इस दिवाली करना है सबको सरप्राइज, तो बनाएं छत्तीसगढ़ के ये स्वादिष्ट पकवान

छत्तीसगढ़ भारत का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक खनिज संपदा से भरपूर राज्य भी है। वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश में अलग होकर एक नया राज्य बना। छत्तीसगढ़ अपनी परंपरा और संस्कृति के साथ-साथ बेहतरीन खानपान के लिए भी पूरे भारत में जाना जाता है। यहां के ऐसे कई पकवान हैं, जो आज पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। अगर आप छत्तीसगढ़ की व्यंजनों को पसंद करते हैं, तो आपको इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए क्यूंकि, आज इस लेख में हम आपको छत्तीसगढ़ के कुछ प्रमुख व्यजनों की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस दिवाली घर पर आसानी से बना के सबको सरप्राइज दें सकती हैं। तो चलिए जानते हैं-
ठेठरी

सामग्री
बेसन-150 ग्राम, मिर्च पाउडर -1/2 चम्मच, अजवाइन-1/2 चम्मच, तेल-1 कप, नमक-स्वादानुसार, कसूरी मेथी-1/2 चम्मच, घी-1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले बेसन में नमक, मिर्च पाउडर, तेल, अजवाइन, घी और कसूरी मेथी अच्छे से मिक्स कर लीजिए। मिक्स करने के बाद इसमें थोड़ा पानी डालकर आटे की तरह गुंथ लीजिए।
- आटा गुथने के बाद इसे कम से कम 8 से 10 मिनट के लिए ढककर किसी बर्तन में रख दीजिये। 10 मिनट बाद इसे छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए।
- लोइयां बनाने के बाद इसे रस्सी के आकार में थोड़ी लंबी करके दोनों साइड को एक साथ चिपका दीजिये। वैसे आप इसे मनचाही आकार में भी बना सकती हैं।
- इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करने के बाद मध्यम आंच पर इसे फ्राई होने के लिए डाल दीजिये। जब सुनहरा फ्राई हो जाएं, तो इसे किसी प्लेट में निकालकर चाय या चटनी के साथ सर्व कीजिये। इसे आप कुछ दिनों के लिए स्टोर भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: बची हुई इडली से बनाएं ये चटपटे और लजीज स्नैक्स
गुलगुला

सामग्री
गेंहू का आटा-2 कप, सूजी-1/2 कप (ऑप्शनल), इलाइची-5 से 6, दही-3 चम्मच, सौंफ पाउडर-1/2 चम्मच, तेल-2 कप, चीनी-1 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप आटा के साथ चीनी, सौंफ पाउडर और चीनी को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। मिक्स करने के बाद इसमें दही के साथ हल्का पानी डालिए और इसे अच्छे से घोल लीजिए।
- घोल बनाने के बाद इसे एक बार चेक कर लें कि इसमें पानी तो अधिक नहीं है। अगर, घोल में अधिक पानी दिख रहा है, तो इसमें आप अतिरिक्त सूजी भी डाल सकती हैं।
- इसके बाद एक कढ़ाई में मध्यम आंच में तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद इसमें तैयार मिश्रण में से गुलगुले के आकार में बना के डालें।
- आप चाहें तो एक साथ 7 से 8 गुलगुले फ्राई होने के लिए डाल सकती हैं। इसे बीच-बीच में चलाती रहे ताकि निचे से ये पकड़े नहीं। (छत्तीसगढ़ के 13 फेमस और पारंपरिक व्यंजन)
- जब चारों साइड अच्छे से पक जाएं, यानि हल्का सुनहरा हो जाएं, तो इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और सर्व कीजिये। इसे आप पूजा-पाठ में भी प्रसाद के रूप में शामिल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: गुलाब जामुन से लेकर काजू कतली तक, नेस्ले मिल्कमेड की मदद से ऐसे बनाएं दिवाली की 5 खास मिठाइयां
खुरमी

सामग्री-
सूजी-1 कप, गेंहू का आटा-2 कप, घी-2 चम्मच, गुड़-1/2 कप, सूखा नारियल-1/2 कप, मूंगफली के दाने-1/2 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक बर्तन में गेंहू का आटा और सूजी को मिक्स कर लीजिए। दूसरे साइड गुड़ को पानी में रखकर छोड़ दीजिये।
- अब इसी आटे में घी, नारियल, मूंगफली के दाने को और गुंड को पानी की सहायता से अच्छे से आटा की तरह गुंथ कर इसे 4 से 5 मिनट के लिए अलग रख दीजिये।
- 5 मिनट बाद इसे लोई के आकार में बना के इसे बेल लीजिए, ध्यान रहे इसे हल्का मोटा रखना है। अब इसे चाकू की मदद से बर्फी के आकार में काट के रख लीजिए।
- इधर दुसरे साइड आप एक कढ़ाई में तेल गरम कीजिये और धीमी आंच पर इसे फ्राई होने के लिए छोड़ दीजिये। जब आपको लगे कि खुरमी अच्छे से फ्राई हो गया तो गैस को बंद कर दीजिये।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.ytimg.com,global.cpcdn.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।