Thu Oct 8, 2026 | Updated 04:53 PM IST

ठंडी हवा, हरी-भरी वादियां और सुकून... अक्टूबर में इन 5 हिल स्टेशनों की करें सैर

अक्टूबर के महीने में कहीं घूमने जाने का मन है, लेकिन जगह नहीं समझ आ रही। ये 5 हिल स्टेशन की लिस्ट आपको जगह चुनने में मदद करेंगी। हर जगह में है अलग सूकुन।
Updated:- 2026-10-08, 15:31 IST
Best Hill Station

अक्टूबर के महीने में हिल स्टेशनों पर जाने का अलग ही मजा होता है। इस महीने मानसून खत्म हो जाता है और हवा में हल्की ठंडक आ जाती है। न ज्यादा गर्मी होती है और न ही ठंड। इसी वजह से अक्टूबर में पहाड़ों पर घूमना परफेक्ट माना जाता है। बारिश के बाद हर तरफ हरियाली और ज्यादा हो जाती है और सर्दियों की भीड़ शुरू होने से पहले आप शांति से पहाड़ों का मजा ले सकते हैं। अगर आप अक्टूबर में कहीं घूमने का प्लान बना रही हैं, तो ये 5 हिल स्टेशन आपके लिए बेस्ट हैं।

अक्टूबर में घूमने के लिए 5 सुंदर हिल स्टेशन

अगर अक्टूबर के महीने में घर में बैठे बोर हो रही हैं और कही घूमने जाने का मन है, तो इन 5 जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें।

1. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग बहुत सुंदर जगह है, लेकिन अगर आप इसे और सुंदर नजारे में देखना चाहती हैं तो अक्टूबर में जरूर जाएं। इस महीने मानसून का कोहरा हट जाता है और टाइगर हिल से कंचनजंगा की चोटियों का बेहतरीन नजारा दिखता है। सुबह-सुबह सनराइज देखने के लिए यहां लोगों की भीड़ लगती है।

कैसे पहुंचे?

अगर आप दिल्ली से जानें का प्लान बना रही हैं तो फ्लाइट सबसे बेस्ट ऑप्शन है। टैक्सी से भी जाया जा सकता है।

darjeeling

2. कुर्ग, कर्नाटक

भारत का स्कॉटलैंड कहे जाने वाला कुर्ग अक्टूबर में सबसे ज्यादा हरा-भरा नजर आता है। मानसून खत्म होते ही कॉफी के बाग और भी सुंदर लगने लगते हैं। आप यहां कॉफी प्लांटेशन में वॉक कर सकते हैं, एबी फॉल्स तक ट्रेकिंग कर सकती हैं। भीड़-भाड़ से दूर शांत जगह पसंद करने वालों के लिए कुर्ग बेस्ट ऑप्शन है।

कैसे पहुंचे?

दिल्ली से जाने वालों के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं है। पहले आपको फ्लाइट या ट्रेन से बेंगलुरु जाना होगा, फिर वहां से टैक्सी ले सकती हैं।

coorg

3. मुन्नार, केरल

मुन्नार के चाय के बागान अक्टूबर में बहुत सुंदर लगते हैं। बारिश के बाद यहां की हरियाली में और ज्यादा चमक आ जाती है। झरने काफी प्यारे लगते हैं और धुंध से घिरे पहाड़ फोटो के लिए परफेक्ट बैकग्राउंड देते हैं। मौसम भी हल्का ठंडा और सुहाना हो जाता है, जिससे आप बिना हैवी कपड़ों के भी लंबी सैर का मजा ले सकती हैं।

कैसे पहुंचे?

दिल्ली से मुन्नार सीधे कोई फ्लाइट या ट्रेन नहीं जाती है। पहले आपको कोची जाना होगा और फिर वहां से कैब या बस करनी होगी।

munnar

4. शिलांग, मेघालय

शिलांग बाकी हिल स्टेशनों से काफी अलग है। यहां सिर्फ चाय के बागान ही नहीं बल्कि झरने, गुफाएं और झीलें भी हैं। अक्टूबर में यहां दिन का तापमान 15°C से 24°C के आसपास रहता है और रात में हल्की ठंड होती है। आप यहां एलिफेंट फॉल्स, शिलांग पीक घूम सकती हैं। यहां के लोकल बाजार ट्रिप को कल्चरल टच देने में भी मदद करते हैं।

कैसे पहुंचे?

दिल्ली से शिलांग जाने के लिए ट्रेन, बस और फ्लाइट सब कुछ है। यह आपके ऊपर है कि आपको कौन सा साधन सही लगेगा।

shillong

5. ऊटी, तमिलनाडु

ऊटी में अक्टूबर से मौसम सुहाना होना शुरू हो जाता है। हल्की ठंड में घूमने का मजा ही कुछ और है। तमिलनाडु की सबसे ऊंची चोटी डोड्डाबेट्टा पीक से पूरे शहर का शानदार नजारा दिखता है। इसके अलावा बॉटनिकल गार्डन और ऊटी लेक भी यहां की फेमस जगहें हैं। फैमिली ट्रिप के लिए ऊटी हमेशा से सबसे पसंदीदा हिल स्टेशन रहा है।

यह भी पढ़ें- Tamil Nadu Travel: तमिलनाडु की इस जगह की अद्भुत खूबसूरती देख ऊटी को भूल जाएंगे

कैसे पहुंचे?

दिल्ली से ऊटी पहुंचने के लिए आप हवाई जहाज, ट्रेन या सड़क मार्ग का रास्ता चुन सकती हैं।

ooty

अक्टूबर में अगर घूमने का प्लान बना रही हैं, तो ऊपर दी गई जगहें आपके लिए परफेक्ट हो सकती हैं। यहां का सुहावना मौसम और कल्चर देख आपको बहुत मचा आएगा।

यह भी पढ़ें- सिर्फ घूमने की जगह नहीं बल्कि 'रिकॉर्ड्स का घर' है तमिलनाडु, ये बातें कर देंगी हैरान

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

FAQ
अक्टूबर में हिल स्टेशन घूमने का सबसे बड़ा फायदा क्या है?
अक्टूबर में मानसून खत्म हो जाता है, इसलिए पहाड़ सबसे ज्यादा हरे-भरे और साफ नजर आते हैं। मौसम न ज्यादा गर्म होता है न ज्यादा ठंडा।
अक्टूबर में कपल्स के लिए कौन सा हिल स्टेशन बेस्ट है?
शांत और रोमांटिक ट्रिप के लिए मुन्नार और कुर्ग बेस्ट हैं। यहां कॉफी और चाय के बागानों के बीच भीड़ कम होती है।
क्या अक्टूबर में दार्जिलिंग और शिलांग में बहुत ठंड होती है?
नहीं, अक्टूबर में बहुत ज्यादा ठंड नहीं होती। दार्जिलिंग और शिलांग में दिन का तापमान 15°C से 24°C के आसपास रहता है। दिन में हल्की धूप और रात में हल्की ठंड होती है, इसलिए एक हल्की जैकेट काफी है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।