निर्जला एकादशी के दिन आप भी दर्शन के लिए जा सकती हैं भगवान विष्णु के खास मंदिर

निर्जला एकादशी का दिन बेहद खास होता है। इस बार ये खास दिन 25 जून को पड़ रहा है। ऐसे में आप भी अगर भगवान विष्णु के मंदिरों में दर्शन करने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए आप आर्टिकल में बताए गए मंदिरों में जा सकती हैं। एकादशी के दिन यहां पर खास तरीके की पूजा की जाती है। इसलिए दर्शन भी अच्छे से हो जाते हैं। आइए बताते हैं उन मंदिरों के बारे में जहां पहुंचकर आप दर्शन कर सकती हैं।
मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर
आप निर्जला एकादशी के दिन मुथरा के सबसे प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में जाकर दर्शन कर सकती हैं। मंदिर काफी खास है। इसलिए यहां पर पूजा भी खास तरीके से की जाती है। निर्जला एकादशी के दिन मूर्ति पूजन और दर्शन भी अच्छे तरीके से कराए जाते हैं। इसलिए यहां आपको भीड़ भी देखने को मिल सकती है। आप भी इस मंदिर में सुबह 5 बजे की आरती देख सकती हैं और अच्छे से भगवान के दर्शन कर सकती हैं।

इस्कॉन टेंपल में करें दर्शन
इस्कॉन टेंपल के लिए आपको वृंदावन जानें की जरूरत नहीं है। आप दिल्ली-एनसीआर में बने मंदिर में भी जाकर दर्शन कर सकती हैं। दर्शन के लिए यहां पर भक्तों की भीड़ अक्सर दिखाई देती है। इसलिए निर्जला एकादशी के दिन यहां काफी भीड़ लगती है। साथ ही मीठे पानी का भंडारा भी होता है। आप भी चाहें तो इस दिन परिवार के साथ दर्शन करने के लिए जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- पहाड़ों में करनी है लाइटवेट कैंपिंग? जानें बैग हल्का करने के सीक्रेट
दिल्ली का बिरला मंदिर
दिल्ली का बिरला मंदिर भी निर्जला एकादशी के दिन खास तरीके से सजाया जाता है। इस दिन मंदिर में पूजा होती है और भक्तों के लिए दर्शन के अलग इंतजाम किए जाते हैं। आप भी चाहें तो इस बाद एकादशी के दिन इस मंदिर में जा सकती हैं। यहां पहुंचने के लिए आप मेट्रो या अपने पर्सनल वाहन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं, ताकि आपको जगह पर पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।
यह भी पढ़ें- World Highest Shiva Temple: कैसा होता है दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तक जाने का सफर? पढ़ें खूबसूरत एक्सपीरियंस
इस बार निर्जला एकादशी के दिन इन मंदिरों में करें दर्शन, जहां पर आपको काफी अच्छा लगेगा। साथ ही आपके मन को भी सुकून मिलेगा। आप मंदिरों में जानें का ट्राई कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Instagram/ Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।