बॉलीवुड की ये खूबसूरत एक्ट्रेसेस अपने प्राइवेट प्लेन में करती हैं दुनिया की सैर

बॉलीवुड में जो सितारे कायमाब हो जाते हैं, उन पर दौलत बेशुमार बरसती है। ऐसे सितारों के लिए ऐशो-आराम की चीजें जुटाना कोई बड़ी बात नहीं होती, फिर चाहें वो आलीशान बंगला हो, दुनिया के रोचक शहरों की सैर हो या फिर अपना प्राइवेट प्लेन होने का रुतबा। ऐसे सितारों की जीवनशैली आम लोगों से बिल्कुल अलग होती है। उनके लिए दुनिया की एक से बढ़कर एक लग्जरी उपलब्ध हैं और वे अपने मनमुताबिक जिंदगी जीते हैं। बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा एक्ट्रेसेस ने अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर ऐसा मुकाम हासिल किया है कि उन पर दौलत भर-भर कर बरस रही है और यही वजह है कि उनके पास खुद का प्राइवेट प्लेन भी है। यानी ये एक्ट्रेसेस जब चाहें और जहां चाहें, सैर करने के लिए निकल सकती हैं, इन्हें ना तो एयरटिकट कराने के झंझट का सामना करना है और ना ही रोड के ट्रैफिक से दो चार होना है। तो आइए जानें इन कमाल की एक्ट्रेसेस के बारे में-
सनी लियोनी
इन लिस्ट में पहला नंबर आता है उस मशहूर अदाकारा का, जो एडल्ट एंटरटेनमेंट के लिए मशहूर है। ये हैं पोर्नस्टार सनी लियोनी। अमेरिका छोड़कर भारत आकर रह रही सनी लियोनी आज देश में सबसे ज्यादा चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका ग्लैमर और हॉट-हॉट अंदाज उनके दर्शकों को काफी रास आता है। हालांकि वह फिल्मों में आइटम नंबर्स करते ही दिखाई देती हैं, लेकिन उनकी दीवानगी गजब की है। 'बेबी डॉल मैं सोने दी' को शायद ही कोई दर्शक भूला हो। वैसे इसके अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। अपने प्राइवेट जेट के सफर का मजा उठाते हुए सनी अक्सर अपने हॉलीडे प्लान कर लेती हैं और अपने डेनियल वेबर के साथ दुनिया के शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स का मजा उठाने के लिए निकल पड़ती हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनने के बाद से लगातार सुर्खियों में रहीं और बहुत कम समय में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के बल पर शोहरत हासिल कर ली। ऐतराज फिल्म में उनके एक्टिंग टैलेंट को काफी सराहा गया था और इसके बाद आई कई फिल्मों में वह अपना हुनर दिखाया। बाजीराव मस्तानी में भी उनका अभिनय सराहा गया था। 'क्वांटिंको' के जरिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पॉपुलेरिटी हासिल की। प्रियंका चोपड़ा की अपने काम के लिए लगन और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जी पा रही हैं। वह जैसा मन चाहे वैसा स्टाइल अपनाती हैं और जहां मन चाहे, वहां घूमने जाती हैं।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी
अपने ठुमके से यूपी-बिहार जीतने वाली शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों में अदाकारी और एक्टिंग टैलेंट के जरिए से खासी चर्चा बटोरी। विशेष रूप से फिटनेस में उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया। 90 के दशक में हिट फिल्में देने वाली शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में व्यवसायी राज कुंद्रा के साथ शादी कर ली थी और अब वह अपने प्राइवेट प्लेन में अपने बच्चे और पति के साथ मनचाहे डेस्टिनेशन्स घूमने का मजा उठाती हैं। शिल्पा के पति का व्यवसाय भी अच्छा-खासा है, इसके बावजूद शिल्पा के पास अपना प्राइवेट जेट है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।