दिल्ली से पास ही है फ‍िल्‍म Dhurandhar-2 की शूटिंग वाली ये जगह, वीकेंड पर देख आएं खूबसूरत नजारे

Film Dhurandhar 2 Shooting Locations: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर-2 की कुछ शूटिंग ऐसी जगह पर हुई है, जहां आप भी आसानी से जा सकती हैं। सबसे अच्छी बात तो ये है कि ये जगह दिल्ली से ज्यादा दूर भी नहीं है और आप वीकेंड ट्रिप पर आसानी से यहां पहुंच भी सकती हैं। हम बात कर रहे हैं चंडीगढ़ की, जो दिल्ली से करीब 260 किलोमीटर की दूरी पर है।
Updated:- 2026-03-23, 16:48 IST
dhurandhar 2 shooting location in chandigarh

Dhurandhar-2 Shooting Location In Chandigarh: इन दिनों फिल्म Dhurandhar-2 की चर्चा चारों ओर हो रही है। 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई धुरंधर-2 की शूटिंग भारत में कई जगहों पर हुई है। फिल्म में इतनी खूबसूरत जगहों को दिखाया गया है, कि लोगों ने लोकेशंस सर्च करने शुरू कर दिए हैं। अगर आप भी फिल्मों में दिखाए जाने वाली खूबसूरत लोकेशन्स को असल में देखना पसंद करती हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है।

हम धुरंधर 2 की ऐसी शूटिंग लोकेशन के बारे में बता रहे हैं जिसकी दूरी दिल्ली से करीब 260 किलोमीटर है। हम बात कर रहे हैं चंडीगढ़ की। ये जगह दिल्ली से ज्यादा दूर भी नहीं है और वीकेंड ट्रिप के लिए एकदम परफेक्ट भी है। आइए जानते हैं कि चंडीगढ़ में कहां धुरंधर 2 की शूटिंग हुई है और आप यहां कैसे पहुंच सकती हैं?

dhurandhar 2 shooting location in chandigarh (1)

चंडीगढ़ में कहां हुई है धुरंधर 2 की शूटिंग?

र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक, चंडीगढ़ में सुखना लेक पर फिल्म धुरंधर 2 की शूटिंग हुई है। ये एक आर्टिफिशियल लेक है जो शिवालिक पहाड़ियों के पास बनी है। यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत है। अगर आपको भीड़भाड़ नहीं पसंद है तो आप यहां जा सकती हैं। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।

यह भी पढ़ें- बर्फ की सफेद चादर से ढका उत्तराखंड का यह शहर, जन्‍नत जैसा नजारा देखना है तो तुरंत बना लें घूमने का प्‍लान

इन चीजों का ले सकती हैं मजा

अगर आप दिल्ली में हैं तो वीकेंड पर यहां जा सकती हैं। खास बात तो ये है कि आप यहां कई चीजें एंजॉय भी कर सकती हैं। जैसे-

  • लेक में बोटिंग कर सकती हैं
  • वॉक या जॉगिंग कर सकती हैं
  • बर्ड वॉचिंग का मजा ले सकती हैं
  • सुकून भरे पल बिता सकती हैं
  • लेक क्लब में इंडोर गेम्स का मजा ले सकती हैं
  • स्वि‍म‍िंंग भी कर सकती हैं

यह भी पढ़ें- Adventure Sports In Manali: गर्मियों में घूमने जा रही हैं मनाली, तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्‍ट‍िव‍िटीज; मजा हो जाएगा दोगुना

यहां भी जरूर जाएं

  • रॉक गार्डन- ये गार्डन चंडीगढ़ की सबसे फेमस जगह है। यहां पर चूड़ियाें, चीनी मिट्टी के बर्तन, टाइल्‍स, बोतलों और कचरे का इस्‍तेमाल करके कई मूर्तियां बनाई गई हैं।
  • रोज गार्डन- चंडीगढ़ के रोज गार्डन को एशिया के सबसे बड़े रोज गार्डन में ग‍िना जाता है। इसका नाम पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के नाम पर रखा गया है। यहां आपको गुलाब की कई प्रजात‍ि‍यां देखने को म‍िलेंगी। इसके अलावा यहां 1600 किस्‍म के फूल लगाए गए हैं। 
  • वाॅर मेमोरियल- चंडीगढ़ का वाॅर मेमोरियल देश का सबसे बड़ा युद्ध स्मारक है। आप यहां भी जा सकती हैं। 

दिल्ली से कैसे पहुंचे?

आपकाे बता दें कि दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचना बहुत आसान है। आप अपनी कार या बस से 4-5 घंटे में चंडीगढ़ पहुंच सकती हैं। दिल्ली से आपको चंडीगढ़ के लिए ट्रेनें भी मिल जाएंगी। इसके अलावा अगर आपका बजट इजाजत देता है तो आप फ्लाइट से भी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Travel Tips: मार्च में 34-35 ड‍िग्री टेंपरेचर के बीच घूम आएं भारत की ये 5 जगहें, खूबसूरत वादियों में खो जाने का करेगा मन

dhurandhar 2 shooting location in chandigarh (2)

यहां भी हुई है फिल्म की शूटिंग

सुखना लेक के अलावा धुरंधर-2 की शूटिंग कई और जगहों पर भी हुई है। बताया जा रहा है क‍ि पंजाब और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों के अलावा हिमाचल प्रदेश, कसौली और लद्दाख की लोकेशंस भी फिल्म में दिखाई गई हैं। अगर आपको ट्रैवल करना पसंद है, तो आप इन जगहों को भी अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Hidden Peaks Of India: माउंट एवरेस्ट तो सब जानते हैं, लेकिन देखने लायक हैं भारत की इन 3 चोट‍ियों के व्‍यूज

तो अगर आप इस वीकेंड कुछ अलग करना चाहती हैं, तो चंडीगढ़ की इस खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान जरूर बनाएं। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- ingredible india/Chandigarh Tourism

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।