बहुत जल्द पूरा विश्व 25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे मनाने वाला है। इस खास मौके पर कई लोग अभी से प्लान बना चुके हैं कि किस स्थान पर घूमने जाना और किस स्थान पर पार्टी करनी है। वैसे तो अमेरिका, यूरोप आदि देश के साथ-साथ भारत में भी क्रिसमस डे धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि विश्व के ऐसे कौन-कौन से देश हैं जहां क्रिसमस डे सेलिब्रेट नहीं होता तो फिर आपका क्या जवाब हो सकता है?
इस लेख में हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में बोला जाता है कि यहां क्रिसमस डे के दिन कुछ खास उत्साह या रौनक नहीं होती है। आइए इन देशों के बारे में जानते हैं।
कहा जाता है कि अफगानिस्तान एक ऐसा देश है जहां आज से नहीं बल्कि कई वर्षों से क्रिसमस डे नहीं मनाया जा रहा है। लोगों का मानना है कि यहां के लोग क्रिसमस डे पर मस्ती-धमाल करने के अलावा पार्टी का भी विरोध करते हैं। इसलिए यहां क्रिसमस डे नहीं मनाया जाता है।
अफगानिस्तान को लेकर कुछ लोगों का मानना है कि अफगानिस्तानी समाज में अंग्रेजी पर्व और त्यौहार मनाने की रिवाज नहीं है। इसलिए भी क्रिसमस नहीं मनाया जाता है।
अफ़्रीकी महाद्वीप में मौजूद लीबिया एक ऐसा देश है जिसके बारे में कहा जाता है कि क्रिसमस डे आज से नहीं बल्कि सालों-साल से नहीं मनाया रहा है। ऐसा माना जाता है कि क्रिसमस डे के मौके पर यहां लोग स्थानीय त्यौहार को सेलिब्रेट करते हैं।
इसे भी पढ़ें:गोवा में मिल सकता है क्रिसमस पार्टी का डबल डोज, इन जगहों पर पहुंचें
भारत का पड़ोसी देर उन देशों में शामिल है जहां 25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे नहीं मनाया जाता है। कहा जाता है कि पाकिस्तान में 25 दिसंबर को अवकाश तो होता है, लेकिन इस दिन देश के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
कुछ लोगों का मानना है कि देश के कुछ हिस्सों में क्रिसमस डे मनाया जाता है, लेकिन कोई खास नहीं होता है।(न्यू ईयर सेलिब्रेट करने धनकर पहुंचें)
अफ़्रीकी देश में शामिल सोमालिया भी एक ऐसा देश है जहां क्रिसमस डेनहीं मनाया जाता है। इस देश को लेकर कहा जाता है लगभग 2015 के आसपास धार्मिक कानून लगने के बाद क्रिसमस डे प्रतिबंधित कर दिया था। इसके अलावा मध्य पूर्व में स्थित यमन में भी क्रिसमस डे नहीं मनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें:दिसंबर में पार्टनर संग राजस्थान की इन रोमांटिक जगहों को करें एक्सप्लोर
वैसे तो मध्य पूर्व ऐसे कई देश है जहां क्रिसमस डे नहीं मनाया है, लेकिन कहा जाता है कि ईरान एक ऐसा देश है जहां क्रिसमस मनाया पूरी तरीके से प्रतिबंधित है। यहां धार्मिक भावना के चलते भी कई लोग क्रिसमस डे नहीं मानते हैं।
विश्व में ऐसे कई देश है जहां आज भी क्रिसमस डे पर कुछ खास देखने को नहीं मिलता है। जी हां, इसमें भारत का पड़ोसी राज्य भूटान भी शामिल है। इसके अलावा बहरीन, कंबोडिया, उज़्बेकिस्तान, इज़राइल और तुर्की जैसे देश भी शामिल है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit:(@sutterstoks,wikimedia)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।