Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

मीठा नहीं, इस बार बनाएं स्पाइसी 'हरी मिर्च जैम'; रेसिपी के साथ जानें ये 4 सीक्रेट टिप्स

क्या आपके घर में भी सुबह सभी को ब्रेड और जैम चाहिए होता है? अगर हां, तो एक जैसा साधारण जैम खाने के बजाय आप सभी के लिए कम समय में बेहतरीन हरी मिर्च से बना जैम तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका। 
Updated:- 2026-07-14, 22:23 IST
image

अधिकतर घरों में सुबह ब्रेकफास्ट के वक्त ब्रेड तो होती ही है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक जैम-ब्रेड का शौक कई लोगों में देखा गया है। अगर आप भी एक जैसा जैम-ब्रेड खाकर बोर हो गई हैं और अब अपने टेस्ट को बदलना चाहती हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन लजीज डिश परफेक्ट हो सकती है। आइए जानते हैं इस तीखी और चटपटी डिश के बारे में।

हरी मिर्च जैम

अगर आपको भी तीखेपन और हल्की मिठास का शानदार कॉम्बिनेशन बहुत पसंद है, तब तो आपको हरी मिर्च जैम बहुत पसंद आएगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं हरी मिर्च से बने जैम की। इस जैम को आप न सिर्फ ब्रेड बल्कि, टोस्ट, सैंडविच या पराठे के साथ भी खा सकती हैं। इस जैम को आप कम समय में आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसको बनाए का तरीका भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए कुछ सामग्री लगेगी।

1 - 2026-07-14T151430.227

मिर्च जैम बनाने के लिए सामग्री

बाजार में कई फ्लेवर वाले जैम उपलब्ध है। इन सभी जैम को तो हर किसी ने कभी न कभी तो खाया ही होगा, लेकिन मिर्च जैम की शानदार रेसिपी से आप इसे घर पर ही बना सकती हैं।

100 ग्राम मोटी हरी मिर्च
1 कप चीनी
2 चम्मच सफेद सिरका
आधा छोटा चम्मच नमक
1 छोटा टुकड़ा अदरक
1 छोटा सेब

मिर्च जैम बनाने का तरीका

घर में सभी को नाश्ते में तीखा और मीठा चाहिए? तो आप भी आसानी से घर पर मिर्च जैम तैयार करके ब्रेड के साथ घर के सदस्यों को दे सकती हैं। इसे बनाने के लिए निचे दी गई रेसिपी को फॉलो करें।

  • मिर्च जैम बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च के डंठल तोड़कर उन्हें अच्छी तरह साफ कर लें।
  • इसके बाद मिर्च, अदरक और सेब के पल्प को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें।
  • अब एक पैन में इस पेस्ट के साथ चीनी, सिरका और नमक मिलाकर इसे धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • जब यह मिश्रण गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए, तब इसे ठंडा करें और एयर टाइट डिब्बे में भर दें।
  • इसे एक साफ कांच के एयर-टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख सकती हैं।

2 - 2026-07-14T151432.130

यहां जानें 4 सीक्रेट टिप्स

अगर आप कम तीखा खाती हैं, तो मिर्च के बीज अलग कर दें। इससे यह आपके स्वाद के हिसाब से बनेगा।
चीनी की जगह आप गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
जैम को और टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें दालचीनी पाउडर डाल सकती हैं।
एयर-टाइट कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें। इससे इसका स्वाद खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- घर पर बनाएं बाजार जैसा टेस्टी बेल का जैम, जानें बनाने का तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।