Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

दिल्ली की नाइटलाइफ वो भी बिल्कुल फ्री, ट्रैवल ब्लॉगर ने ढूंढ निकाली रात में घूमने की ये 25 जगहें

दिल्ली में घूमने फ‍िरने के ल‍िए कई जगहें हैं। यहां की नाइटलाइफ और भी ज्‍यादा लोगों को पसंद आती है। ताे अगर आप भी द‍िल्‍ली को रात में देखना चाहती हैं तो हम आपको कुछ जगहाें के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2026-07-07, 14:34 IST
delhi nightlife

द‍िल्‍ली में घूमने-फ‍िरने वाले जगहों की कमी नहीं है। यहां की नाइटलाइफ भी कमाल की होती है। आमतौर पर जब लोग नाइटलाइफ का नाम सुनते हैं ताे सबसे पहले लॉन्‍ग ड्राइव, क्‍लब‍िंग या कैफे के बारे में ही ख्‍याल आता है, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि द‍िल्‍ली में ऐसी भी कई जगहें हैं जहां रात में आप ब‍िना पैसे खर्च क‍िए घूम सकती हैं?

हाल ही में एक इंस्‍टाग्राम पर द‍िल्‍ली के एक ट्रैवल पेज से वीड‍ियो शेयर क‍िया गया है। इसमें उन 25 जगहों के बारे में जानकारी दी गई है जहां रात के समय फ्री में घूमने का मजा ल‍िया जा सकता है। तो अगर आप भी द‍िल्‍ली की नाइटलाइफ को अलग अंदाज में देखना चाहती हैं ताे एक बार ये लि‍स्‍ट देख लें। आइए जानते हैं-

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगहें भी कर सकती हैं एक्‍सप्‍लोर

द‍िल्‍ली में ऐत‍िहास‍िक जगहों की कमी नहीं है। हर ए‍क जगह की अपनी ए‍क खास‍ियत है। ये जगहें द‍िखने में भी बहुत खूबसूरत हैं और यहां घूमकर आपको मजा ही आ जाएगा।  

  • इंडिया गेट- रात के समय यहां टहलना और रोशनी से जगमग हो रहे इंड‍िया गेट को देखना बहुत ही सुकून देता है।
  • राष्ट्रपति भवन- यहां पर रात में जगमगाती हुई सड़कें और खूबसूरत नजारा देखने लायक होता है।
  • गुरुद्वारा बंगला साहिब- रात में यहां पर गुरबानी होती है ज‍िसे सुनकर मन को सुकून मिलता है।
  • जामा मस्जिद- रात में यहां की सुंदरता और भी ज्‍यादा अच्‍छी लगती है।
  • कुतुब मीनार (बाहर से)- रात के समय कुतुब मीनार का नजारा काफी खूबसूरत लगता है।
  • लोटस टेंपल (बाहर से)- शाम और रात के समय यहां पर घूमना लोगों को खूब पसंद आता है।
  • अग्रसेन की बावली- पुरानी दिल्ली की इस ऐतिहासिक बावली के पास घूमना कुछ लोगों को अच्‍छा लगता है। रात में ये और भी रहस्यमयी लगती है।
  • हुमायूं का मकबरा (बाहर से)- मुगलकालीन वास्तुकला में बना हुमायूं का मकबरा रात में देखना और भी ज्‍यादा सुकूनभरा लगता है।

यह भी पढ़ें- ₹50 में द‍िखेगा लाखों का नजारा, दिल्ली-NCR के ये लेकसाइड पार्क्स पिकनिक के लिए हैं बेस्ट

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Delhi | New Delhi (@our.delhi)

नाइट मार्केट और फेमस सड़कें

द‍िल्‍ली में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जो रात में जगमग-जगमग करती हैं। जैसे- 

  • कनॉट प्लेस- द‍िल्‍ली के कनॉट प्‍लेस के बारे में तो शायद ही कोई जानता हो। रात में यहां की रौनक, रोशनी और लोगों की चहल-पहल देखने लायक होती है।
  • चांदनी चौक- पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक की गलियाें में भी रात को खूब चहल पहल देखने को म‍िलती है।
  • मजनू का टीला- त‍िब्‍बती कल्‍चर और अलग तरह का माहौल देखने के ल‍िए यहां जरूर जाएं।
  • द‍िल्‍ली हाट (आफ्टर आवर्स)- बाहर से घूमते हुए आप यहां का रंग-बिरंगा माहौल देख सकती हैं।
  • जनपथ और तिब्बतन मार्केट- विंडो शॉपिंग और स्ट्रीट फोटोग्राफी का अगर आपको शौक है तो आप इस जगह जा सकती हैं।

delhi nightlife  (2)

नेचर और ग्रीनरी पसंद हो तो यहां जाएं

ग्रीनरी के मामले में भी द‍िल्‍ली कि‍सी से पीछ‍े नहीं है। कुछ पार्क्स ऐसे हैं जहां आप रात में जा सकती हैं।  

  • लोधी गार्डन- सुकून भरे माहौल में वॉक करने के लिए ये जगह काफी फेमस है।
  • डियर पार्क- अगर आपको ग्रीनरी पसंद है तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्‍शन है।
  • संजय वन- रात में ये जगह और भी एडवेंचरस लगती है।
  • यमुना घाट- अगर आपको शांति‍ से बैठकर कुछ समय ब‍िताना है तो आप यहां जाएं।

delhi nightlife  (1)

आध्यात्मिक जगहों को देखें

अगर आपको आध्यात्‍म‍िक अनुभव लेना है तो भी दि‍ल्‍ली में बहुत कुछ खास है।   

  • इस्कॉन मंदिर- आप यहां पर होने वाली रात की आरती में शामिल होकर आध्यात्मिक एक्‍सपीर‍ियंस ले सकती हैं।
  • अक्षरधाम (बाहर से)- रात की रोशनी में ये परिसर और भी खूबसूरत दिखाई देता है।
  • सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल- शांति और सुकून पसंद है तो आप यहां जा सकती हैं।
  • दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट स्पॉट
  • निजामुद्दीन दरगाह- यहां पर होने वाली कव्वालियां लोगों को बहुत अच्‍छी लगती हैं।
  • इंडिया हैबिटेट सेंटर- अगर आपको आर्ट, कल्‍चर या रचनात्मक माहौल पसंद है तो ये जगह आपको पसंद आएगी।
  • मूलचंद ब्रिज- यहां की स्ट्रीट आर्ट और ग्रैफिटी कई लोगों को पसंद आती है।
  • सत्य निकेतन- यंगस्‍टर्स के बीच ये जगह काफी पॉपुलर है।
  • मुरथल ड्राइव- देर रात अगर आपको लॉन्‍ग ड्राइव करना है तो ये रूट आपके ल‍िए बेस्‍ट रहेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR से बेहद पास हैं ये 5 बर्फीले ठिकाने, 2 द‍िन में ट्र‍िप पूरी कर मंडे को ज्‍वॉइन करें ऑफि‍स

रात में निकलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • रात में कहीं भी घूमने जाएं तो अपनी सेफ्टी का खास ध्यान रखें।
  • कोशिश करें कि सुनसान जगहों पर अकेले न जाएं।
  • अपने फैम‍िली या फ्रेंड्स को अपनी लोकेशन जरूर भेज दें।
  • लोकल जगहों की रूल्‍स एंड रेगुलेशन भी फॉलो करें।

तो अगर आपको भी द‍िल्‍ली को रात में देखना चाहती हैं तो एक बार ये ल‍िस्‍ट जरूर चेक कर लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Incredible India/Pinterest/Gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।