herzindagi
top  honeymoon destinations

Google Year in Search 2023: इस साल लोगों की पहली पसंद रहे विदेश के ये हनीमून डेस्टिनेशन

आज के इस आर्टिकल से आप जान पाएंगे कि आखिर इस साल कपल्स का सबसे फेवरेट हनीमून प्लेस कौन सा रहा। 
Editorial
Updated:- 2023-11-24, 12:19 IST

साल 2023 खत्म होने में बस एक महीना बचा है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर इस साल विदेश में ऐसी कौन सी जगह है जिसे हनीमून कपल्स ने सबसे ज्यादा पसंद किया है।

कहां कपल्स की भीड़ सबसे ज्यादा देखने को मिली है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे टॉप 5 ऐसे देश के बारे में बताने वाले हैं, जो लोगों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहा। 

थाईलैंड (Thailand)

THAILAND BEST PLACE

थाईलैंड भी हनीमून डेस्टिनेशन के लिए सबसे ऊपर है। यहां लोग बैंकॉक में घूमने के लिए सबसे ज्यादा आते हैं। जब भी थाईलैंड का जिक्र होता है तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में बैंकॉक ही आता है। क्योंकि यह जगह ही इनती खास है।

हर साल यहां लाखों कपल्स हनीमून मनाने के लिए जाते हैं। पिछले साल यहां 11 मिलियन लोग ट्रैवल के लिए गए थे। जिसमें कपल्स सबसे ज्यादा थे। साल 2019 में ये रिकॉर्ड सबसे ज्यादा था, क्योंकि यहां साल भर में 40 मिलियन लोग घूमने गए थे। लेकिन कोविड के बाद यहां ट्रैवल करने वाले लोगों की संख्या कम हो गई। 

क्या है यहां खास-  कपल्स को कंचनाब्यूरी , रेले बीच, को लंता और खाओ सोक राष्ट्रीय उद्यान जाना पसंद करते हैं। 

मालदीव (Maldives)

Maldives BEST PLACE IN

मालदीव कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में माना जाता है। मालदीव केवल कपल्स के लिए ही नहीं बल्कि छुट्टियां बिताने के लिए भी सबसे बेस्ट जगह मानी जाती है। यहां देखने और करने की बहुत चीजें हैं।

यहां बीच साइड होटल नीला-हरा पानी का रंग और मजेदार मौसम, पार्टनर के साथ रोमांटिक होने के लिए सबसे बेस्ट है। इस साल साउथ एशिया में पर्यटन मंत्रालय द्वारा दिए गए रिपोर्ट के अनुसार ने खुलासा हुआ कि साल 2023 में जुलाई महीने तक ही पर्यटकों की संख्या 950,000 से भी ऊपर थी।

यह विडियो भी देखें

जो पिछले साल के मुकाबले 14.2% ज्यादा है। यहां लोगों को बीच हाउस पर रहना काफी पसंद होता है।  महंगा होने के बावजूद भी यहां लोगों की भीड़ काफी देखी जाती है। हर साल यहां 1.5 मिलियन के करीब लोग ट्रैवल करते हैं। जिसमें कपल्स की संख्या सबसे ज्यादा होती है। 

क्या है यहां खास

  •  यहां लोग माले सिटी में प्राचीन मस्जिद और रंगीन इमारतों का नजारा देखना पसंद करते हैं। 
  • अद्दू शहर में आईलैंड हार्ट के शेप में नजर आता है। यहां का साफ मौसम और चारों ओर फैले नारियल के पेड़ शहर को खूबसूरत बनाते हैं। 
  • माफुशी द्वीप, फुलधू द्वीप, वाधू आइलैंड और व्हेल पनडुब्बी जैसी जगह लोगों को ज्यादा पसंद है। 

इसे भी पढ़ें- Google Year in Search 2023: इस साल भारत की ये 5 जगहें हनीमून के लिए रही खास

 

पेरिस

PARIS BEST PLACE

इस साल बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में पेरिस का नाम भी सबसे ऊपर है। इसका नाम इस लिस्ट में तो आना ही था। आइफिल टावर (Eiffel Tower) के पास फोटो करवाना तो हर कपल्स का सपना होता है।

इसलिए सबसे ज्यादा कपल यहां आना पसंद करते हैं। यह देश प्यार का देश माना जाता है। आइफिल टावर के पास तो आपको बस कपल्स की ही भीड़ देखने को मिलेगी। 

यहां लोग  एफिल टावर, नोट्रे डेम कैथेड्रल, चैंप्स एलिसीस / आर्क ऑफ ट्राइंफ, सीन पर क्रूज और लौवर संग्रहालय जैसी जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। हर साल यहां 25 से 30 मिलीयन लोग यहां ट्रैवल के लिए जाते हैं। जिसमें आधे से ज्यादा कपल होते हैं।

इसे भी पढ़ें- Year Ender 2023: इस साल किन देशों में सबसे ज्यादा घूमने गए लोग, देखें लिस्ट

बाली

BALI BEST PLACE

बाली बहुत खूबसूरत जगह है। हनीमून डेस्टिनेशन के लिए कपल्स इस जगह को काफी पसंद करते हैं। ये जगह इंडोनेशिया में है।  यहां कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। चारों ओर सुंदर समुद्रतट हैं। यहां घूमने के बाद पर्यटक वापस लौटना नहीं चाहते।

यहां अद्भुत समुद्र तट हैं। यहां की कला और संस्कृति भी पूरी दुनिया में मशहूर है। इसके अलावा यहां का खाना भी बहुत स्वादिष्ट होता है।  यहां कपल्स की भीड़ सबसे ज्यादा उबुद, तनाह लोट, उलूवातू मंदिर पर देखी जाती है। बाली में पिछले साल 4,897,312 लोग घूमने पहुंचे, जिसमें कपल्स की संख्या सबसे ज्यादा थी। जिसके चलते इस साल यह संख्या काफी बढ़ गई है। 

सेंटोरिनी (Santorini)

कपल्स की फेवरेट रोमांटिक डेस्टिनेशन की लिस्ट में सेंटोरिनी का नाम भी सबसे ऊपर रहा है। इस जगह का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हर कपल यहां आने का सपना देखता है।

हर साल इस जगह पर कपल्स की वजह से यहां ज्यादा कमाई होती है। सेंटोरिनी क्रिस्टल  साफ पानी और ब्यूटीफुल सनसेट के लिए फेमस जगह है। हर साल 2 मिलियन के लोग यहां ट्रैवल के लिए जाते हैं। जिसमें आधे से ज्यादा कपल ही होते हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।