Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:23 AM IST

Christmas 2024: क्रिसमस की छुट्टियों में पूरे परिवार के साथ जाएं सांता क्लॉस के गांव का नजारा देखने, वापस आने का नहीं होगा मन

बच्चों को सांता क्लॉस सबसे ज्यादा प्रिय होता है। अगर आप उन्हें उनके गांव में घुमाने ले गए, तो यह उनके लिए एक सपने की तरह होगा। बच्चे इस बात को लेकर बहुत उत्सुक रहेंगे कि उन्हें क्रिसमस के दौरान सांता क्लॉस कहां रहते थे, वहां जाने का मौका मिलेगा।
Updated:- 2024-12-05, 09:46 IST
christmas 2024 santa claus village in rovaniemi finland must visit with family on this year

क्रिसमस ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है, लेकिन इसे पूरा देश हर साल बड़े ही उत्साह के साथ मनाता है। यह एक खुशी का पर्व माना जाता है, जिस दिन आपको उपहार मिलते हैं। बच्चों के लिए यह पर्व सबसे ज्यादा खास होता है। हर साल क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन बच्चे सांता क्लॉस और उनके द्वारा लाए गए उपहारों का इंतज़ार करते हैं। हर कोई इस लाल कपड़े और लाल टोपी के साथ सफेद दाढ़ी वाले सांता क्लॉस का इंतजार अभी से कर रहा है। लेकिन क्या हो अगर आपको सांता क्लॉस के गांव में जाने का मौका मिल जाए।

कहां स्थित है सांता क्लॉस का गांव

christmas 2024 santa claus village in rovaniemi finland must visit with family on this year

हमेशा सफेद बर्फ की चादर ओड़े रहने वाले फिनलैंड के लैपलैंड में सांता क्लॉस का गांव स्थित है। इस गांव को लोग रोवानिएमी के नाम से जानते हैं। इस गांव में स्थित घर को देखने के बाद आपको वाकई यह सांता क्लॉस का घर लगेगा, जैसे किताबों में बर्फ से ढका हुआ घर दिखाया जाता था। यहां जाने के बाद केवल बच्चे ही नहीं आपको भी यह सपने की तरह लगने वाला है।

christmas 2024 santa claus village in rovaniemi finland must visit with family on this

इस गांव में स्पेशल पोस्ट ऑफिस है, इसे सांता का पोस्ट ऑफिस माना जाता है, जहां साल भर लोग चिट्ठियां भेजते हैं। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि इन चिट्ठियों को पढ़ने के बाद सांता इसका जवाब भी देते हैं। गांव में आपको हर तरफ खिलौने और गिफ्ट का नजारा देखने को मिलेगा। यहां पर काम करने वाले कर्मचारी हर चिट्टी को पढ़ते हैं और इसका जवाब देते हैं। यहां पर कर्मचारी सफेद दाढ़ी और लाल पोशाक में सांता क्लॉस की वेशभूषा में होते हैं। क्रिसमस पर घूमने के लिए अच्छी जगह और कोई नहीं हो सकती।

इसे भी पढ़ें- क्रिसमस पर घूमने के लिए नहीं मिलेगी टिकट, एक महीना पहले ही बुक कर रहें है लोग टूर पैकेज

कैसे पहुंचे सांता क्लॉस के गांव

christmas 2024

  • अगर आप सांता क्लॉस के गांव घूमने जाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको रोवानिएमी सिटी के लिए फ्लाइट लेनी होगी। ये फ्लाइट आपको हेलसिंकी से मिलेगी। हेलसिंकी फिनलैंड की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। रोवानिएमी फिनलैंड का एक शहर है, जहां पहुंचने के लिए फ्लाइट लेना होगा।
  • यहां यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी गई है। इस गांव तक पहुंचने का रास्ता इतना ज्यादा सुंदर है कि आपका यहां से वापस आने का मन नहीं होगा।
  • सांता क्लॉस का गांव लैपलैंड में स्थित है। इसलिए रोवानिएमी सिटी पहुंचने के बाद आप लैपलैंड जाना होगा। रोवानिएमी से कुछ किलोमीटर दूर ही लैपलैंड स्थित है। रोवानिएमी से सांता के गांव जाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलती है, जो हर घंटे आपको रोवानिएमी से मिल जाएगी। इस ट्रेन का नाम सांता एक्सप्रेस है। अगर आप ट्रेन से नहीं जाना चाहते है, तो कैब भी बुक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Christmas 2025: भारत की ये जगहें क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए हैं मशहूर, आप भी पहुंच जाएं

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।