
चंडीगढ़ शहर की सबसे खास बात इसका साफ-सुथरा वातावरण और सुंदरता है। यहां की चौड़ी सड़कें, इसके किनारों पर लगे हरे-भरे पेड़ और शानदार वास्तुकला लोगों को यहां घूमने के लिए मजबूर करती है। यह एक चलता-फिरता शहर है, जो रातों में भी जगा रहता है।
आपको पूरे दिन और पूरी रात सड़कों पर लोग देखने को मिल जाएंगे। लेकिन क्या आपने कभी चंडीगढ़ की ऐतिहासिक जगहों पर जाने के बारे में सोचा। चंडीगढ़ के पार्टी हॉल्स, पब, रेस्टोरेंट्स, होटल्स और मॉल्स जैसी जगहें तो आप घूमने गए होंगे। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ की कुछ ऐतिहासिक जगहों के बारे में जानकारी देंगे। अगर आप आज से पहले यहां नहीं गए हैं, तो एक बार आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

इसका नाम प्रसिद्ध वास्तुकार ली कोर्बुज़िए के नाम पर रखा गया है। यह वही वास्तुकार है जिन्होंने चंडीगढ़ के आधुनिक शहर और वास्तुकला की योजना यहां बनाई थी। चंडीगढ़ का शहर डिजाइन और निर्माण उनके द्वारा ही किया गया था। ऐसा कर सकते हैं कि चंडीगढ़ की खूबसूरती उनके ही दिमाग की उपज है। अब यह यह सेंटर एक संग्रहालय और गैलरी की तरह काम करता है। यहां आप चंडीगढ़ के निर्माण से जुड़ी कई चीजें देख और समझ पाएंगे। यह चंडीगढ़ में शाम के समय घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- बच्चों के साथ चंडीगढ़ की इन 3 जगहों पर जाएं, सस्ती टिकट में चल जाएगा काम
इस किले का इतिहास 360 साल से ज़्यादा पुराना बताया जाता है। यह हर दिन पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल जाएगी। यह किला अपनी मजबूत और बड़ी दीवारों, विशाल दरवाजे और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। किले की वास्तुकला में उस दौर की कला और संस्कृति की झलक मिलती है। यह चंडीगढ़ में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- Chandigarh में बच्चों के साथ बनाएं इन Water Parks में घूमने का प्लान, सस्ती टिकट में मिलेगा डबल मजा
क्या आपने कभी इस किले के बारे में सुना है, अगर नहीं तो एक बार आपको यहां जाना चाहिए। शहर के बीच में स्थित यह किला मुगलों की विरासत का सबसे अच्छा उदाहरण पेश करता है। वैसे तो यह किला एक खंडहर की तरह है, लेकिन फिर भी यह अतीत की याद दिलाता है। आप यहां कैब, बस और ऑटो से आसानी से पहुंच सकते हैं।
इसके अलावा आप सरकारी संग्रहालय और कला गैलरी, रामगढ़ किला, नाडा साहिब, चंडीगढ़ और कैपिटल कॉम्प्लेक्स जैसी जगहों पर भी जा सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।