दुनिया का सबसे अजीब देश, यहां घरों की दीवारों पर नेम प्लेट की जगह लगाई जाती हैं पत्नी की ये चीजें

पति-पत्नी का रिश्ता बहुत करीबी होता है, क्योंकि यह प्यार और समर्पण से भरा होता है। शादी के बाद आप किसी के भी घर जाएंगे, तो आपको हर घर में कपल्स की तस्वीरों से लेकर कई तरह की यादें देखने को मिलेंगी। लोग अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपनी मर्जी से ऐसा करते हैं।
लेकिन आज हम आपको इण्डोनेशिया के पास स्थित देश ब्रुनेई के बारे में बताने वाले हैं जहां पूरी दुनिया से अलग ही चीजें होती है। साथ ही, यहां यह रूल है कि अगर आपने घर के बाहर पत्नी की ये चीजें नहीं लगाई, तो लोग इसपर सवाल खड़ा कर सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिनका घर के बाहर दीवारों पर लगाना बेहद जरूरी है।
दीवारों पर क्या लगाना है जरूरी

दरअसल, ब्रुनेई एक मुस्लिम देश है। इस देश में आज भी राजशाही चलती है. यहां महिलाएं कई सुविधाओं से वंचित हैं। इनमें से एक है वोटिंग। यहां महिलाओं को वोट डालने का अधिकार नहीं है।
भारत की तरह ये देश भी अंग्रेजों का गुलाम था, लेकिन 1 जनवरी 1984 को देश को आजादी मिली, लेकिन यहां देश में एक राजा है, जिसका राज चलता है। (इन खूबसूरत डेस्टिनेशन्स पर जाना न भूलें)
हालांकि, यह देश अपने कई अजीब रीति-रिवाजों के कारण चर्चा में रहता है। इनमें से एक ये है कि यहां के लोगों को अपनी पत्नी की तस्वीर दीवार पर लगानी पड़ती है।
इसे भी पढ़ें- Google Year in Search 2023: इस साल किन देशों में सबसे ज्यादा घूमने गए लोग, देखें लिस्ट
इस देश में पति को मिलती हैं इन चीजों की इजाजत
इस देश के पुरुष एक से अधिक शादी कर सकते हैं। इस देश के राजा ने खुद की हैं 6 शादियां है। लेकिन अगर किसी की एक से अधिक पत्नियां हैं, तो भी घर की दीवार पर हर एक की तस्वीर लगाना जरूरी है। (पैसे कमाने के लिए बेस्ट हैं ये देश)
इसके सिवा लोगों के घरों के बाहर दीवार पर पत्नी के अलावा देश के राजा की भी तस्वीर लगी हुई है। इसके पीछे कोई कानूनी दबाव नहीं है। लेकिन सालों से चली आ रही इस प्रथा के कारण आज भी हर कोई अपनी पत्नी की तस्वीर दीवार पर लगाता है।
इसे भी पढ़ें- Google Year in Search 2023: इस साल लोगों की पहली पसंद रहे विदेश के ये हनीमून डेस्टिनेशन
यहां लोगों के पास है बहुत सारा पैसा

यहां घरों से ज्यादा कारें हैं ब्रुनेई के सुल्तान की बात करें तो उनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर राजाओं में होती है। अरबों के मालिक यहां के राजा को बहुत प्रिय है।
उनके पास करीब सात हजार गाड़ियां हैं। गाड़ियों की बात करें तो ब्रुनेई एक और वजह से चर्चा में है। इस देश में घरों से ज्यादा सड़कों पर कारें हैं। लोगों के पास भले ही अपना घर न हो लेकिन उनके पास कार जरूर होती है।
पेट्रोल-डीजल की सस्ती कीमतों के कारण लोग यहां कारें खरीदते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।