Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:02 AM IST

जगन्नाथ धाम के बाद शाम को कहां जाएं? पुरी की ये जगहें नहीं कीं तो ट्रिप रहेगी अधूरी

जगन्नाथ मंदिर के दर्शन के बाद अगर शाम को घूमने का प्लान है, तो पुरी की ये जगहें आपकी ट्रिप को और भी खास बना सकती हैं। खूबसूरत बीच, लाइटिंग और लोकल बाजार का अलग ही नजारा देखने को मिलता है।
Updated:- 2026-07-17, 18:47 IST
best places to visit in puri in the evening for a perfect family outing

Famous Places in Puri: पुरी की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए ओडिशा आए यात्री, शहर में आस-पास घूमने के लिए अच्छी जगहें सर्च कर रहे हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं। ऐसे में दोपहर में गर्मी की वजह से ज्यादातर लोग शाम के समय घूमने का प्लान करते हैं। कई लोग होंगे, जो केवल दर्शन के लिए नहीं, बल्कि ओडिशा के खूबसूरत पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर करने के लिए 2 से 3 दिनों का ट्रिप प्लान करके यहां आए होंगे। ऐसे में अपनी 3 दिनों की ट्रिप में अगर यहां की फेमस जगहें नहीं घूम पाईं तो बाद में आपको अफसोस होगा। आप भी पुरी में हैं और शाम के समय घूमने के लिए अच्छी जगहें ढूंढ रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यहां की फेमस और बेस्ट जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

पुरी में शाम के समय कहां घूमने जाएं?

पुरी बीच पर बिताएं समय- शाम के समय आप पुरी के बीच पर अपने परिवार के साथ समय बिताने जा सकती हैं। शाम के समय यहां अच्छी चहल-पहल होती है। यहां समुद्र की लहरें, ठंडी हवा और बीच का खूबसूरत नजारा आपकी ट्रिप को यादगार भी बनाएगा और साथ ही पूरे दिन की थकान भी खत्म हो जाएगी। यहां बच्चों को भी खेलने का मौका मिलेगा, इसलिए परिवार के लिए यह जगह बेस्ट है।

  • क्यों खास है?- खूबसूरत सनसेट व्यू, समुद्र किनारे रिलैक्स करने और बच्चों के खेलने के लिए बेस्ट है।

puri images

स्वर्गद्वार बीच के पास मार्केट

पुरी में शाम के समय असली रौनक देखनी है, तो आप यहां जा सकती हैं। यह शाम के समय काफी चहल-पहल रहती है। यहां घूमने आए लोग बीच के पास लगी लोकल मार्केट से अच्छी-अच्छी चीजें खरीद सकते हैं। अक्सर जब हम कहीं जाते हैं, तो स्थानीय सामान खरीदना अच्छा लगता है, क्योंकि यह आपकी ट्रिप को यादगार बनाता है।

Narendra Pushkarini Puri historical site

नरेंद्र पुष्करिणी जाएं घूमने

यह पुरी का एक खूबसूरत मंदिर है, जो पानी के बीच में बना हुआ है। मंदिर का नजारा रोशनी की वजह से पानी में दिखता है, जो और भी खूबसूरत लगता है। शांत वातावरण के कारण परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए यह अच्छी जगह है। नरेंद्र पुष्करिणी, पुरी का एक ऐतिहासिक और पवित्र सरोवर है। जहां पानी का रखरखाव अच्छे से किया गया है। इसके चारों ओर बड़े घाट हैं और बीच में एक द्वीप पर एक छोटा सा मंदिर बना है। यह जगह खास तौर पर चंदन यात्रा उत्सव के लिए मशहूर है, जिसके दौरान जगन्नाथ मंदिर के देवी-देवताओं को यहां नाव की सवारी और अनुष्ठानों के लिए लाया जाता है। यह उत्सव अप्रैल में होता है।

इन जगहों के अलावा अगर आप कला और हस्तशिल्प पसंद करती हैं, रघुराजपुर आर्टिस्ट विलेज जा सकती हैं। यह जगह अपनी पट्टचित्र कला और कलाकारों के लिए प्रसिद्ध है। शाम के समय यहां जाकर स्थानीय कलाकारों की कला देखना आपके लिए यादगार रहेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific

FAQ
पुरी में शाम को धार्मिक स्थानों पर कहां जा सकते हैं?
शाम के समय जगन्नाथ मंदिर के आसपास का माहौल बहुत आकर्षक होता है। यहां श्रद्धालु दर्शन के साथ मंदिर की भव्यता और आसपास की रौनक का अनुभव कर सकते हैं।
पुरी में शाम की सैर के लिए सबसे शांत जगह कौन सी है?
अगर आप शांत वातावरण पसंद करते हैं, तो समुद्र किनारे के कुछ हिस्से और चिल्का झील का क्षेत्र बेहतर विकल्प हो सकते हैं। यहां प्राकृतिक सुंदरता के बीच परिवार के साथ सुकून भरा समय बिताया जा सकता है।
पुरी घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
पुरी घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च के बीच का समय काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और बाहर घूमने में परेशानी कम होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।