108 टन वजन..72 फीट की प्रतिमा और सीने पर हनुमान चालीसा, क्या इस अनोखे बजरंगबली के दर्शन आपने किए हैं

प्रभु श्री राम के प्रिय बजरंगबली के भक्तों को जगह-जगह मंदिरों में जाना पसंद होता है। हनुमान जी को हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण देवता माना जाता है। उनकी पूजा करने वाले भक्तों को आत्मिक शांति और मानसिक सुकून का अहसास होता है। कई लोग मंगलवार के दिन हनुमान जी का व्रत भी रखते हैं और मंदिर में पूजा करने के लिए जाते हैं। भगवान हनुमान के सच्चे भक्त दूर-दूर शहर में भगवान के दर्शन के लिए जाते हैं। क्योंकि इन मंदिरों में विशेष अवसरों और त्योहारों जैसे हनुमान जयंती और रामनवमी पर खास आयोजन होता है।
भक्त इन अवसरों पर मंदिर जाकर धार्मिक उत्सव का हिस्सा बनते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भगवान के अनोखे मंदिर के बारे में बताएंगे। यहां बजरंगबली की विशाल प्रतिमा देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप भी यह प्रतिमा देखने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।
श्री पितरेश्वर हनुमान जी मंदिर की खासियत

मंदिर में भगवान हनुमान की एक अनूठी मूर्ति स्थापित है, जो भक्तों को आकर्षित करती है। आज तक आपने बजरंगबली की खड़ी हुई विशाल मूर्तियों के दर्शन किए होंगे। लेकिन इंदौर ऐसी जगह है, जहां भगवान ध्यान की मुद्रा में बैठे हुए है।
- भगवान हनुमान की प्रतिमा की ऊंचाई 71 फीट और वजन 108 टन है।
- हातोद रोड पर हनुमान जी की विशाल प्रतिमा बनाई गई है। इस प्रतिमा के दर्शन आपको कई किमी दूर से हो जाएंगे।
- सुनहरे रंग की मूर्ति है, जिसे देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि यह सोने से बनी है।
- हालांकि, इस सुनहरे रंग की मूर्ति को 8 तत्वों से बनाया गया है। इसे बनाने में कुल 7 साल के करीब का समय लगा था।
- इस जगह की सबसे खास बात यह है कि रात के समय यहां लाइट शो भी होता है, जिसकी वजह से प्रतिमा और बी ज्यादा सुंदर नजर आती है।
- भगवान की इस प्रतिमा में नौ टन वजनी गदा और तीन टन वजनी छतरी भी आकर्षण का केंद्र है।
- इस छतरी पर 108 बार राम-राम लिखा हुआ है, जो आपको देश के किसी मंदिर में देखने को नहीं मिलने वाला।
- हनुमान जी के हाथ में जो मंजीरा है उसकी लंबाई 11 फीट है।
- 125 कारीगरों ने सात साल में इसे बनाया था।
इसे भी पढ़ें- भारत के ये शिव मंदिर माने जाते हैं कपल्स के लिए खास, शादी के बाद जरूर जाएं दर्शन करने
श्री पितरेश्वर हनुमान मंदिर समय

- यहां आप सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कभी भी आ सकते हैं।
- आरती का समय- सुबह 9:00 बजे
- शाम को आरती का समय-7:00 बजे
- लेजर शो में रामायण और हनुमान चालीसा की व्याख्या का जाती है।
- समय- लेजर शो शाम 7:30 या 8:30 बजे देख सकते हैं।
- यह फेमस हनुमान मंदिर में से एक है।
इसे भी पढ़ें- इंदौर के इन मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाएं, सावन में लगती हैं यहां भक्तों की भीड़
श्री पितरेश्वर हनुमान मंदिर कैसे जाएं

- इंदौर से जाने वाले लोगों को 11.3 किमी की दूरी तय करनी होगी।
- देवी अहिल्या बाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पितरेश्वर हनुमान धाम की दूरी करीब 3 किलोमीटर है।
- अगर आप इंदौर रेलवे स्टेशन से आ रहे हैं, तो करीब 15 किलोमीटर दूरी तय करनी होगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- shri_pitreshwar_hanumanji_insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।