किचन के कामों से हो चुकी हैं बोर? इन 5 ट्रिक्स से बदलें खाना बनाने का स्टाइल

रसोई का काम अक्सर कुछ लोगों को थकाऊ या उबाऊ लगने लगता है, खासकर तब जब मनमुताबिक स्वाद और परफेक्ट टेक्सचर न मिले। गोल और फूली हुई चपाती न बनना, डोसे का क्रिस्पी न होना या नारियल छीलने में घंटों बर्बाद होना जैसी छोटी-छोटी समस्याएं किचन के पूरे मजे को किरकिरा कर देती हैं। लेकिन अगर खाना बनाते समय कुछ पारंपरिक और स्मार्ट कुकिंग हैक्स अपनाए जाएं, तो यही काम बेहद आसान और मजेदार बन जाता है। इस लेख में हम आपके रोजमर्रा के काम को आसान बनाने और खाने का स्वाद बढ़ाने वाले 5 बेहतरीन कुकिंग टिप्स साझा कर रहे हैं। जानते हैं इनके बारे में...
1. फूली और सॉफ्ट चपाती बनाने का तरीका
अगर आपकी बेली हुई चपाती पूरी नहीं फूलती है, तो आटा गूंथते समय उसमें एक चम्मच सूजी मिला लें। ऐसा करने से चपाती पूरी तरह फूलने के साथ-साथ लंबे समय तक सॉफ्ट भी बनी रहेगी।

2. नारियल को जल्दी और आसानी से तोड़ना
नारियल को जल्दी तोड़ने के लिए उसे तोड़ने से करीब 10 मिनट पहले फ्रिज या फ्रीजर में रख दें। ठंडे तापमान के कारण नारियल का बाहरी कड़ा हिस्सा अंदर के गूदे को छोड़ देता है, जिससे वह आसानी से चटक जाता है।
3. डोसे को क्रिस्पी और करारा बनाना
यदि आप मार्केट जैसा क्रिस्पी डोसा घर पर बनाना चाहते हैं, तो डोसे के बैटर यानी घोल में 2 चम्मच मक्के का आटा मिला लें। इससे तवे पर डोसा चिपकेगा नहीं और बेहद करारा बनेगा।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज की चटपटी पालक सकौड़ा चाट के आगे फेल है समोसा-कचौड़ी, नोट करें आसान रेसिपी
4. पराठे में परतें लाने की ट्रिक
पराठे को परतदार और लच्छेदार बनाने के लिए, बेलते समय जब आप उस पर घी लगाएं, तो मोड़ते समय ऊपर से थोड़ा-सा सूखा आटा छिड़क दें। इससे सेकते समय पराठे की हर एक लेयर अलग और साफ दिखाई देगी।

5. अरहर की दाल का स्वाद दोगुना करना
अगर आप अरहर की दाल का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो दाल को उबालते समय उसमें टमाटर की जगह थोड़ा-सा अमचूर पाउडर डालें। इसके बाद पकने पर दाल में शुद्ध घी, हींग और जीरे का तड़का लगाएं। दाल का स्वाद लाजवाब हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- शायद ही आपने कभी खाने में किया होगा पान के पत्तों का इस्तेमाल? जानिए स्वाद दोगुना करने के 6 तरीके
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific/sakhi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।