Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:56 AM IST

15 अगस्त पर बच्चों के साथ चंडीगढ़ की इन 3 जगहों पर जाएं, सस्ती टिकट में चल जाएगा काम

स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को संग्रहालय, स्मारक और ऐतिहासिक स्थलों की सैर कराना बहुत कुछ अनुभव करवाएगा। बच्चों को इन जगहों पर जाकर देश के प्रति प्रेम और अपनी जिम्मेदारियों की समझ आएगी।
Updated:- 2024-08-09, 19:53 IST
chandigarh fun places for kid on  august

स्वतंत्रता दिवस पर परिवार के साथ पिकनिक मनाना एक मजेदार अनुभव होता है। चंडीगढ़ में कई सुंदर पार्क और पिकनिक स्पॉट्स हैं, जहां आप बच्चों के साथ एक दिन के लिए आराम से समय बिता सकते हैं। यहां कई ऐसी जगहें हैं, जहां खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा 15 अगस्त पर चंडीगढ़ में बड़े धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस परेड और समारोह भी आयोजित किए जाते हैं। परेड में आप झांकियां, मार्चिंग और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम देख सकते हैं। बच्चों के साथ आपको भी यह देखने में मजा आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर घूमने जा सकते हैं। 

नेशनल वॉर म्यूजियम (National War Museum)

chandigarh

यह म्यूजियम देश के लिए बलिदान देने वाले की वीरता के इतिहास को दर्शाता है। यहां बच्चों को युद्ध से जुड़ी वस्तुएं, चित्र और यादगार सैन्य उपकरण देखने को मिलेंगे। बच्चों को भारतीय सैन्य इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानने का मौका मिलेगा। 15 अगस्त पर बच्चों को यहां लाना उन्हें प्रेरित करेगा और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देगा।  म्यूजियम में कई इंटरएक्टिव डिस्प्ले और मोडेल्स होते हैं जो बच्चों को पसंद आएंगे। इसलिए अगर आप बच्चों के साथ कहीं घूमना चाहते हैं, तो यहां आने का प्लान बनाएं। 

इसे भी पढ़ें- Chandigarh में बच्चों के साथ बनाएं इन Water Parks में घूमने का प्लान, सस्ती टिकट में मिलेगा डबल मजा

 

चंडीगढ़ आर्ट गैलरी

art

चंडीगढ़ आर्ट गैलरी में बच्चों को विभिन्न प्रकार की कला, जैसे कि चित्रकला, मूर्तिकला और ग्राफिक आर्ट्स देखने को मिलेंगे। बच्चों को यह जगह पसंद तो आएगी ही, साथ में उन्हें बहुत कुछ सीखने का भी मौका मिलेगा। आपको बच्चों को ऐसी जगहों पर ही घुमाने लेकर जाना चाहिए, जहां उन्हें कुछ सीखने को मिले। गैलरी में ड्राइंग और पेंटिंग की प्रतियोगिता जैसी भी चीजें होती हैं। 

  • समय- सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक

इसे भी पढ़ें- Chandigarh Fun Places: चंडीगढ़ में बच्चों के साथ इन जगहों पर जाएं घूमने, कम खर्चे में मिलेगा डबल मजा

चंडीगढ़ चिड़ियाघर

zoological park

बच्चों को ऐसी जगहों पर घूमने जाना पसंद होता है, जहां उन्हें मस्ती करने का मौका मिले। यहां एक साथ उन्हें कई जानवर देखने को मिलेंगे। बच्चों को पक्षियों को देखना पसंद होता है, इसलिए आप उन्हें यहां ले जा सकते हैं। चिड़ियाघर में घूमना और जानवरों को करीब से देखना बच्चों को काफी मजेदार और आनंदमय लगेगा। 

  • लोकेशन- सेक्टर 49, चंडीगढ़
  • कैसे जाएं-  चंडीगढ़ में सिटी बसों की एक अच्छी व्यवस्था है। आप यहां सीटी बस से बच्चों के साथ आ सकते हैं। 
  • चंडीगढ़ में ऑटो-रिक्शा और कैब की भी सुविधा मिलती है। इसलिए अगर आप शहर में ही है, तो इनकी मदद ले सकते हैं। 
  • समय- सुबह 9:00 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।
  • बच्चों के लिए-  50 रुपये प्रति व्यक्ति
  • वयस्कों के लिए - 100 रुपये प्रति व्यक्ति

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, chandigarh tourism

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।