Best Tomatoes Markets: फ्रेश टमाटर खरीदने के लिए दिल्ली के इन 4 बाजार का लगाएं चक्कर

Tomato Mandi: टमाटर खाने की रीढ़ की हड्डी जैसा है, जिसके बिना हर व्यंजन अधूरा है। टमाटर का इस्तेमाल सब्जी से लेकर दाल तड़का, चटनी या ग्रेवी के लिए किया जाता है। इसलिए मार्केट में टमाटर की भरमार रहती है, लेकिन कई बार कीमतें इतनी बढ़ जाती हैं कि खरीद पाना मुश्किल हो जाता है। कीमत के साथ अगर क्वालिटी अच्छी मिले तो इतना सोचना नहीं पड़ता।
कभी दाम आसमान छूते हैं तो कभी टमाटर इतने खराब होते हैं कि हाथ लगाने का मन नहीं करता। ऐसे में सवाल उठता है कि फ्रेश, सस्ते और अच्छे टमाटर कहां से खरीदें? अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यहां पर कुछ ऐसे मार्केट्स स्पॉट हैं जहां पर टमाटर खरीदने के लिए जा सकती हैं। इन मंडियों में न केवल आपको फ्रेश टमाटर मिलते हैं, बल्कि आप सब्जियां भी खरीद सकते हैं।
गाजीपुर फल और सब्जी मंडी
अगर आप दिल्ली या नोएडा के पास रहते हैं, तो गाजीपुर मंडी को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकती हैं। यहां पर आपको फ्रेश टमाटर बहुत ही कम दाम में मिल जाएंगे। बता दें यह मंडी NH-24 नई दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर मौजूद है।
इसे जरूर पढ़ें- भारत के ऐसे स्ट्रीट फूड मार्केट जिन्हें एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर क्या किया?
यहां आपको A-ग्रेड से लेकर C-ग्रेड तक टमाटर मिलेंगे। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से खरीद सकती हैं। यह मंडी केवल दुकानदारों के लिए नहीं, आम ग्राहकों के लिए भी है।
ओखला मंडी
यह भी दिल्ली की सबसे बड़ी थोक मंडी है जहां पर फ्रेश सब्जियां बहुत ही आसानी से मिल जाएंगी। इस मंडी न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए है, बल्कि होटल, रेस्टोरेंट और आम लोग भी खरीदारी करने के लिए आते हैं।
आप भी सब्जियों को खरीदने के लिए ओखला मंडी जा सकती हैं। यहां पर सुबह जाना बेस्ट रहेगा, क्योंकि सुबह के वक्त यहां फ्रेश माल आता है।
करोल बाग सब्जी मंडी
करोल बाग की मंडी में फ्रेश सब्जियां मिलती हैं, जिसे एक्सप्लोर किया जा सकता है। आप यहां पर टमाटर खरीदने के लिए जा सकती हैं, जिसके लिए आपको गुरु नानक मार्ग करोल बाग जाना होगा।
यहां जाकर आप थोक में खरीदारी करते समय कीमतों पर बातचीत करें, इससे आपको बेहतर सौदे मिल सकते हैं। सभी दुकानदार डिजिटल भुगतान स्वीकार नहीं करते, इसलिए नकद पैसे साथ रखें।
लोकल मार्केट जाएं
आप अपने घर के आसपास मौजूद मार्केट से भी टमाटर की खरीदारी करने के लिए जा सकती हैं जैसे- सीलमपुर, भजनपुरा आदि। इन जगहों पर शाम के वक्त मार्केट लगती है, आप इसी टाइम जाकर खरीदारी कर सकती हैं। कीमत आपको ज्यादा बताई जा सकती है, इसलिए कम कीमत लगवाकर खरीदारी करें।
इसे जरूर पढ़ें- Best Street Food Noida: स्ट्रीट फूड के शौकीन लोगों के लिए बेस्ट हैं नोएडा की ये 3 जगहें, जरूर करें एक्सप्लोर
इन टिप्स का रखें ध्यान
- इन मार्केट्स में हो सकता है प्लास्टिक बैग्स का इस्तेमाल नहीं होता होगा। इसलिए अपना थैला साथ लेकर जाएं।
- थोक में खरीदारी करते समय कीमतों पर बातचीत करें, इससे आपको बेहतर सौदे मिल सकते हैं।
- हर कोई ऑनलाइन पैसे नहीं लेता होगा, इसलिए आप कैश लेकर जरूर जाएं। इससे आपको परेशान नहीं होगी और आप खरीदारी आसानी से कर सकती हैं। मंडी में भीड़ से बचने के लिए सुबह के समय जाना बेहतर होता है। आप जब भी जाने का प्लान करें, सुबह का ही वक्त चुनें।
इस तरह आप अच्छे क्वालिटी के टमाटर खरीद सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।