पर यहां हवन और भंडारे का आयोजन किया जाता है।

चाणक्यपुरी का प्राचीन हनुमान मंदिर

Hanuman Mandir Chanakyapuri

दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित भगवान हनुमान जी का मंदिर काफी पुराना और प्रसिद्ध मंदिरों से एक माना जाता है। यहां हर दिन दर्जन से अधिक भक्त अपनी-अपनी मुरादें लेकर पहुंचते हैं।
हनुमान जयंती के खास मौके पर चाणक्यपुरी का प्राचीन हनुमान मंदिर का दर्शन करने लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां जो भी सच्चे मन पहुंचता है, उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। हनुमान जयंती के मौके पर इस मंदिर को फूलों से सजा दिया जाता है।

श्री हनुमंत धाम

shri hanumant dham noida

दिल्ली-एनसीआर में स्थित सबसे प्रसिद्ध और पवित्र हनुमान मंदिरों का जिक्र होता है, तो कई लोग सबसे पहले श्री हनुमंत धाम का ही नाम लेते हैं। यह प्रसिद्ध मंदिर नोएडा सेक्टर 49 में स्थित है।

श्री हनुमंत धाम मंदिर में भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेने के लिए हर दिन हजारों भक्त पहुंचते हैं। हनुमान जयंती के मौके पर भी यहां भारी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। हनुमान मंदिर के खास मौके पर मंदिर को खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। हनुमान जयंती के मौके पर यहां भजन से लेकर और सुंदरकांड पाठ भी होता है।

इसे भी पढ़ें: साल 2025 में कब से खुल रहे हैं केदारनाथ से लेकर चारों धाम के कपाट

इन हनुमान मंदिरों का भी दर्शन करें

दिल्ली और दिल्ली एनसीआर में अन्य और भी कई प्रसिद्ध और पवित्र हनुमान मंदिर हैं, जिनका दर्शन करने आप पहुंच सकते हैं। जैसे-मरघट वाले हनुमान मंदिर और रोहिणी में स्थित-श्री बालाजी बाबोसा मंदिर का दर्शन करने पहुंच सकते हैं। हनुमान जयंती के मौके पर इन मंदिरों से दूर-दूर से भक्त अपनी-अपनी मुरादें लेकर आते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@delhitourism.travel,apna_shehar_delhi4

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।