Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:23 PM IST

लड़कियों के विदेश घूमने के लिए ये हैं सबसे सेफ देश

अगर आप अकेले विदेश घूमने जाना चाहती हैं, तो आर्टिकल में दिए गए पांच देश महिलाओं की सेफ्टी के लिए अच्छे माने गए हैं।   
Updated:- 2023-12-12, 18:16 IST
budget friendly international destinations for womens

महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। वह कंधे से कंधा मिलाकर हर वो काम कर रही हैं, जिसे एक समय पर कहा जाता था कि इसे केवल पुरुष ही कर सकते हैं। इसी तरह आजकल महिलाओं को अकेले ट्रैवल करना भी बेहद पसंद है।

एक ऐसा भी समय था जब महिलाएं पुरुष के बिना घर से बाहर नहीं निकलती थी। लेकिन आज ऐसा समय आ चुका है, जहां महिलाएं अकेले विदेश तक घूमने का प्लान बनाती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां महिलाएं जा सकती हैं। महिलाओं अकेले इन देशों की यात्रा कर सकती हैं। 

ऑस्ट्रिया

ये जगह देखने में जितनी खूबसूरत है, उतने ही यहां के लोग भी अच्छे हैं। अकेले ट्रैवल करने वाली महिलाओं को यहां पर कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां महिलाओं पर हमले भी बहुत कम होते हैं। ये जगह रात में भी महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित मानी जाती है। यहां सुरक्षा स्कोर 7.70 है। (साल भर देश-विदेश की इन जगहों पर रही सबसे ज्यादा भीड़)

यूरोप

budget friendly foreign place for girls

इस देश का आयरलैंड जगह महिलाओं के लिए बिलकुल सेफ माना जाता है। यहां महिलाओं के साथ क्राइम रेट भी अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। यहां की सबसे खास बात यह है कि आप चाहें अकेले भी यात्रा कर रही होंगी, तो भी कोई आपको मुड़कर नहीं देखेगा। सर्वेक्षण से यह भी पता चला कि यहां पुरुष प्रधानता कम है। यहां की सुरक्षा रैंक 7.88 निर्धारित की गई थी। 

इसे भी पढ़ें- ट्रैवल से जुड़े ये टिप्स होते हैं बिल्कुल बकवास, आप भी करें इन्हें इग्नोर

 

स्विट्जरलैंड

budget friendly foreign place

यूरोप का खूबसूरत देश स्विट्जरलैंड, यहां भी महिलाएं बिना किसी चिंता की घूम सकती हैं। यहां हर कोई दूसरों के साथ शिष्टाचार से पेश आता है। यहां लड़कियां या अकेली महिलाएं खुशी-खुशी ट्रैवल कर सकती हैं। (इस साल किन देशों में सबसे ज्यादा घूमने गए लोग)

सिंगापुर

एशिया का एक छोटा सा द्वीप सिंगापुर भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए सबसे अच्छा देश माना जाता है। यहां 92 फीसदी महिलाओं का कहना है कि उन्हें रात में घर जाते समय कभी कोई डर नहीं लगा। यहां अकेले ट्रैवल करना महिलाओं के लिए काफी आसान है। 

इसे भी पढ़ें- इन टिप्स की मदद से अपनी ट्रिप को बनाएं मजेदार

स्वीडन 

इस देश की सबसे खास बात यह है कि यहां महिलाओं की सुरक्षा को काफी महत्व दिया जाता है। इसके चलते वहां देश में अप्रिय घटना न घटे इसके लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। 

कनाडा 

इस लिस्ट में पांचवा नाम कनाडा का आता है। ये जगह भी महिलाओं के ट्रैवल के लिए सुरक्षित मानी जाती है।  यह खूबसूरत ठंडा देश हर किसी को समान सुरक्षा प्रदान करता है। यहां रात में भी अकेले यात्रा कर सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।