Jammu Cheap Market: जम्मू जा रही हैं, तो इस मार्केट से जरूर करें शॉपिंंग; कुर्ती से लेकर ज्वेलरी तक सब मिलेगा बेहद सस्ता
-1769167156741.webp)
Jammu And Kashmir Cheapest Market: फैशन की दुनिया बहुत बड़ी है। हर कोई चाहता है कि वो अच्छे कपड़े, फुटवियर, एक्सेसरीज पहने और अच्छा मेकअप करे। वहीं घर को भी सजाने के लिए लोग कई तरह के शोपीस खरीदना पसंद करते हैं। आमतौर पर लोग दिल्ली, मुंबई और लखनऊ से शॉपिंग करते हैं, लेकिन भारत में एक ऐसी भी जगह है जहां रोजाना बंपर भीड़ होती है।
दरअसल, हम जिस जगह की बात कर रहे हैं वो जम्मू का वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Trip) है। यहां साल भर लोग दर्शन करने के लिए जाते हैं। तो अगर आप भी वैष्णो देवी जा रही हैं और आपको शॉपिंग करना पसंद है तो जम्मू में एक ऐसा बाजार भी हैं जहां आप 50 रुपये में टॉप और 100 रुपये में शर्ट खरीद सकती हैं। इस बाजार को दिल्ली का सरोजिनी नगर कहा जाता है। आइए इस मार्केट के बारे में जानते हैं-
कहां है ये मार्केट? (Jammu Shopping Guide)
हम जम्मू के जिस बाजार की बात कर रहे हैं, उसका नाम पक्का डंगा लेन (Pacca Danga Lane) है। ये सस्ता पक्का डंगा लेन बाजार जम्मू के पुराने शहर में मोती बाजार के पास और परेड एरिया में स्थित है। यहां तक पहुंचना बहुत आसान है और ये कॉलेज स्टूडेंट्स और बजट शॉपर्स का पसंदीदा अड्डा भी है।
-1769167224573.jpg)
क्या है यहां की खासियत? (Lowest Range Outfits In Pacca Danga Lane)
इस बाजार को सस्ता बाजार इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां कपड़ों की ढेरों वैरायटी और उनके रेंज आपको हैरान कर देंगी-
वेस्टर्न आउटफिट्स: यहां आपको लेटेस्ट कोरियन स्टाइल टॉप्स, जींस, ड्रेसेस और श्रग्स बहुत ही कम रेंज में आसानी से मिल जाएंगे। इनकी शुरुआत ही 100 रुपये से होती है। साथ ही आप यहां से घर में पहनने वाले कपड़े भी खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में कहां मिलता है सबसे सस्ता Makeup का सामान? यहां से करें खरीदारी
कश्मीरी टच: वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ-साथ यहां कश्मीरी कुर्तियां, कश्मीरी कढ़ाई वाले बैग्स और ट्रेडिशनल ज्वेलरी का भी शानदार कलेक्शन मिल जाएगा। आप यहां से कश्मीरी ज्वेलरी भी खरीद सकती हैं।
फुटवियर: जम्मू के इस सस्ते बाजार में आपको फुटवियर के भी अच्छे कलेक्शन मिल जाएंगे। रोजाना घर में पहनने वाले स्लिपर हों या फिर हाई हील्स, सब आपको 100 रुपये में मिल जाएंगे। इसके अलावा बूट्स खरीदने के लिए आपको 200 रुपये ही खर्च करने होंगे।
लेदर पर्स और बैग्स: अगर आप नाॅर्मली किसी शॉप या मॉल से लेदर का पर्स खरीदेंगी तो 7 से 800 से शुरुआत होती है, लेकिन जम्मू के इस सस्ते बाजार में 200 रुपये में लेदर पर्स की शुरुआत होती है। इनकी क्वालिटी और डिजाइंस भी बहुत अच्छे होते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान (Shopping Guide In Jammu)
- आप जम्मू के इस बाजार में बारगेनिंग करके और भी सस्ते में अपनी पसंदीदा चीजें खरीद सकती हैं।
- आपको अपना पूरा लुक तैयार करने के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- यहां का स्टॉक बहुत जल्दी अपडेट होता है, इसलिए आपको हमेशा फैशन के हिसाब से नई चीजें ही मिलेंगी।
- जब भी खरीदारी करें तो कपड़ों की क्वालिटी जरूर चेक करें।
यह भी पढ़ें- हैदराबाद में कहां मिलेगी असली Pearl Jewellery? हर महिला को मालूम होने चाहिए इन 6 बाजारों के नाम
तो अगर आप भी जम्मू जा रही हैं वैष्णो देवी के दर्शन करने तो लौटते समय पक्का डंगा की इन गलियों को जरूर एक्सप्लोर करें। ये जगह न केवल शॉपिंग के लिए बेस्ट है बल्कि यहां आपको जम्मू की असली वाइब भी महसूस होगी।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI Generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।