Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:35 AM IST

नवरात्रि के आखिरी दिन दिल्ली-NCR के इन मंदिरों में जाएं दर्शन करने, माना जाता है शुभ

दिल्ली-एनसीआर में माता के कई ऐसे मंदिर हैं, जिन्हें ऐतिहासिक माना जाता है। अष्टमी के दिन इन मंदिरों में सुबह से ही लाइन लग जाती है। 
Updated:- 2024-10-08, 09:51 IST
image

नवरात्रि का मतलब है नौ रातें, इन 9 दिनों में देवी दुर्गा की खास तरह से पूजा की जाती है। देवी शक्ति के नौ रूपों की पूजा हिंदुओं द्वारा विभिन्न अनुष्ठानों के साथ की जाती है। नवरात्रि के सभी नौ दिन देवी दुर्गा के 9 अवतारों को समर्पित हैं। इन दिनों में लोग अपने आसपास नवदुर्गा यानी देवी दुर्गा के 9 मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं। लेकिन कई लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से व्यस्त होने की वजह से हर दिन मंदिर नहीं जा पाते। अगर आप भी इस वजह से मंदिर नहीं जा पा रहे हैं, तो परेशान न हो, आप माता के दर्शन के लिए अष्टमी वाले दिन मंदिर जाएं। दिल्ली- एनसीआर में माता के कई ऐसे मंदिर हैं, जो अष्टमी के दिन खास पूजा-अर्चना करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ खास मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

गुफा वाली माता मंदिर

gufa

दिल्ली में गुफा वाली माता मंदिर वैष्णों देवी मंदिर के समान माना जाता है। इसलिए इस मंदिर में केवल नवरात्रि ही नहीं बल्कि अन्य त्योहारों में भी खास तरह से सजाया जाता है। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में किसी अच्छे मंदिर में नवरात्रि के आखिरी दिन दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। इस मंदिर की लंबाई 140 फीट है, आपको यहां भी दर्शन के लिए माता के पिंडी दर्शन जैसी वैष्णो देवी की गुफा का अनुभव होगा। यह दिल्ली में माता के सबसे सुंदर मंदिर में से एक है।

  • लोकेशन- J8R2+6CW, जी ब्लॉक, प्रीत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली
  • समय- सुबह 5:30 से 12 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक

इसे भी पढ़ें- दिल्ली के इन 3 दुर्गा पूजा पंडाल को कहा जाता है सबसे खास, दर्शन के लिए उमड़ती है भक्तों की भीड़

नौ देवी दुर्गा माता मंदिर

mata temple

माता का यह मंदिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित है। इस मंदिर के नाम से ही आपको समझ आ रहा होगा कि यहां माता के 9 रूप विराजमान है। अगर आप पूरी नवरात्रि में कहीं दर्शन के लिए नहीं जा पाए हैं, तो परेशान न हो, क्योंकि यहां आप माता के सभी रूपों के दर्शन एक ही दिन में कर लेंगे। यह दिल्ली में माता के फेमस मंदिरों में से एक है।

  • लोकेशन- सेक्टर 2, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
  • समय- सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, वाराणसी के इस मंदिर में हो जाएंगे दर्शन

शीतला माता मंदिर

ashtami temples to visit in delhi ncr1

जब भी गुरुग्राम में माता के किसी खास मंदिर की बात होती है, तो सबसे पहले शीतला माता मंदिर का नाम आता है। इस माता मंदिर का इतिहास 500 साल पुराना बताया जाता है। इसलिए अगर आप किसी ऐतिहासिक मंदिर में आखिरी दिन दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यहां जाने का प्लान बनाएं।

  • लोकेशन- शीतला माता रोड, मसानी गांव, सेक्टर 6, गुरुग्राम, हरियाणा
  • समय- सुबह 5बजे से रात 10 बजे तक

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।