क्या आपने कभी दयारा बुग्याल का नाम सुना है? दोस्तों के साथ जरूर जाएं घूमने

दयारा बुग्याल, उत्तराखंड का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। इस जगह को भारत के सबसे अच्छे ट्रैकिंग और कैंपिंग प्लेस के लिए जाना जाता है। अगर आप दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करना चाह रहे हैं और कुछ अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो आपको यहां जाने का प्लान बनाना चाहिए।
रोमांच पसंद करने वाले लोगों को यह यह हिल स्टेशन पसंद आएगा। यहां आपको एक साथ देवदार और रोडोडेंड्रोन के बहुत सारे पेड़ देखने को मिलेंगे। अगर आप उत्तराखंड में किसी खास जगह ढूंढना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।
कहां स्थित है दयारा बुग्याल?
दयारा बुग्याल हिमालय के पहाड़ों में स्थित है। यह साहसी लोगों के लिए सबसे पसंदीदा स्थानों में से एक बन गया है। सर्दियों में इस जगह की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि यह पूरी तरह से बर्फ से ढक जाता है। साथ ही सर्दियों में यह बुग्याल न केवल स्कीइंग के लिए बल्कि बर्फ की गतिविधियों का आनंद लेने के लिए भी अच्छी है। यह उत्तराखंड की Underrated जगहों में से एक है।
इस क्षेत्र से गढ़वाल सहित नंदा देवी, बंदरपंच, स्वर्गारोहिणी जैसे हिमालय पर्वतों के नजारा भी नजर आता है। यहां ट्रैकिंग करने के लिए आपको ट्रेन की सुविधा नहीं मिलेगी। इसलिए पहले आपको बस लेना होगा, इसके बाद ट्रिप की शुरुआत करें।
इसे भी पढ़ें- Uttarakhand Travel: उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत वैली में क्या आप घूमना पसंद करेंगे? मार्च में भी होती है यहां बर्फबारी
इस तरह बनाएं दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान
View this post on Instagram
- अगर आप दिल्ली से ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको ट्रेन लेनी होगी। पहले आप नई दिल्ली से नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट बुक करें। यह ट्रेन हरिद्वार तक जाती है।
- इसके बाद दयारा बुग्याल की ट्रेकिंग की शुरुआत के लिए आपको बार्सू गांव तक के लिए बस लेना होगा।
- आप टैक्सी भी बुक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Uttarakhand Hidden Places: उत्तराखंड की यह जगह किसी हसीन जन्नत से कम नहीं, गर्मियों में आप भी पहुंचें
- अगर आप फ्लाइट से आना चाह रहे हैं, तो आपको देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई अड्डा तक टिकट बुक करनी होगी।
- आप सड़क मार्ग से से जा रहे हैं, तो नई दिल्ली में ISBT कश्मीरी गेट से आपको बहुत बसें मिल जाएंगी।
- यहां घूमने का सबसे अच्छा समय मई-जुलाई है।
- मानसून के मौसम में दयारा बुग्याल जाने से बचें, क्योंकि अत्यधिक ऊंचाई वाली जगह पर बहुत अधिक बारिश होती है। इससे भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है।
- दयारा बुग्याल के पास आप डोडी ताल झील, बार्सू गांव और अगोडा गांव जैसी जगह पर भी घूमने जा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।