Lohri 2024 Party Places in Chandigarh: लोहड़ी फेस्टिवल का उठाना चाहते हैं का आनंद, तो चंडीगढ़ की इन जगहों पर पहुंचें

Lohri 2024 Party Places in Chandigarh: अगर आप भी लोहड़ी फेस्टिवल का भरपूर आनंद उठाना चाहते हैं, तो फिर पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में इन जगहों पर परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

top places in chandigarh for lohri celebration

Best places in chandigarh to celebrate lohri: कुछ ही दिनों में लोहड़ी का पावन त्यौहार आने वाला है। यह एक ऐसा फेस्टिवल है, जिसे देश के लगभग हर राज्य में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।

लोहड़ी का त्यौहार पंजाब में बड़े मैपने पर मनाया जाता है। पंजाब के लगभग हर शहर में एक-दो सप्ताह पहले से ही लोहड़ी की तैयारी शुरू हो जाती है। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में भी लोहड़ी के त्यौहार के मौके पर हर तरफ पार्टी ही पार्टी होती रहती है।

अगर आप भी लोहड़ी में खास मौके पर भरपूर आनंद उठाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ की कुक ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त और पार्टी के साथ पहुंच सकते हैं।

चंडीगढ़ क्लब (Chandigarh Club at lohri)

Chandigarh Club in lohri

चंडीगढ़ में लोहड़ी सेलिब्रेट करने की बात होती है, तो सबसे पहले चंडीगढ़ क्लब का जरूर शामिल रहता है। यहां क्लब अलग-अलग पार्टी और कार्यक्रम आयोजन करने के लिए बेस्ट प्लेस माना जाता है। यह क्लब चारों साइड से प्रकृति के बीच घिरा है।

चंडीगढ़ क्लब में हर साल लोहड़ी का त्यौहार भी मनाया जाता है। इस खास मौके पर क्लब को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। लोहड़ी के मौके पर क्लब ग्राउंड में बोनफायर की जाती है और बोनफायर के साइड-साइड से हजारों लोग डांस करते हैं। यहां रात पर गाने बजते हैं और लोग रात भर नाचते भी है।

  • पता-सीएम हाउस के पास, सेक्टर 1, चंडीगढ़

तमज़ारा (Saturday lohar night at Tamzaraa)

Saturday lohar night at Tamzaraa

चंडीगढ़ में आप धमाकेदार अंदाज में लोहड़ी का मानना चाहते हैं, तो फिर आपको तमज़ारा क्लब में पहुंच जाना चाहिए। आपको बता दें कि तमज़ारा एक ऐसा नाईट क्लब है, जहां कई कपल्स लोहड़ी का फेस्टिवल एन्जॉय करने आते हैं।(चंडीगढ़ में घूमने की बेस्ट जगहें)

तमज़ारा बेहतरीन स्वागत और शानदार पार्टी के लिए जाना जाता है। यहां लोहड़ी के एक-दो दिन पहले ही पार्टी की चहल-पहल शुरू हो जाती है। यहां रात में म्यूजिक के साथ लोहड़ी पार्टी एन्जॉय कर सकते हैं।

  • पता-एसडीएम कार्यालय रोड, चंडीगढ़-160002

ट्राइसिटी प्राइड बैंक्वेट (Tricity Pride Banquet, lohari)

Tricity Pride Banquet in lohari

ट्राइसिटी प्राइड बैंक्वेट चंडीगढ़ के साथ-साथ पूरे पंजाब का एक फेमस बैंक्वेट है, जहां एक साथ करीब 7 हजार से भी अधिक लोग पार्टी एन्जॉय कर सकते हैं। लोहड़ी के खास मौके पर इस बैंक्वेट को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है।

ट्राइसिटी प्राइड बैंक्वेट के शाम से भी गाने बजाने शुरू होते हैं और सुबह 4 बजे तक गाने बजते रहते हैं। शाम ढलते ही बोनफायर लगता है और बोनफायर के आसपास सभी लोग नाचते हैं। ट्राइसिटी प्राइड बैंक्वेट में लोहड़ी का टिकट करीब 500 रुपये होते हैं, जिसमें पंजाबी व्यंजनों का भी स्वाद उठा सकते हैं।

  • पता- चंडीगढ़, सेक्टर-5

लोहड़ी सेलिब्रेशन इन पिरामिड (Lohri Celebrations in Pyramid)

Lohri Celebrations in Pyramid

अगर आपको किसी थीम के साथ लोहड़ी सेलिब्रेट करना है, तो आपको पिरामिड लाउन्ज एंड क्लब में पहुंच जाना चाहिए। आपको बता दें कि यहां हर साल किसी न किसी विदेश थीम पर लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है।

पिरामिड लाउन्ज एंड क्लब में कई बड़े-बड़े सिंगर भी आते हैं। इस क्लब में नाचने, गाने और डांस करने की पूरी सुविधा मौजूद है। यह आप दोस्त, पार्टनर या परिवार के साथ भी लोहड़ी सेलिब्रेट करने पहुंच सकते हैं। यह आप देशी भोजन से लेकर विदेशी भोजन का भी स्वाद चख सकते हैं।

  • पता-इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1, चंडीगढ़

इसे भी पढ़ें:Maldives Vs Indian Islands: देश के इन 5 आइलैंड की खूबसूरती के आगे मालदीव भी लगता है फीका


इन जगहों पर भी पहुंचें

चंडीगढ़ में अन्य ऐसी कई बेहतरीन और शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां आप धमाकेदार अंदाज में लोहड़ी का त्यौहार सेलिब्रेट कर सकते हैं। जैसे- रॉयल ग्रीन, होटल आइकॉन, दावत बैंक्वेट, लोहड़ी बैश बैंक्वेट और अरिस्टा लोहड़ी उत्सव जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-shutterstocks,

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP