Best Places Near Jagannath Temple: ओडिशा का पुरी शहर इस समय देश में चर्चा का केंद्र बना हुआ है, क्योंकि बीते शुक्रवार यानी 27 जून से जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। यह देश की एक ऐसी यात्रा है, जिसमें शामिल होने के लिए लाखों देशी और विदेशी श्रद्धालु पहुंचते हैं। 27 जून से शुरू यह यात्रा 5 जुलाई तक चलने वाली है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और भी अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं। श्रद्धालु जब पुरी जाते हैं, तो जगन्नाथ मंदिर के दर्शन और पुरी बीच घूमकर ही लौट जाते हैं और आसपास में स्थित अन्य कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करना भूल जाते हैं। हम आपको जगन्नाथ मंदिर से करीब 50 किमी के आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
स्वर्गद्वार बीच (Swargadwar Beach)
जगन्नाथ मंदिर के आसपास बीच घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले पुरी बीच का ही नाम लेते हैं, लेकिन स्वर्गद्वार बीच भी किसी खूबसूरत खजाने से कम से नहीं है। स्वर्गद्वार बीच अपनी खूबसूरती के साथ-साथ 'स्वर्ग का द्वार' के नाम से भी जाना जाता है।
स्वर्गद्वार बीच, ओडिशा का यह न केवल एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, बल्कि हिन्दुओं के लिए एक धार्मिक स्थान भी माना जाता है। इस बीच से बंगाल की खाड़ी की खूबसूरती को करीब से निहारा जा सकता है। इस बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त के लुभावने नजारे देखने के बाद हर को खुशी से झूम उठेगा। इस बीच के किनारे-किनारे लगी स्टॉल में स्ट्रीट फूड का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
- दूरी-जगन्नाथ मंदिर से स्वर्गद्वार बीच की दूरी करीब 10 किमी है।
इसे भी पढ़ें:जगन्नाथ मंदिर के आसपास ठहरने के लिए बेस्ट हैं ये सस्ते आश्रम और धर्मशाला
रघुराजपुर गांव (Raghurajpur Village)
जगन्नाथ मंदिर से कुछ ही किमी दूर स्थित रघुराजपुर गांव के अनोखा और खूबसूरत गांव है। रघुराजपुर गांव सबसे अधिक हस्तशिल्प चीजों के लिए जाना जाता है। इसलिए इस गांव को रघुराजपुर आर्टिस्ट गांव के नाम से भी जाना जाता है। रघुराजपुर को ओडिशा का कलाकार गांव भी बोला जाता है।
रघुराजपुर गांव पट्टचित्र चित्रों, ताड़ के पत्तों पर शानदार चित्रकारी, पत्थर और लकड़ी की खूबसूरत नक्काशी और गोटीपुआ नृत्य के लिए पूरे देश में जाना जाता है। कहा जाता है कि रघुराजपुर गांव 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व से कला का केंद्र रहा है। अपनी चित्रकारी के चलते रघुराजपुर गांव विश्व धरोहर में भी शामिल है।
- दूरी-जगन्नाथ मंदिर से रघुराजपुर गांव की दूरी करीब 13 किमी है।
बलिहारचंडी बीच (Baliharachandi Beach)
ओडिशा के पुरी जिले में स्थित पुरी और स्वर्गद्वार बीच, एक तरफ जहां भीड़-भाड़ के लिए जाना जाता है, तो दूसरी तरफ बलिहारचंडी बीच अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए जाना जाता है। बलिहारचंडी बीच, ओडिशा का लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी माना जाता है।
बलिहारचंडी बीच अपनी साफ रेत, शांत समुद्र की लहरे और बंगाल की खाड़ी के मनमोहक दृश्यों के सबसे अधिक जाना जाता है। यहां कई लोग सिर्फ सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त के खूबसूरत नजारों को देखा जा सकता है।
- दूरी-जगन्नाथ मंदिर से बलिहारचंडी बीच की दूरी करीब 20 किमी है।
चिल्का झील (Chilika lake)
चिल्का झील ओडिशा की एक ऐसी खूबसूरत और अद्भुत जगह है, जिसके बारे में लगभग हर कोई जानता होगा। चिल्का झील, एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील मानी जाती है। यह झील प्राकृतिक सौंदर्य और प्रवासी पक्षियों के घर के रूप में भी काम करती है। चिल्का झील सुंदर दृश्यों, शांत वातावरण और छोटे-छोटे द्वीपों के लिए भी जानी जाती है। इस झील को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग भी माना जाता है।
- दूरी-जगन्नाथ मंदिर से चिल्का झील की दूरी करीब 50 किमी है।
साक्षी गोपाल मंदिर (Sakshi Gopal Temple)
साक्षी गोपाल मंदिर, भगवान कृष्ण को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था। जगन्नाथ मंदिर से कुछ ही किमी दूर स्थित साक्षी गोपाल मंदिर, पुरी शहर का एक प्रसिद्ध और पवित्र मंदिर भी माना जाता है। कहा जाता है कि जगन्नाथ मंदिर की यात्रा तब तक अधूरी है जब तक वे साक्षी गोपाल मंदिर के दर्शन न कर लें। इसलिए यहां हर समय भक्तों की भीड़ मौजूद रहती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@eodishatourism,bhubaneswartourism
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों