अयोध्या में श्री राम के दर्शन के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं, जानें कहां मिलेंगे सस्ते होटल

अयोध्या में श्री राम का मंदिर बनने के बाद हर दिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए जा रहे हैं। लोग 2 से 4 दिनों की ट्रिप में रामलला के दर्शन के बाद कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में 4 दिनों की ट्रिप में आपको होटल में ठहरना होगा। अगर आप कम बजट में ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो आपको सस्ते होटल का चुनाव करना जरूरी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको राम मंदिर के आस-पास स्थित सस्ते होटल की जानकारी देंगे।
अयोध्या में सस्ते होटल (Cheap Hotels In Ayodhya)

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर से मात्र 3.6 किमी की दूरी पर आश्रय होटल है। आप नजदीक में ठहरना चाहते हैं, तो इस होटल को बुक कर सकते हैं। अगर आप राम मंदिर के एकदम पास होटल लेंगे, तो आपको एक रात के लिए 3 हजार से 5 रुपये देने होंगे। इसलिए, आप मंदिर से थोड़ी दूरी पर होटल लें। यहां आपको एसी रूम की भी सुविधा मिल जाएगी।
इन सस्ते होटल में एक रात ठहरने का प्राइस 1,000 से 1,500 रुपये के बीच है।
- कैसे पहुंचे- अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से होटल की दूरी मात्र 2 किमी है।
- प्रिया होटल- मंदिर से होटल की दूरी 6 किमी है।
- ओकाज़िया पैराडाइज़ होटल- मंदिर से होटल की दूरी 8 किमी है।
- अवध होटल- मंदिर से होटल की दूरी 7 किमी है।
इसे भी पढ़ें- Holy Ayodhya App: अब अयोध्या में आसानी से कर पाएंगे रूम बुक, इस सरकारी ऐप से ऐसे मिलेगी मदद
अयोध्या में सस्ते गेस्ट हाउस (Cheap Guest House In Ayodhya)

अगर आप फैमिली के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो गेस्ट हाउस में रहने का प्लान भी बना सकते हैं। इन जगहों पर एक रात रुकने का प्राइस 1000 से 1500 के बीच है।
- जय श्री गेस्ट हाउस- श्री राम मंदिर अयोध्या से होटल की दूर 4.4 किमी है।
- सुखदेव सदन होमस्टे- मंदिर से होटल की दूरी 4.5 किमी है।
- रमाया होम स्टे- इस होटल से मंदिर की दूरी 3.7 किमी है।
- राघव गेस्ट हाउस अयोध्या- मंदिर से दूरी 2.8 किमी है।
इसे भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर परिसर में इन चीजों को देखना आप भी न भूलें
अगर आप कम बजट में अयोध्या दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो होटल की बजाय हॉस्टल में रुकने का भी प्लान कर सकते हैं। अयोध्या में आपको होमस्टे मिल जाएंगे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।