Tue Sep 29, 2026 | Updated 03:36 PM IST

प्री-वेडिंग शूट के लिए सिर्फ उदयपुर-गोवा नहीं, ये 3 ऑफबीट जगहें हैं सबसे बेस्ट

उदयपुर और गोवा के बजाय, यह लेख भारत में प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए तीन ऐतिहासिक जगहों का सुझाव देता है। जानते हैं, इसके बारे में...
Updated:- 2026-09-29, 14:22 IST
best offbeat destinations for pre-wedding shoot

शादी से पहले का प्री-वेडिंग फोटोशूट आजकल हर कपल की पहली पसंद बन चुका है। अक्सर लोग इसके लिए उदयपुर के महलों या गोवा के समुद्र तटों का रुख करते हैं, लेकिन अगर आप अपनी तस्वीरों में कुछ अनूठा, ऐतिहासिक और कलात्मक देखना चाहते हैं, तो देश में ऐसी कई अनोखी जगहें हैं जो प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ हमारी विरासत को पेश करती हैं। यहां भारत की 3 ऐसी ही शानदार और ऑफबीट जगहों के बारे में बताया जा रहा है जो आपके प्री-वेडिंग फोटोशूट को हमेशा के लिए यादगार बना देंगी। जानते हैं इनके बारे में...

प्री-वेडिंग शूट के लिए कौन सी जगहें हैं सही?

बता दें कि प्री-वेडिंग के लिए यहां कुछ जगहें बताई गई हैं, जानते हैं इनके बारे में-

1. कच्छ का महान रण (गुजरात)

थार रेगिस्तान का हिस्सा और लगभग 26,000 वर्ग किलोमीटर में फैला गुजरात का 'कच्छ का रण' दुनिया के सबसे बड़े नमक के रेगिस्तानों में गिना जाता है। कच्छ का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। यह क्षेत्र सिंधु घाटी सभ्यता के प्रसिद्ध स्थल 'धोलावीरा' से जुड़ा हुआ है। मौर्य, गुप्त और जाडेजा राजवंशों का शासन देख चुकी यह भूमि इतिहास और कला प्रेमियों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है।

1 - 2026-09-29T124457.845

शूट के लिए क्यों है खास?

दूर-दूर तक फैली सफेद धरती दिन के उजाले और सूर्यास्त के समय एक जादुई कैनवास जैसा माहौल देती है।

  • पूर्णिमा की रात का प्रभाव: चांदनी रात में सफेद धरती से टकराती चांद की रोशनी तस्वीरों को एक ड्रीमी लुक देती है।
  • रंग-बिरंगे कपड़ों का कंट्रास्ट: सफेद बैकग्राउंड पर गहरे लाल, पीले या नीले रंग के कपड़े बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखते हैं।

2. हम्पी (कर्नाटक)

तुंगभद्रा नदी के तट पर बसा हम्पी, विजयनगर की राजधानी हुआ करता था। लगभग 29 वर्ग किलोमीटर में फैला यह स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा ओपन-एयर म्यूजियम भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- एक ही पैकेज में घूमें चेरापूंजी, शिलांग और काजीरंगा, IRCTC के इस 7-डे नॉर्थ-ईस्ट टूर की नोट करें डिटेल्स

शूट के लिए क्यों है खास?

यहां कुछ फेमस जगहें पर जहां पर जाकर आसानी से शूटिंग की जा सकती है-

  • विरूपाक्ष मंदिर: 7वीं शताब्दी का यह मंदिर विशाल गोपुरम और ऐतिहासिक बाजार की जमीन के साथ फोटोशूट के लिए बेहतरीन लोकेशन है।
  • विजया विट्ठल मंदिर: यहां स्थित प्रसिद्ध 'स्टोन चैरियट' (पत्थर का रथ) भारतीय वास्तुकला की उत्तम मिसाल है, जो ₹50 के नोट पर भी अंकित है।
  • लोटस महल: कमल के आकार में बना यह महल हिंदू और इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का बेजोड़ संगम है।

2 - 2026-09-29T132543.478

3. पट्टदकल (कर्नाटक)

कर्नाटक के बागलकोट जिले में मलयप्रभा नदी के तट पर स्थित पट्टदकल भी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। पट्टदकल की सबसे बड़ी खासियत यहां उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय शैली का मेल है। यहां का सबसे प्रमुख मंदिर 'विरूपाक्ष मंदिर' है, जिसकी नक्काशी ने एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर को भी प्रेरित किया था।

यह भी पढ़ें- सिर्फ ह‍िल स्‍टेशंस और किले ही नहीं, भारत की इन 8 जगहों पर मिलेंगे जिंदगी भर न भूलने वाले पल

शूट के लिए क्यों है खास?

यहां कुछ फेमस जगहें पर जहां पर जाकर आसानी से शूटिंग की जा सकती है-

  • रामायण और महाभारत के दृश्य: मंदिरों की दीवारों पर उकेरी गई पौराणिक कथाओं की जटिल नक्काशियां तस्वीरों को एक सांस्कृतिक बैकग्राउंड देती हैं।
  • शांत और हरा-भरा वातावरण: अच्छी तरह से बनाए गए बगीचे और नीला आसमान प्राचीन पत्थरों के साथ अच्छा तालमेल बनाते हैं।

3 - 2026-09-29T124503.090

निष्कर्ष

उदयपुर के महल और गोवा सुंदर हैं, लेकिन अगर आप अपनी शादी की एल्बम में कुछ हटकर, सांस्कृतिक टच चाहते हैं, तो कच्छ का रण, हम्पी और पट्टदकल सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। यह जगहें न केवल आपकी तस्वीरों को एक अलग पहचान देंगी, बल्कि आपको भारत की महान ऐतिहासिक विरासत को करीब से महसूस करने का मौका भी देंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main Images: magnific

FAQ
पट्टदकल जाने के लिए निकटतम प्रमुख स्थल कौन सा है?
पट्टदकल के सबसे करीब बादामी (22 किमी) शहर है, जो सड़क और रेल मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
हम्पी में फोटोशूट के लिए कौन से कपड़े सबसे अच्छे रहेंगे?
हम्पी के लाल-भूरे पत्थरों और खंडहरों के साथ पारंपरिक भारतीय परिधान जैसे साड़ी, कुर्ता-पायजामा या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस बहुत खूबसूरत लगते हैं।
क्या इन ऑफबीट लोकेशंस पर रुकने और लॉजिस्टिक्स की अच्छी सुविधा है?
जी हां, हम्पी, कच्छ और बादामी/पट्टदकल के आसपास रिसॉर्ट्स, हेरिटेज होटल्स और होमस्टे की बेहतरीन व्यवस्था उपलब्ध है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।