Mothers Day 2024: बेंगलुरु में मां के साथ घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगह, कम बजट वालों को भी आएगी पसंद

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां अक्सर लोग ऐसी जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं, जो कम खर्चे के साथ अच्छा महसूस कराएं। अगर आप मदर्स डे पर अपनी मां के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो बेंगलुरु की इन फेमस जगहों पर जाने का प्लान बना लें।
शहर के अंदर कुछ ऐसी मनोरंजक जगहें है, जहां आप आधे-एक घंटे के ट्रैवल में पहुंच जाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही मनमोहक जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी मां को घुमाने लेकर जा सकते हैं।
बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान (Bannerghatta National Park)
बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान प्रकृतियों प्रेमियों को पसंद आता है। अगर आप अपनी मां को शहर के शोर-शराबे और भीड़ भीड़ से दूर किसी जगह पर लेकर जाना चाहते हैं, तो बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान जा सकते हैं। 104.27 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैली ये जगह बेंगलुरु में फेमस जगह में से एक है।
आप अपनी मां को यहां घुमाने लेकर आ सकते हैं। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि पार्क घूमने के लिए यहां जीप और कार भी मिलती है। इसलिए अगर आपकी मां ज्यादा देर चल नहीं सकती, आप उन्हें कार की सवारी करवाएं।
- समय -सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक यह आम लोगों के लिए खुला रहता है।
- पार्क एंट्री फीस- 80 रुपये प्रति व्यक्ति
- बच्चों के लिए पार्क एंट्री फीस - 40 रुपये
- 60 साल से उम्र के ज्यादा लोगों के लिए- 50 रुपये
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु से मात्र 3 घंटे की दूरी में स्थित हैं ये खूबसूरत जगहें, पार्टनर के साथ बनाएं घूमने का प्लान
ब्रिगेड रोड
मां को घुमाने के लिए बेंगलुरु में ब्रिगेड रोड एक अच्छी जगह हो सकती है। क्योंकि यहां आप उन्हें शॉपिंग के साथ-साथ डिनर भी करवा सकते हैं। एमजी रोड और रेजीडेंसी रोड के चौराहे पर ब्रिगेड रोड स्थित है। यह जगह बेंगलुरु की महिलाओं के लिए स्वर्ग के सामान है। यहां आपको खाने-पीने के भी अच्छे रेस्टोरेंट मिल जाएंगे। आप शाम के समय अपनी मां के साथ यहां आएं। यह बेंगलुरु में फेमस जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- बैंगलोर में एक दिन के ट्रिप के लिए अच्छी हैं ये जगह
इस्कॉन मंदिर बैंगलोर (Iskcon Temple Bangalore)
अगर आप अपनी मां को किसी मंदिर घुमाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस्कॉन मंदिर ले जा सकते हैं। यह बहुत प्रसिद्ध और बहुत प्रतिष्ठित मंदिरों की श्रृंखला है।
- समय- सुबह 7:15 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
- शाम- 4:15 बजे से रात 8:00 बजे तक
मदर्स डे 2024: इस मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए जानें आप क्या गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही उनकी पसंदीदा मूवी, सॉन्ग के साथ कैसे करें एन्जॉय। Herzindagi के कैंपेन 'Maa Beyond Stereotypes' से जुड़ें और सदियों से चली आ रही रूढ़िवादी सोच को बदलें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।