क्या आपने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के पास में स्थित इन शानदार जगहों को एक्सप्लोर किया? जल्दी प्लान बनाएं

Best Places Near Jim Corbett National Park: उत्तराखंड की हसीन वादियों में एक से एक खूबसूरत और विश्व प्रसिद्ध नेशनल पार्क मौजूद है। जैसे- वैली ऑफ फ्लावर्स और जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क।
उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद जिम नेशनल कॉर्बेट पार्क एक ऐसा पार्क है, जिसे एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते रहते हैं। खासकर, गर्मी और सर्दी में कुछ अधिक ही पर्यटक पहुंचते हैं।
यह सच है कि कॉर्बेट नेशनल पार्क एक विश्व प्रसिद्ध पार्क है, लेकिन इस पार्क के आसपास में भी ऐसी कई जगहें हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं।
इस आर्टिकल में हम आपको जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के आसपास में स्थित कुछ शानदार और लोकप्रिय जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी एक्सप्लोर करके सफर को यादगार बना सकते हैं।
द सिटी ऑफ लेक, नैनीताल (The City Of Lakes, Nainital)
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के आसपास किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले नैनीताल का ही नाम लेते हैं। नैनीताल उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत और चर्चित हिल स्टेशन्स से एक है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, देवदार के बड़े-बड़े पेड़ और खिल-झरने नैनीताल की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। नैनीताल में आप नैनी झील, नैना देवी मंदिर, केव गार्डन और स्नो व्यू पॉइंट जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। नैनीताल में आप ट्रेकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
- दूरी- जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से नैनीताल की दूरी करीब 62 किमी है।
इसे भी पढ़ें: अगस्त की छुट्टियों में दोस्तों के साथ देश की इन शानदार जगहों पर घूम आएं, सफर धमाकेदार होगा
लैंसडाउन (Lansdowne)
समुद्र तल से करीब 1 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद लैंसडाउन हिमालय की हसीन वादियों में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशनहै। इस खूबसूरत हिल स्टेशन को ब्रिटिश द्वारा वर्ष 1887 में बसाया गया था।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और घने जंगल लैंसडाउन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। यहां आप ट्रेकिंग, हाईकिंग और रॉक क्लाइंब भी कर सकते हैं।
- दूरी- जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से लैंसडाउन की दूरी करीब 35 किमी है।
रानीखेत (Ranikhet Hill Station)
उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित रानीखेत उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित एक खूबसूरत और चर्चित हिल स्टेशन है। इसे हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। एकदम शांत और सुकून से भरा यह हिल स्टेशन आपको बेहद पसंद आएगा।
रानीखेत प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। यहां आप चौबटिया गार्डन, झूला देवी मंदिर, भालू बांध, रानीखेत गोल्फ कोर्स और उपत कालिका जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। सर्दियों में यहां सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।
- दूरी-जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से रानीखेत की दूरी करीब 77 किमी है।
भीमताल (Bhimtal)
भीमताल उत्तराखंड की एक खूबसूरत जगह है, जहां हर महीने में हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। खासकर, गर्मी में यहां सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। भीमताल को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है।
भीमताल में आप भीमताल झील, भीमेश्वर महादेव मंदिर और स्नो व्यू पिंट जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। भीमताल में आप नौका विहार का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आप पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं।
- दूरी-जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से भीमताल की दूरी करीब 79 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Destination: रिमझिम बारिश में दिल्ली से 3 दिन में कोल्हापुर की इन जगहों पर घूम आएं, खुशी से झूम उठेंगे
इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें
जिम नेशनल कॉर्बेट पार्क के आसपास अन्य ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- 110 किमी की दूरी पर मौजूद द्वाराहट, 124 किमी की दूरी पर मौजूद अल्मोड़ा और 135 किमी की दूरी पर मौजूद कौसानी को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।