Char Dham Yatra: गंगोत्री में अब गैर-हिंदुओं की No Entry, केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी लग सकती है रोक; आखिर क्या है वजह?

Char Dham Yatra 2026: हर साल जब भी Char Dham Yatra शुरू होती है तो हजारों-लाखों लोग उत्तराखंड पहुंचते हैं। इन दिनों चार धाम यात्रा से जुड़ा एक मुद्दा चर्चा में है। दरअसल, गंगोत्री धाम और मुखबा (जहां सर्दियों में पूजा होती है) में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन कर दी गई है। मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि ये फैसला धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए लिया गया है।
इसके बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या यही नियम केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमुनोत्री जैसे दूसरे धामों में भी लागू हो सकता है। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
आस्था और सनातन परंपरा से जुड़ी हैं ये जगहें
जानकारी के मुताबिक, गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) से जुड़े ट्रस्ट ने साफ कहा है कि ये जगह आस्था और सनातन परंपरा से जुड़े हुए हैं। इन्हें टूरिस्ट प्लेस की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। इसी सोच के साथ गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। ये फैसला फिलहाल गंगोत्री और मुखबा तक ही सीमित है।
Uttarakhand | Non-Hindus have been prohibited from entering Gangotri Dham in Uttarakhand. The decision was taken unanimously during a meeting of the Shri Gangotri Temple Committee held on Sunday. This restriction will apply not only to Gangotri Dham but also to Mukhba, the winter…
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 26, 2026
आने वाले समय में उठ सकता है मुद्दा (Char Dham Yatra Rule)
इसके बाद चार धामों का प्रबंधन देखने वाली समिति की ओर से ये सुझाव सामने आया है कि बाकी धामों में भी इसी तरह का नियम लागू किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में इस मुद्दे को उठाया जा सकता है और उस पर चर्चा के बाद कोई प्रस्ताव पास किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है।
अभी नहीं हुई है कोई आधिकारिक घोषणा (Non Hindu Entry Banned In Char Dham)
इस पूरे मामले में ये कहा जा रहा है कि अभी बोर्ड लेवल पर कोई ऑफिशियल चर्चा नहीं हुई है। लोगों का मानना है कि ऐसा फैसला लेने से पहले सभी पक्षों से बात करना जरूरी है। क्योंकि चार धाम में कई तरह के लोग काम करते हैं। इनमें दुकानदार, मजदूर और सेवाकर्मी हैं, जो अलग-अलग समुदायों के हैं।
किन लोगों को मंदिर में मिलती है एंट्री (Char Dham Entry Rule)
आपको बता दें कि ये भी साफ किया गया है कि जो लोग धार्मिक परंपराओं का पूरी तरह से पालन करते हैं, वही आमतौर पर मंदिरों में प्रवेश करते हैं। इसके अलावा प्रशासनिक काम से आने वाले अधिकारियों और बाकी लोगों को भी एंट्री मिलती है।
चार धाम यात्रा के लिए सिर्फ भारत से ही नहीं, विदेशाें से भी लोग आते जाते हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन करने आते हैं। साथ ही ट्रेकिंग के लिए भी आते हैं।
यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा करने का बना रही हैं प्लान? जानिए कैसे बनता है मेडिकल सर्टिफिकेट...किस डॉक्टर का अप्रूवल होता है जरूरी
तो अगर आप भी चार धाम यात्रा में जाने का सोच रही हैं तो ये खबर पहले पढ़ लें। हालांकि, हरजिंदगी इस फैसले की पुष्टि नहीं करती है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Shri Badrinath Kedarnath Temple Committee-UK/https://uttarkashi.nic.in/
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।