Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:31 AM IST

जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के बाद ओडिशा की इस अद्भुत जगह को एक्सप्लोर करना न भूलें

Odisha Mai Ghumne Ki Jagah: ओडिशा, बंगाल की खाड़ी के पास में स्थित एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। अगर आप भी इस साल ओडिशा में जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं, तो ट्रिप में इस अद्भुत जगह को एक्सप्लोर करना न भूलें।
Updated:- 2025-06-26, 12:30 IST
image

Odisha Hidden Places: ओडिशा इस समय पूरे भारत में जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर चर्चा के केंद्र में बना है। इस साल कल यानी 27 जून से इस यात्रा की शुरुआत होने वाली है और समापन 5 जुलाई को होगा। जगन्नाथ रथ यात्रा भगवान कृष्ण उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को समर्पित है। इस यात्रा में देश के हर कोने से लेकर लाखों विदेशी श्रद्धालु भी शामिल होते हैं। अगर आप भी इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं, तो यात्रा में शामिल होने के बाद देवमाली हिल जैसी शानदार और अद्भुत जगह को एक्सप्लोर करना न भूलें। इस आर्टिकल में देवमाली की खासियत से लेकर खूबसूरती के बारे में बताने जा रहे हैं। खूबसूरती देख झूम उठेंगे।

देवमाली हिल क्यों प्रसिद्ध है?

देवमाली हिल ओडिशा की सबसे ऊंची चोटी है। यह समुद्र तल से करीब 5 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित है। इस हिल को प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी हसीन खजाने से कम नहीं माना जाता है। इस हिल की ऊंचाई से हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है।  
देवमाली हिल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। इसलिए यहां कई लोग सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में इस हिल की खूबसूरती चरम पर होती है।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर बांके बिहारी मंदिर की भीड़ देखकर घबरा गई हैं? इस समय दर्शन करने पहुंचें, बहुत कम श्रद्धालु मिलेंगे

देवमाली पर्यटकों के लिए क्यों खास है?

deomali hill in odisha

देवमाली पर्यटकों के लिए कई मायने में खास माना जाता है। इस हिल को पूरी से लेकर भुवनेश्वर और कटक से लेकर ओडिशा के ब्रह्मपुर के आसपास में छिपा हुआ खजाना माना जाता है। यहां के खूबसूरत नजारे पर्यटकों को हैरान कर सकते हैं।
देवमाली को मानसून में वाटरफॉल का खजाना भी माना जाता है। देवमाली पर्यटकों के बीच अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। यहां कई पर्यटक ट्रेकिंग से लेकर हाईकिंग और कैम्पिंग का शानदार लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।

ओडिशा में देवमाली हिल कहां है?

deomali hill which district

देवमाली हिल की खूबसूरती और खासियत जानने के बाद यह जान लेते हैं कि यह हिल कहां है। देवमाली हिल ओडिशा में पूर्वी घाट की चंद्रगिरी-पोट्टंगी उपश्रेणी में एक पर्वत शिखर है, जो ओडिशा के कोरापुट जिले में स्थित है। यह मुख्य शहर से करीब 50 किमी दूर है।
देवमाली को देओमाली के नाम से भी जाना जाता है। देवमाली ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से करीब 463 किमी दूर है। इसके अलावा, पुरी शहर से करीब 468 किमी और ओडिशा के ब्रह्मपुर से करीब 299 किमी दूर है।  

देवमाली हिल में क्या-क्या देखें?

odisha hidden places

देवमाली हिल में देखने लिए एक से एक खास और अद्भुत चीजें हैं। सबसे पहले तो इस हिल की ऊंचाई से खूबसूरत और लुभावने दृश्यों को देखा जा सकता है। इस हिल से कुछ ही दूरी पर स्थित दुदुमा वॉटरफॉल जैसी शानदार जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी मोहित कर सकती है। इसके अलावा, देवमाली हिल के आसपास स्थित आदिवासी गांवों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: फ्री में रेलवे स्टेशन पर हाई स्पीड वाई-फाई चलाएं, फोन और लैपटॉप में ऐसे करें कनेक्ट

देवमाली हिल कैसे पहुंचें?

देवमाली हिल पहुंचना बहुत ही आसान है। इस हिल के सबसे पास में विशाखापत्तनम एयरपोर्ट है, जो करीब 200 किमी है। इसके अलावा, देवमाली के सबसे पास में कोरमुट रेलवे स्टेशन है। देवमाली हिल ओडिशा के लगभग हर शहर से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@odishatv

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।