Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:50 AM IST

न्यू ईयर की शाम उत्तर प्रदेश की इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

अगर आप उत्तर प्रदेश के आसपास रहते हैं और नए साल पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो क्यों ना इस बार उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में घूम कर आया जाए। 
Updated:- 2021-12-07, 17:43 IST
citites of uttarpradesh

नए साल में हम सभी का मन किसी अच्छी जगह पर जाने का करता है। ऐसे में लोग अलग-अलग राज्यों की ट्रिप करने के लिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो इस बार उत्तर प्रदेश की कई इन खूबसूरत जगहों पर न्यू ईयर मनाने जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के कई शहर अपने धार्मिक स्थलों के लिए जानें जाते हैं और सर्दियों में इन जगहों की सुंदरता और बढ़ जाती है।

आज के आर्टिकल में हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर आप नए साल के मौके पर आप अपनी फैमिली के साथ घूमने जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं उत्तर प्रदेश की वो जगहें।

वाराणसी-

varanasi

बनारस की शामें वैसे भी सबसे खूबसूरत होती हैं। ऐसे में नए साल के मौके पर बनारस जाना एक बेहद खूबसूरत अनुभव होगा। यह शहर हिंदू धर्म के लिए आस्था का केंद्र है। वैसे तो यहां साल भर ही सैलानियों की भीड़ लगी लगी रहती है। मगर नए साल पर यहां जाने के अलग की आनंद होगा।

वाराणसी में आप खूबसूरत घाटों के दर्शन करें, इसके बाद शाम को अस्सी घाट की आरती करें।इसके बाद अलकनंदा क्रूज पर बैठकर शाम का मजा उठाएं। अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं या आसपास के राज्यों से हैं, तो नए साल पर आप यहां की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

प्रयागराज-

prayagraj

संगम तट के किनारे बसा खूबसूरत शहर प्रयागराज सर्दियों में अलग ही खूबसूरत लगता है। अगर आप नए साल के मौके पर प्रयागराज जाते हैं तो आप वहां पर माघ मेला की आलीशान तैयारी देख पाएंगे। पूरे माघ भर प्रयागराज की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। दूर-दूर से सैकड़ों सैलानी यहां पर गंगा में डुबकी लगाते हैं। आप चाहें तो अपने नए साल की शाम को इस शहर में बिता सकते हैं।

रात में घाट किनारे बैठकर कुदरत की खूबसूरती को देखना और नए साल को हेलो करने का इससे खूबसूरत कोई दूसरा तरीका नहीं। इसके साथ आप यमुना बोट क्लब में बोटिंग कर सकते हैं, अरैल घाट पर कुछ वक्त बिता सकते हैं। वहीं अगर आपको क्लब जाकर पार्टी करनी है, तो उसके लिए भी शहर में कई जगहें हैं।

इसे भी पढ़ें -ये हैं भारत के सबसे भूतिया होटल, जानें क्या हैं इनके पीछे छुपी कहानियां

फतेहपुर सीकरी-

fatehpuri

इस खूबसूरत शहर को मुगल सम्राट अकबर ने 1571 में बसाया था। अगर आप दिल्ली या लखनऊ के आसपास रहते हैं तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां पर बना महल इतिहास का एक बेहद खूबसूरत नमूना है। इसके अलावा यहां पर घूमने के लिए कई अन्य जगहें भी हैं। इस नये साल के मौके पर यहां जाने का मन भी बना सकते हैं।

लखनऊ-

लखनऊ शहर की खूबसूरती के बारे में हम सभी जानते हैं। यह शहर हिंदू और मुस्लिम कल्चर की खूबसूरत एकता को दर्शाता है। वैसे भी इस शहर में घूमने की कई जगहें जगहे हैं। पार्टी के लिए खूबसूरत क्लब और डिस्को भी बड़ी आसानी से मिल जाएगें। वहीं शाम को आप अमीना बाजार जैसी कई खूबसूरत बाजारों में भी घूम सकते हैं। नए साल की शाम आप लखनऊ के किसी अच्छे होटल पर रुक कर अच्छे से एंजॉय कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-सर्दियों में उठाना चाहते हैं जंगल सफारी का मजा, तो घूमने जाएं भारत की इन प्रसिद्ध जगहों पर

मथुरा-

mathura

मथुरा शहर भगवान श्री कृष्ण के लिए जाना जाता है। इस शहर का माहौल भक्ति में हर वक्त डूबा रहता है। ऐसे में अगर आप अपनी फैमिली के साथ एक धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो इस शहर का रुख करें। वैसे तो यहां साल का हर दिन भक्ति में डूबा रहता है, आप नए साल पर कृष्ण की भगती के रंग में डूबने के लिए ये शहर चुन सकते हैं।

आगरा-

उत्तर प्रदेश का आगरा शहर ताजमहल और आगरा किले के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है। आप चाहें तो नए साल की शाम ताज के शहर में बिता सकते हैं। रात में ताज पर पड़ती खूबसूरत चांदनी का दृश्य देखने योग्य है।

तो ये थे कुछ शहर जहां नए साल पर आप अपनी शाम को और भी खूबसूरत बना सकते हैं। यह था हमारा आज का आर्टिकल। हमारा आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जगहों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit- jagranimages.com, dallasobserver.com, holidayfy.com, oyorooms.com, tacdn.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।