Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:12 PM IST

शिमला-मसूरी घूम कर हो गए हैं बोर तो गर्लफ्रेंड के साथ घूमने के लिए बेस्ट है ये जगह

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किसी खास जगह यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा।   
Updated:- 2023-11-10, 11:52 IST
places for couples in nagaland

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में घूमने का अलग ही मजा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में न तो आपकी गर्मी परेशान करती है और न ही आपको जल्दी थकान महसूस होती है।

ठंड के मौसम में आप ढेर सारे कपड़े पहनकर कहीं भी आसानी से यात्रा कर सकते हैं। अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप मोकोकचुंग (Mokokchung) का ट्रैवल प्लान बना सकते हैं।

हो सकता है कि आपने आज से पहले इस जगह का नाम नहीं सुना होगा, लेकिन यकीन मानिए, अगर एक बार आप यहां आ गए, तो आपका बार-बार इस जगह पर आने का मन होगा। 

कहां स्थित है यह जगह?

best places for couples in nagaland

भारत के नागालैंड राज्य में स्थित मोकोकचुंग एक शहर है। जहां ट्रैवल के लिए हर साल लाखों लोग आते हैं। (बेस्ट हिल स्टेशन)

 


मोकोकचुंग क्यों प्रसिद्ध है?

places to visit in mokokchung

मोकोकचुंग को अग्रदूतों की भूमि कहा जाता है और इसे नागालैंड की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी भी माना जाता है। इसे नागालैंड में सबसे अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में माना जाता है। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है। 

इसे भी पढ़ें- नवंबर के महीने में गर्लफ्रेंड के साथ यहां घूमने का बनाएं प्लान, ट्रिप हो जाएगा यादगार

मोकोकचुंग में घूमने की जगह 

रोड ट्रिप के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है। यहां आप पेरेन और फुसेन केई की गुफाएं देखने के लिए जा सकते हैं। यह इस क्षेत्र की प्रसिद्ध लेकिन अज्ञात गुफाएं हैं। जहां घूमने में आपको काफी मजा आएगा। (सस्ते में कन्याकुमारी का ट्रिप प्लान करें)

इसके सिवा आप लोंगखुम का पहाड़ी इलाका, उंगमा गांव की संस्कृति लंगपंगकोंग की अद्धभुत गफाएं, मोलुंग और  चुचुयिनलांग गांव का नजारा देखने जा सकते हैं। मोकोकचुंग की यह जगहों पर्यटकों की सबसे फेवरेट लिस्ट में आती है। नागालैण्ड घूमने आए लोग मोकोकचुंग की यात्रा किए बिना वापस नहीं जाते। 

इसे भी पढ़ें-  कपल्स के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये पार्क, पार्टनर के साथ बिता सकते हैं क्वालिटी टाइम

कैसे पहुंचें?

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप फ्लाइट या ट्रेन के द्वारा इस ट्रिप को प्लान कर सकते हैं। 

  • फ्लाइट के जरिए- मोकोकचुंग के सबसे करीब हवाई अड्डा जोरहाट है, जो 110 किमी की दूरी पर स्थित हैं। यहां आने के बाद आप स्थानीय संसाधनों की मदद से मोकोकचुंग पहुंच सकते हैं। फ्लाइट से यात्रा करना आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है। क्योंकि प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 9000 से 10000 रुपये है। 
  • ट्रेन के जरिए- मोकोकचुंग से निकटतम रेलवे स्टेशन मरियानी है, जो 85 किमी की दूरी पर है। यहां आपको कैब की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। स्लीपर क्लास में ट्रैवल करने पर आपको 800 रुपये एक टिकट के लिए देने होंगे। 
  • अगर आप AC कोच से ट्रैवल कर रहे हैं, तो इसके लिए 2000 से 3000 रुपये लगेंगे। अगर आप कैब नहीं लेना चाहते हैं, तो आपको यहां पर बाइक और स्कूटी रेंट पर मिल जाएगी। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

 

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Image Credit-  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।