Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:18 AM IST

Budget Trip Plan Hacks: बच्चों के साथ बजट में घूमने का प्लान बनाना है, तो इन हैक्स को करें फॉलो

बच्चों के साथ यात्रा करना माता-पिता के लिए किसी रोमांचक सफर से कम नहीं होता, लेकिन फिर भी इसके लिए अगर प्लानिंग नहीं की, तो यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। 
Updated:- 2025-04-09, 12:58 IST
easy hacks and tricks to plan budget trip with kids

बच्चों के साथ घूमने जाने से पहले माता-पिता सोचते बहुत है। अगर आपके 2 से ज्यादा बच्चे हैं, फिर तो ट्रिप प्लान करने से पहले उन्हें और भी ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। बजट, सुरक्षा, आराम और जरूरतें जैसी कई चीजों का खास ख्याल रखना पड़ता है। आप किसी एक बच्चे के लिए खास तैयारी नहीं कर सकते। क्योंकि सभी को एक जैसी ही सुविधाएं आपको देनी पड़ती है। इसके साथ ही बच्चों के साथ ट्रैवल करने पर सामान्य से अधिक खर्चा आता है। यही कारण है कि लोग जल्दी ट्रिप प्लान नहीं करते। अगर आप भी बच्चों की वजह से ट्रिप प्लान नहीं कर पाते हैं, तो परेशान न हो। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान हैक्स बताएंगे, जिससे सस्ते में घूमकर आना आसान हो जाएगा।

बच्चों के साथ बजट में ट्रिप प्लान कैसे करें? (How To Plan Budget Trip With Kids)

easy hacks and tricks to plan budget trip with kids1

  • फ्लाइट, ट्रेन और होटल में बच्चों के लिए अलग से सीट और बेड की जरूरत होती है। इसलिए ट्रैवल का खर्च ज्यादा आता है। ऐसे में अगर आप 5 लोग साथ में यात्रा कर रहे हैं और आपको एसी कोच में आने-जाने की टिकट बुक करनी पड़ रही है, तो इससे अच्छा है कि आप कैब बुक कर लें। इससे आराम से यात्रा भी हो जाएगी और खर्च भी ज्यादा नहीं होगा। 
  • दूसरे शहरों में जाकर घूमने के लिए सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें। अक्सर लोग कैब बुक कर लेते हैं। इससे उनका खर्चा बढ़ जाता है। अगर आपके बच्चे बड़े हो गए हैं, तो आप ऑटो या सीटी बस से यात्रा करें। 
  • बच्चों के खाने पर कम खर्च करें। यह उनकी सेहत के लिए भी अच्छा है और इससे पैसे भी बचेंगे। आप साथ में बच्चों की पसंद की चीजें बनाकर ले जा सकते हैं। 
  • बच्चों के जरूरी कपड़े लेकर जाएं, ताकि आपको वहां जाकर मजबूरी में खरीदना न पड़ें। बजट में घूमने के हैक्स आप फॉलो करेंगे, तो खर्च कम होगा।

इसे भी पढ़ें-  छोटे बच्चों के साथ कहीं घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो ट्रिप प्लान करते समय ध्यान रखें ये 5 बातें

 easy hacks and tricks to plan budget trip with kids2

  • बच्चों की दवाईयां साथ लेकर चलें, इससे आप उनकी बीमारी को समय रहते कंट्रोल कर सकते हैं। 
  • बच्चों को एक्टिवेट करवाने की बजाय, टूरिस्ट प्लेसिस पर घुमाएं। शहरों में बच्चों के लिए अलग-अलग तरह की एक्टिविटी करवाई जाती है, लेकिन यह बहुत महंगी होती है। 
  • बच्चों के लिए अलग कमरा या बैड लेने की बजाय गद्दा ले लें। इससे खर्चा कम होगा। आप चाहें तो रहने के लिए हॉस्टल ले सकते हैं। 
  • बच्चों के साथ लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें, साथ ही ऐसी जगह पर न जाएं जहां अधिक गर्मी या अधिक सर्दी पड़ती है। इससे बच्चे बीमार नहीं होंगे। बच्चों के साथ घूमने के लिए टिप्स आपको फॉलो करने चााहिए।

इसे भी पढ़ें-  बच्चे बार-बार कहीं घूमने की कर रहे हैं जिद तो इन टूर पैकेज के जरिए घुमा लाएं

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

FAQ
बच्चों के साथ गर्मियों के मौसम में घूमना सही है या गलत?
आप गर्मियों में बच्चों के साथ बाहर घूम सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि शाम के समय निकलें। इसके साथ ही छाता और सही कपड़ों का चयन जरूर करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।