Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:17 AM IST

किस जगह मौजूद हैं 7 सागर और 9 नारायण? जानें इन पवित्र स्थान के बारे में

हिन्दू धर्म में कई पूजनीय स्थान है, जिनका काफी महत्त्व माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको इस खबर में एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां 7 सागर और 9 नारायण मौजूद हैं। आइए जानते हैं इस खास स्थान के बारे में। 
Updated:- 2026-06-17, 21:28 IST
image

हिंदू धर्म में 33 कोटी देवी देवताओं का महत्व माना जाता है। ऐसे में अलग-अलग जगह पर अलग-अलग मंदिरों की बड़ी मानता है, लेकिन क्या आपने 7 सागर और 9 नारायण के बारे में सुना है। अगर नहीं, तो आज हम आपको इस खबर में एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां पर 7 सागर और 9 नारायण मौजूद हैं और उनका बहुत महत्त्व है। इन सभी जगह पर श्रद्धालु आकर पूजा आराधना करते हैं। आइए जानते हैं इस खबर में इन सभी जगहों के बारे में।

उज्जैन में मौजूद है 7 सागर और 9 नारायण

महाकाल की नगरी उज्जैन में हर कोई ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं ज्योतिर्लिंग के अलावा भी उज्जैन में 7 सागर और 9 नारायण नामक कई स्थल हैं, जो बहुत चर्चा में रहते हैं। इन जगहों पर श्रद्धालुओं की हमेशा भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन अधिकमास के महीने में यह जगह श्रद्धालुओं से घिर जाती है।

Main - 2026-06-17T195913.497

यहां जानें 7 सागर के बारे में

उज्जैन में सात पवित्र तालाब हैं, जिन्हें 7 सागर के नाम से जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं में बताया जाता है, कि सतयुग और त्रेतायुग में इन सभी सागर को देवताओं ने बनवाया था। इन सात सागर में-

  • सबसे पहला रुद्र सागर है, जो महाकाल मंदिर के ठीक पास नूतन स्कूल के करीब में मौजूद है।
  • इसके बाद पुष्कर सागर, जो हरसिद्धि शक्तिपीठ मंदिर के पीछे बना हुआ है।
  • क्षीर सागर, जो उज्जैन रेलवे स्टेशन से आपको पास पड़ेगा। यह क्षीर सागर कॉलोनी के पास है।
  • गोवर्धन सागर, जो सांदीपनि आश्रम की तरफ जाने वाले रास्ते पर पड़ता है।
  • रत्न सागर, जो भर्तृहरि गुफा की तरफ आता है।
  • विष्णु सागर, जो खाकचौक के पास पडेगा।
  • पुरुषोत्तम सागर, जो उज्जैन की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के पास मौजूद है।

यह भी पढ़ें- Ujjain Trip: महाकाल मंदिर में किस समय होती है भोग आरती? उज्‍जैन जाने से पहले नोट कर लें टाइमिंग

9 नारायण के बारे में

उज्जैन में भगवान विष्णु के स्वरूपों के 9 प्राचीन मंदिर मौजूद हैं। जिनको नौ नारायण के नाम से जाना जाता है।

  • अनंत नारायण का मंदिर आनंद भैरव मंदिर के पास है।
  • सत्य नारायण मंदिर कंठाल चौराहे के बिलकुल पास है।
  • पुरुषोत्तम नारायण मंदिर आपको पुरुषोत्तम सागर के तट पर दिख जाएगा।
  • चतुर्भुज नारायण मंदिर विष्णु सागर के पास बना है।
  • आदि नारायण का मंदिर अनंत नारायण मंदिर से पास में हैं।
  • पद्मनाभ नारायण मंदिर क्षीर सागर तालाब के किनारे बना है।
  • चक्रपाणि नारायण मंदिर दानीगेट क्षेत्र शिप्रा नदी के किनारे बना है।
  • बद्री नारायण मंदिर निकास चौराहा मक्सी रोड़ के पास बना है।
  • लक्ष्मी नारायण मंदिर महाकाल घाटी के पास बना है।

2 - 2026-06-17T195912.284

यह भी पढ़ें- भारत के ऐसे 5 मंदिर जिनकी परंपरा सुनकर आप रह जाएंगे हैरान, यहां नहीं मिलता है पुरुषों को प्रवेश

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific /pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।