Durga Puja 2022: दिल्ली में लेना है बंगाल का फील तो यहां पहुंचें पूजा देखने

अगर आप भी बंगाल की दुर्गा पूजा दिल्ली में देखना चाहते हैं तो दिल्ली की इन जगहों पर ज़रूर पहुंचें।

know best durga pandal in delhi in hindi
know best durga pandal in delhi in hindi

Best Durga Puja In Delhi: मां दुर्गा सबसे पूजनीय देवी में से एक हैं। भक्त मां की पूजा-पाठ तो हर रोज करते हैं लेकिन, नवरात्रि के समय मां के दरबार में कुछ अधिक ही भीड़ उमड़ती है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के भक्तों के अंदर एक अलग ही उत्साह होता है।

इस साल 26 सितंबर से नवरात्रि शुरू है (यानी शुरू हो चुका है) और 4 अक्टूबर तक है और 5 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। नवरात्रि के दिनों में भक्त लोग फेमस-फेमस दुर्गा पंडाल में मां का दर्शन करने पहुंचते रहते हैं।

अगर आप भी दिल्ली यानी राजधानी में कोलकता का फील लेना चाहते हैं तो फिर दुर्गा पूजा का अद्भुत नज़ारा देखने आप दिल्ली की इन जगहों पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं।

चितरंजन पार्क

cr park delhi durga puja

राजधानी में दुर्गा पूजा देखने और घूमने का जिक्र होता है तो सबसे पहले चितरंजन पार्क का ज़रूर नाम लिया जाता है। शायद आपको मालूम हो अगर नहीं है तो आपको बता दें कि इसे मिनी कोलकाता भी माना जाता है। इस पार्क के आसपास बहुत से बंगाली लोग रहते हैं इसलिए यहां की पूजा भी पूरे दिल्ली में फेमस है।

यहां की पूजा देखने के लिए शहर के हर कोने से लोग पहुंचते हैं। सिर्फ पूजा ही नहीं बल्कि यहां का पंडाल भी बेहद भव्य होता है। कई एकड़ में पूजा पंडाल का निर्माण किया जाता है और साइड-साइड में स्ट्रीट फ़ूड की दुकाने भी लगी होती हैं। यहां का पंडाल बनाने के लिए कोलकता से कारीगर आते हैं।

इसे भी पढ़ें:Navratri 2022: इस प्राचीन मंदिर में फूल की जगह चढ़ाई जाती है ढाई प्याला शराब, जानें क्यों

छतरपुर मंदिर

chattarpur mandir durga puja

सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि भारत के कई राज्यों के लोग भी छतरपुर मंदिर के बारे में जानते हैं। यहां एक प्राचीन और भव्य मंदिर है। नवरात्रि के दिनों में यहां हर समय भक्तों की भीड़ मौजूद रहती हैं। खासकर अष्टमी के बाद यहां सबसे अधिक भक्त लगती है।

छतरपुर मंदिर का पंडाल भी भव्य होता है। जिस स्थान पर मां दुर्गा का मंदिर है उस स्थान के आसपास ऊंचे-ऊंचे पंडाल का निर्माण किया जाता है। पंडाल का थीम भी बेहद खूबसूरत होता है।(नवरात्रि में इन जगहों पर घूमने पहुंचें)

आरामबाग दुर्गा पूजा

aarambag durga puja and pandal

आरामबाग की दुर्गा पूजा और पंडाल हर बार जिक्र का केंद्र रहता है। कहा जाता है कि यह दिल्ली के सबसे बड़े बजट के पंडालों में से एक होता है। एक खबर के मुताबिक दुर्गा पंडाल बनाने के लिए लगभग 2 करोड़ से भी अधिक रुपये खर्च होते हैं।

यहां भक्त सिर्फ पूजा-पाठ करने ही नहीं बल्कि पंडाल भी देखने के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि के दिनों में पंडाल के आसपास मेला भी लगता है। इसके अलावा साइड-साइड में स्ट्रीट फ़ूड की दुकाने भी लगती हैं।

इसे भी पढ़ें:नवरात्रि की छुट्टियों में इस अलौकिक जगह आप भी घूमने पहुंचें

इन जगहों पर भी पहुंचें

know famous durga pandal in in delhi

चितरंजन पार्क, छतरपुर मंदिर या आरामबाग का दुर्गा पूजा या पंडाल ही फेमस नहीं है बल्कि, इनके अलावा दिल्ली में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे-कश्मीरी गेट, मिंटो रोड पूजा समिति, काली बाड़ी, मिलानी पूजा समिति (मयूर विहार), मातृ मंदिर (सफदरजंग एन्क्लेव), तिमारपुर और सिविल लाइंस पूजा समिति आदि जगहों पर जा सकते हैं।(इस मंदिर में मांगी मुरादें हो जाती हैं पूरी)

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@cityspide,sutterstocks)

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP