हरतालिका तीज पर दिल्ली की इन 3 जगहों पर दर्शन के लिए जाती हैं महिलाएं, आप भी जाएं

हरतालिका तीज भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा का दिन होता है। माना जाता है कि शिव मंदिर में दर्शन करने से भक्तों को भगवान शिव और देवी पार्वती का आशीर्वाद मिलता है। इस पर्व में अविवाहित लड़कियां भी अच्छे पति की प्राप्ति के लिए व्रत रख सकती हैं। हालांकि, हरतालिका तीज का व्रत बहुत कठिन माना जाता है, क्योंकि इसमें निर्जला उपवास रखा जाता है, जिसमें पानी भी नहीं पिया जाता। इस पर्व में फिर भी महिलाएं भगवान शिव और पार्वती के खास मंदिरों में दर्शन के लिए जाती हैं।
इस दिन शिव मंदिर में जाकर सामूहिक रूप से पूजा करने का अलग ही महत्व होता है। शिव मंदिर में दर्शन करने से भक्तों को भगवान शिव और देवी पार्वती का आशीर्वाद मिलता है। अगर आप दिल्ली में भगवान शिव और माता पार्वती के मंदिर में दर्शन करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के कुछ ऐतिहासिक मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
गौरी शंकर मंदिर, चांदनी चौक

माना जाता है कि यहां पर भगवान शिव और माता पार्वती प्रकट हुए थे। इसलिए इस मंदिर में दर्शन करना और भी ज्यादा खास माना जाता है। इस मंदिर में सबसे खास भगवान का शिवलिंग है, जिसे अत्यधिक पवित्र और शक्ति का स्रोत माना जाता है। यह मंदिर न केवल स्थानीय निवासियों के लिए बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का केंद्र है। मंदिर का इतिहास 800 साल पुराना बताया जाता है। माना जाता है कि यहां पर जो भी कोई अपनी मुराद लेकर आता है उसकी भगवान हर इच्छा पूरी करते हैं।
- समय- सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 बजे तक, शाम 4:00 से रात 9:00 बजे तक
- कैसे पहुंचें- निकटतम मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है।
इसे भी पढ़ें- नोएडा के इन शिव मंदिरों में दर्शन के लिए जाएं, होंगी मुरादें पूरी
मंगल महादेव बिरला कानन, रंगपुरी

इस मंदिर की सुंदरता लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। इसे सफेद संगमरमर से बनाया गया है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। हरतालिका तीज का त्योहार विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का दिन होता है, इसलिए इस दिन आप यहां बाबा के दर्शन के लिए आ सकते हैं।
इस दिन मंदिर को खास तरह से सजाया जाता है। हरतालिका तीज के दिन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त भाग लेते हैं। मंदिर के आस-पास का क्षेत्र हरियाली से भरा हुआ है और यहां का शांत वातावरण भक्तों को आध्यात्मिकता का अहसास करवाता है। यह भगवान शिव के सबसे फेमस मंदिर में से एक है।
- समय- सुबह 8:00 से दोपहर 12:00 बजे तक, शाम 4:00 से रात 8:00 बजे तक
- कैसे पहुंचें- निकटतम मेट्रो स्टेशन महिपालपुर है।
इसे भी पढ़ें- लखनऊ का फेमस शिव मंदिर, यहां पानी के बीच में बैठे हैं महादेव
केशव महादेव मंदिर, महरौली

भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित इस मंदिर में आपको हर दिन भक्तों की भीड़ देखने को मिलेगी। केशव महादेव मंदिर महरौली के आर्कियोलॉजिकल पार्क के पास स्थित है। मंदिर का वातावरण अत्यंत शांत और प्राकृतिक है, जो भक्तों को ध्यान और प्रार्थना के लिए आदर्श बनाता है। हरतालिका तीज पर महिलाएं यहां भगवान से अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए आती है।
- समय: सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 बजे तक, शाम 4:00 से रात 8:00 बजे तक
- कैसे पहुंचें: निकटतम मेट्रो स्टेशन कुतुब मीनार है। आपको यहां से ऑटो या कैब लेना होगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।