Delhi Metro Alert: बदल गया मेट्रो का टाइम-टेबल, घर से निकलने से पहले चेक कर लें आखिरी ट्रेन का समय

क्रिकेट से प्यार करने वाले लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो (DMRC) एक बड़ी सौगात लेकर आया है। बता दें कि 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले T20 वर्ल्ड कप मुकाबले के मद्देनजर मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। जी हां, जो फैंस स्टेडियम से लौटेंगे उन दर्शकों की सुविधा के लिए DMRC ने कुछ चुनिंदा रूटों पर आखिरी मेट्रो का समय 90 मिनट तक बढ़ा दिया है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया (X) पर जानकारी साझा की है और बताया है कि देर रात तक सर्विस जारी रहेगी ताकि मैच देखने आए लोगों को घर जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। ऑफिस और घर जाने वाले रोज के यात्री भी इस बदलाव का फायदा उठा सकेंगे।
क्या हैं लेटेस्ट टाइमिंग्स?
12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले T20 मैच के कारण दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए आखिरी ट्रेन के समय को आगे बढ़ाया है।

- रेड लाइन (रिठाला - शहीद स्थल): रात 12:10 और 12:15 बजे।
- येलो लाइन (समयपुर बादली - गुरुग्राम): समयपुर बादली से रात 12:20 बजे और गुरुग्राम से रात 11:45 बजे।
- ब्लू लाइन: नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से रात 11:35 बजे और वैशाली से 11:45 बजे।
- मैजेंटा लाइन (जनकपुरी वेस्ट - बॉटनिकल गार्डन): रात 12:30 और 12:45 बजे।
इसे भी पढ़ें - Metro Station पर गलती से भूल गई हैं अपना जरूरी सामान? सफर करते हुए आया याद, तो जानें कैसे तुरंत सहायता मिल सकती है
- वायलेट लाइन (कश्मीरी गेट - बल्लभगढ़): कश्मीरी गेट से रात 12:25 बजे और बल्लभगढ़ से रात 11:20 बजे।
- पिंक लाइन (मजलिस पार्क - शिव विहार): रात 12:10 बजे।
- ग्रीन लाइन: रात 12:00 बजे से 1:00 बजे के बीच (स्टेशन के अनुसार)।
- ग्रे लाइन (द्वारका - ढांसा बस स्टैंड): रात 1:15 और 1:30 बजे।
- एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन: रात 12:30 और 1:00 बजे।
नोट: यह बदलाव केवल आज (12 फरवरी) के लिए प्रभावी है। कल 13 फरवरी से मेट्रो सेवाएं अपने पुराने समय (रात 11:00 से 11:30 बजे) के अनुसार ही संचालित होंगी।

बता दें कि गुरुवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नामीबिया के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस मैच को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। फैंस की भीड़ को देखते हुए फैंस और मेट्रो ने भी खास तैयारियां की हैं ताकि खेल प्रेमियों को असुविधा न हो।
इसे भी पढ़ें - अब मोबाइल से यूज करें दिल्ली का Metro Card, जान लें इसे एक्टिवेट करने का पूरा तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।