चंडीगढ़ में गांधी जयंती की छुट्टी मनाने के लिए अच्छी है ये जगहें, परिवार के साथ जाएं

गांधी जयंती पर घर में आराम करने की बजाय आपको बच्चों को प्रेरित करने के लिए घुमाने का प्लान बनाना चाहिए। जो चीजें बच्चे घर और किताबों में नहीं समझ पाते, ऐसी चीजें उन्हें सामने से देखकर अच्छे से समझ आती है।
Updated:- 2024-09-29, 11:00 IST
image

पूरे भारत में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गांधी जी और उनके अहिंसक विचारों को याद किया जाता है। देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में गांधी जी की जयंती के दिन कार्यक्रम का आयोजन होता है। लेकिन कई स्कूलों में गांधी जयंती पर बच्चों को छुट्टी होती है, लेकिन एक दिन पहले ही कार्यक्रम का आयोजन कर लिया जाता है।

इस दिन विभिन्न स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित होती है। लेकिन छुट्टी वाले दिन माता-पिता कहीं जाते नहीं है। लेकिन इस दिन उन्हें बच्चों को ऐसी जगहों पर लेकर जाना चाहिए, जिससे वह गांधी जी के विचारों और उनके देश के प्रति बलिदान को समझ पाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप गांधी जयंती पर बच्चों को ले जा सकते हैं।

गांधी जयंती पर जाएं चंडीगढ़ आर्किटेक्चर म्यूजियम

chandigarh family places to visit on gandhi jayanti 20241

अगर बच्चों को देश की आजादी और गांधी जी का महत्व सजाना है, तो आप यहां उन्हे लेकर जरूर जाएं। इसे भारत के 50वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए बनाया गया था। इसके निर्माण को कई साल बीत चुके हैं, लेकिन अच्छे रख-रखाव की वजह से यह आज भी नया लगता है। म्यूजियम की स्थापना 1997 में की गई थी। बच्चों के साथ-साथ आपको भी यह जगह पसंद आएगी।

इसे भी पढ़ें- Chandigarh Fun Places: चंडीगढ़ में बच्चों के साथ इन जगहों पर जाएं घूमने, कम खर्चे में मिलेगा डबल मजा

सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी

सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी, बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। यह संग्रहालय न केवल चंडीगढ़, बल्कि पूरे उत्तर भारत के कला प्रेमियों के लिए बेस्ट है। अगर आप बच्चों को किसी ऐसी जगह लेकर जाना चाहते हैं, जहां उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिले, तो आपको यहां जाने का प्लान 2 अक्टूबर को जरूर बनाना चाहिए। सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी में विभिन्न प्रकार के अनोखे कला संग्रह है, जिसे बच्चों के साथ-साथ आपको भी देखने में अच्छा मिलेगा। यह संग्रहालय विभिन्न प्रकार की पेंटिंग्स, मूर्तियां, और हस्तशिल्पों का घर है। बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- One day trip: एक दिन की ट्रिप में चंडीगढ़ के आसपास में स्थित इन जगहों को बनाएं ट्रैवल पॉइंट

हाई कोर्ट म्यूजियम

hifh crt

इतिहास प्रेमियों के लिए यह जगह ज्ञान के भंडार की तरह है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि बच्चों का पढ़ाई में मन लगे, तो आप उन्हें यहां जरूर लेकर जाएं। यहां बच्चों को सभी नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानना का मौका मिलेगा। गांधी जयंती पर अगर आपको किसी ऐसी जगह जाना है, जहां एंट्री टिकट पर भी ज्यादा खर्च न हो, तो यह जगह आपको पसंद आएगी। यह चंडीगढ़ में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।