इन देशों में भारतीय रुपये की कीमत है सबसे ज्यादा, घूमने में नहीं खर्च होंगे ज्यादा पैसे

विदेश यात्रा के लिए हम सभी सालों से प्लान करते हैं। बहुत से लोगों के लिए विदेश की यात्रा किसी बड़े शौक की तरह होती है। मगर विदेश का नाम सुनते ही हमारे मन में जेब ढ़ीली होने का डर आ जाता है, जिस वजह से प्लान बनते-बनते फ्लॉप हो जाता है। विदेश यात्राएं इसलिए भी महंगी हैं, क्योंकि कई देशों की करेंसी भारत के रुपये के मुकाबले काफी ज्यादा होती है। यही वजह है कि यूरोप और अमेरिका जैसे देशों की ट्रिप करने में बहुत ज्यादा पैसे लग जाते हैं।
ऐसे में अगर आप पैसे की बचत के साथ यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको उन देशों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में रखना चाहिए जहां पर भारतीय करेंसी उस देश की करेंसी से ज्यादा हो, ताकि आप कम पैसों में एक बेहतर ट्रिप प्लान कर सकें। तो आइए आज के आर्टिकल में जानते हैं कि आखिर वो कौन से देश हैं, जिनकी मुद्रा भारतीय रुपय से काफी कम है। इन देशों में जाकर अगर आप करेंसी एक्सचेंज कराते हैं तो आप कम भारतीय पैसे देकर ज्यादा विदेशी मुद्रा पा सकेंगे। ये हैं कुछ देश जिनकी विदेशी मुद्रा भारत के मुकाबले काफी कम है।-
वियतनाम-

चीन के पास बसा देश वियतनाम बेहद खूबसूरत और शांत शहर है। यहां पर वियतनामी डोंग करंसी का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि भारत का एक रुपया करीब 306 वियतनामी करेंसी के बराबर होता है। जिस कारण यहां पर घूमना आपके लिए काफी किफायती हो सकता है।
वियतनाम में आपको बौद्ध धर्म से जुड़े कई प्रसिद्ध देखने को मिल जाएंगे, इसके अलावा यहां का अलग खाना, नदियां और फ्रांस वास्तुकला के खूबसूरत नमूने देखने को मिल जाएंगे।
इंडोनेशिया-

एशिया में बसा देश इंडोनेशिया बेहद शांत और खूबसूरत शहर है। भारत का एक रुपया इस देश में करीब 190 इंडोनेशियान रुपये के आसपास होता है, जिससे आप जान सकते हैं कि यहां की ट्रिप के लिए प्लान करना आपके लिए काफी पॉकेट फ्रेंडली होगा। यह देश अपने बीचेज के लिए काफी मशहूर हैं, यहां जाने के लिए भारतीय लोगों को मुफ्त वीजा मिल जाता है। इस कारण यहां भारतीय ट्रैवलर्स का आना- जाना लगा रहता है। यहां पर कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, मगर बाली नाम की जगह यहां की सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।
इसे भी पढ़ें-लवासा घूमने के लिए हैं एक बेहतरीन जगहें, पार्टनर या परिवार के साथ आप भी पहुंचे
अल्जीरिया-

अल्जीरिया एक अफ्रीकी देश है। जहां पर आपका घूमना काफी बजट फ्रेंडली हो सकता है। इस देश में आपको कई प्राकृतिक खूबसूरत जगहें देखने को मिलती हैं। कोविड सिचुएशन नॉर्मल होने के बाद आप इस देश की ट्रिप का प्लान बना सकती हैं। भारत का एक रुपया इस देश करीब 1.87 दिनार के आसपास है। यहां की खूबसूरत जगहों को घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कंबोडिया-

कंबोडिया अपने खूबसूरत समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। यहां की कॉलोनियल बिल्डींग्स और विशाल पत्थरों से बना अंगकोट मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यह एक हिंदू मंदिर है जिस कारण कंबोडिया में हिंदू टूरिस्ट ज्यादा आया करते हैं। बता दें कि भारत का एक रुपया 53.75 कंबोडिया करेंसी के आसपास है। जिस कारण यहां कि ट्रिप हमारे लिए प्लान करना काफी सस्ता होगा।
इसे भी पढ़ें-दुनिया के सबसे पुराने शहरों के बारे में कितना जानते हैं आप
पैराग्वे-
यह एक लैंड लॉक देश है, जो कि साउथ अमेरिका में स्थित है। यहां घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिस वजह से यह देश दुनिया भर में मशहूर है। भारत का एक रुपया यहां के 90.83 पैरागुएआन गुआरानी है। यहां पर आपको खूबसूरत झरने देखने को मिलते हैं आप यहां पर जाकर एक सुकून और सस्ती ट्रिप को एंजॉय कर सकती हैं।
मंगोलिया-

मंगोलिया देश भी एशिया का एक लैंडलॉक देश है। यह देश बेहद शांत और खूबसूरत है। यहां आपके घूमने का एक्सपीरियंस बेहद यादगार होगा। यहां पर मौजूद कुदरती सुंदरता आपका मन मोह लेगी। घूमने के अलावा आप यहां पर कई एडवेंचर भी कर सकते हैं। भारत का 1 रुपया इस देश में करीब 38.00 मंगोलियन करेंसी है। इस वजह से यहां घूमना आपके लिए काफी सस्ता होगा।
तो ये थे कुछ देश जहां पर भारतीय रुपये की कीमत काफी ज्यादा है। इन जगहों पर जाकर आपके पैसे कम खर्च होंगे। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit- hotel.com, cloudfront.com, worldsnomads, cloudfronts, hotel.com, cdn.com and cloudfront.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।