Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:14 AM IST

सस्ते दामों में विदेश की इन खूबसूरत जगहों पर जाकर मनाएं न्यू ईयर

अगर आप नए साल के मौके पर भारत से बाहर जाकर न्यू ईयर मनाना चाहते हैं, तो आप इन जगहों पर जाने के बारे में सोच सकते हैं।
Updated:- 2021-12-14, 11:41 IST
easy trip budget

जल्द ही नया साल दस्तक देने वाला है। सभी नए साल के लिए अलग-अलग प्लान्स बनाते हैं और न्यू ईयर की शाम को यादगार बनाना चाहते हैं। नए साल को खास बनाने के लिए लोग किसी अच्छी जगह की यात्रा को चुनते हैं। ऐसे में अगर आप भारत से बाहर जाने का मन बना रहे हैं तो आपको इन जगहों पर जाने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। भारत के आसपास की ये जगहें आपके लिए बेहद बजट फ्रेंडली हैं, इस कारण इन जगहों पर जाने से आपकी पॉकेट पर खासा दबाव भी नहीं पड़ेगा।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के आसपास के उन देशों के बारे में बताएंगे जहां नए साल के मौके पर आप जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन से हैं, भारत के आसपास के वो देश।

भूटान-

bhutan

मिडिल क्लास फैमली के लिए जब हम विदेश यात्रा की बात करते हैं, तब उनका सबसे ज्यादा ध्यान बजट पर होता है। भूटान देश की यात्रा ऐसी ही खास यात्राओं में से एक है। यह हिमालय के पास बसा हुआ एक खूबसूरत और छोटा देश है। यहां का कुदरती वातावरण हर किसी का मन मोह लेता है। यहां आकर आपको बौद्ध संस्कृति के बारे में जानने और समझने का मौका मिलेगा। सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में यहां की प्राकृतिक सुंदरता खिली हुई होती है। इसलिए नए साल के मौके पर आप यहां जाने का मन बना सकते हैं। यहां जाने के लिए आपके पास करीब 25000 से 35000 रुपये तक का बजट होना चाहिए।

घूमने की जगहें-

बता दें कि यहां पर घूमने के लिए आपको कई जगहें मिल जाएंगी। जिनमें बुद्ध प्रितमा, टाइगर नेस्ट मोनास्ट्री, राजधानी थिंपू, पुनाखा जोंग और दोचूला पास जैसी जगहें शामिल हैं।

श्रीलंका-

shri lanka

भारत के पास बसा श्रीलंका देश आपके घूमने के लिए पॉकेट फ्रेंडली ऑपशन है। बता दें कि यहां की राजधानी कोलंबो में आपकी न्यू ईयर की शाम बड़ी खूबसूरत बीतेगी। समुद्र के बीच में बसे इस देश की सुंदरता देखने लायक लगती है। भारत से श्रीलंका की ट्रिप आप 18000 से 20000 रुपये में प्लान कर सकते हैं, जो एक विदेशी यात्रा के मुताबिक काफी कम है।

घूमने की जगहें-

श्रीलंका जाने पर आप एला, नुवारा इलिया , पिन्नावला एलिफेंट ऑरफनेज, पोलोन्नरुवा और दमबुला केव जैसी ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहों का मजा उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-न्यू ईयर की शाम उत्तर प्रदेश की इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

नेपाल-

nepal

भारत के बिल्कुल पड़ोस में स्थित नेपाल देश भी एक सस्तेइंटरनेशनल ट्रिप के लिए अच्छा ऑप्शन है। बता दें कि आप इस यात्रा के लिए सड़क और हावाई दोनों ही माध्यम अपना सकते हैं। इसके अलावा नेपाल में स्थित कई स्थानों पर जाकर अपने नए साल की यात्रा को और भी यादगार बना सकते हैं। क्योंकि यह देश भारत के बहुत पास है यहां आप आसानी से 4 से 5 दिन की ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। नए साल पर यहां जाने के लिए 20000 से 25000 रुपये तक का बजट होना चाहिए।

घूमने की जगहें-

नेपाल जाकर आप वहां पर स्थित काठमांडू शहर, चितवन नेशनल पार्क और पोखरा झील जैसी कई जगहों का मजा उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-आगरा में स्थित आराम बाग के बारे में कितना जानते हैं आप?

मॉरीशस-

mauritius

खूबसूरत झील और झरनों से भरा देश मॉरीशस, जहां पर आपको जाने का प्लान जीवन में एक बार जरूर बनाना चाहिेए। यहां कई हरे-भरे जंगल और ऐतिहासिक स्थान स्थित हैं। बता दें कि ये भारत के लोगों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां जाने के लिए आपके पास करीब 35000 रुपये से 40000 रुपये तक का बजट होना चाहिए।

घूमने की जगहें-

मॉरिशस देश में घूमने के लिए बेल्ले मेयर प्लेज बीच, चामरेल, ब्लैक रिवर गॉर्गेस नेशनल पार्क और ग्रांड बेसिन जैसी जगहें मौजूद हैं, आप चाहें तो यहां घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

तो ये हैं भारत के आसपास स्थित खास जगहें जहां पर जाकर आप अपने नए साल का जश्न मना सकते हैं। हमारा आज का आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit- tadst.com, tripsavvy.com, worldbank.org,discoverafrica.com, worldbank.org and gobhutantours.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।