Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:07 PM IST

क्या सच में Nainital की इस झील में आती हैं परियां? परी ताल से जुड़ा सच जानें

आमतौर पर लोगों को नैनीताल के बारे में ही ज्‍यादा जानकारी होती है, लेक‍िन यहां का परी ताल भी बहुत ही खूबसूरत है। इस जगह को लेकर कई कहान‍ियां सुनने को म‍िलती हैं।
Updated:- 2026-08-29, 18:00 IST
pari taal of nainital

उत्तराखंड का नैनीताल एक बहुत ही खूबसूरत डेस्‍ट‍िनेशन है। इसे स‍िटी ऑफ लेक्‍स भी कहा जाता है। यह शहर अपनी खूबसूरत झीलों, पहाड़ों और हरि‍याली के ल‍िए जाना जाता है, लेक‍िन यहीं पर एक ऐसी झील भी है ज‍िसकी कहानी काफी दि‍लचस्‍प लगती है। यह कोई और लेक नहीं बल्‍क‍ि परी ताल है। इसका नाम सुनते ही सबसे पहले मन में यही ख्याल आता है क‍ि आखि‍र इस लेक का नाम परी ताल क्‍यों पड़ा? क्‍या सच में यहां पर‍ियां आती हैं?

क्‍या है परी ताल की दिलचस्प कहानी?

दरअसल, इस जगह को लेकर कई सालों से एक द‍िलचस्‍प कहानी सुनने को म‍िलती है। कहा जाता है क‍ि पूर्णिमा की रात यहां परियां स्नान करने आती हैं। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर ह‍ै। हम आपको पर‍ी ताल से जुड़ी द‍िलचस्‍प बातें बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

pari taal of nainital (2)

नैनीताल से क‍ितनी दूर है परी ताल?

आपको बता दें क‍ि परी ताल नैनीताल के पास चाफी गांव की तरफ है। चाफी गांव नैनीताल से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है और यहां से परी ताल तक जाने के ल‍िए आपको करीब 3 से 4 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ सकता है। यह रास्ता आम घूमने वाली जगहों जैसा नहीं है। रास्ते में आपको पत्थर, चट्टानें और जंगल का इलाका भी म‍िलेगा। कुछ जगहों पर नदी को पार करके आगे बढ़ना पड़ता है। इसलिए परी ताल तक पहुंचना अपने आप में एक एडवेंचर है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल की इन 3 जगहों पर जाने से आज भी डरते हैं लोग, क्या आप गए हैं?

क्या सच में परी ताल यहां आती हैं परियां?

अब आते हैं इस जगह के सबसे बड़े सवाल पर। लोगों का कहना है क‍ि पूर्णिमा की रात यहां परी ताल में देव परियां स्नान करने के ल‍िए आती हैं। इसी मान्यता से इस ताल का नाम परी ताल पड़ा। जो भी वहां घूमने जाता है, उसे भी लोग इसी तरह की कहानी बताते हैं। मुझे खुद यही क‍िस्‍सा सुनने को म‍िला था। कुछ लोग तो ऐसा भी कहते हैं क‍ि उन्‍होंने ताल से परियों को निकलते हुए भी देखा है। हालांक‍ि, यह स‍िर्फ मान्‍यता है। इनके सच होने की कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba के दर्शन के बाद बनाएं ट्रेकिंग का प्लान, आस-पास इन जगहों पर ले सकते हैं एडवेंचर का मजा

पूर्णिमा पर लोग क्यों नहीं जाते परी ताल?

ऐसा भी कहा जाता है क‍ि पूर्णिमा के समय लोग यहां परी ताल जाने और ताल में डुबकी लगाने से भी बचते हैं। इसकी वजह ताल की गहराई और परि‍यों का रहस्‍य भी है। वैसे भी ताल तक जाने वाला रास्ता आसान नहीं है। इसलिए अगर कोई यहां घूमने जाता भी है तो वो पानी में उतरने के बजाय नेचर व्‍यू देखकर ही लौट जाता है।

pari taal of nainital (1)

ताल की गहराई भी बनी हुई है रहस्य

परी ताल का रहस्‍य इसकी गहराई से भी जुड़ा हुआ है। कहते हैं कि‍ इसकी सही गहराई का आज तक पता नहीं चल पाया है। यही वजह है कि परी ताल को सिर्फ खूबसूरत जगह नहीं बल्कि एक रहस्यमयी जगह भी माना जाता है। इसके आसपास काली चट्टानें भी दिखाई देती हैं। यहां के लोग इसे शिलाजीत वाली चट्टानें मानते हैं।

यह भी पढ़ें- गूगल मैप पर भी नहीं मिलेगी उत्तराखंड की यह अद्भुत जगह, दिल्ली से महज 390 किमी है दूर

यहां की खूबसूरती भी है खास

परी ताल की पहचान सिर्फ इससे जुड़ी कहानियों की वजह से नहीं है। यह जगह पहाड़ों, जंगल और शांत माहौल में है। ताल के पास झरना भी है, जिससे आसपास का नजारा और खूबसूरत नजर आने लगता है। कुल म‍िलाकर यहां आपको नैनीताल जैसी भीड़ नहीं देखने को म‍िलेगी।

परी ताल जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप परी ताल जाने का सोच रही ह‍ैं तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। जैसे-

  • परी ताल तक पहुंचने के लिए चाफी गांव से पैदल जाना पड़ता है।
  • रास्ता पत्थरों और चट्टानों वाला है, इसलिए अच्‍छी ग्र‍िप वाले शूज पहनकर ही जाएं।
  • ताल के पानी में उतरने से बचें।
  • बारिश के समय रास्ता फिसलन भरा हो सकता है, इसलिए ज्यादा सावधानी रखें।
  • पूर्णिमा की रात यहां जाने से लोग बचते हैं।

यह भी पढ़ें- मसूरी-ऋषिकेश से लेकर नैनीताल जाने वाले ध्यान दें! करना पड़ सकता है यह जरूरी काम, वरना नहीं मिलेगी एंट्री

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI/Freepik

FAQ
नैनीताल की सात मुख्य झीलें कौन-कौन सी हैं?
नैनीताल, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, खुरपाताल, सूखाताल और हरीशताल प्रमुख झीलें हैं।
चाफी गांव की परी ताल के अलावा अन्य मुख्य विशेषता क्या है?
चाफी गांव अपने सुंदर सेब के बागानों, ऑर्गेनिक खेती और ट्रैकिंग ट्रेल्स के लिए प्रसिद्ध है।
उत्तराखंड के परी ताल जाने का सबसे सही मौसम कौन सा है?
मार्च से जून और सितंबर से नवंबर का सुहावना मौसम यहां जाने के लिए सही है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।