Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

Good Friday के लॉन्ग वीकेंड में इस बार नहीं जाना चाहती हैं ऋषिकेश-मसूरी? इन जगहों पर बना सकती हैं बजट में घूमने का प्लान

दिल्ली-एनसीआर के आस-पास घूमने के लिए ऐसी जगहें सर्च कर रही हैं, जहां भीड़ और ट्रैफिक दोनों कम हो, तो आप ऑफबीट जगहों पर जाने का प्लान भी कर सकती हैं। अधिकतर लोग छुट्टियों में टूरिस्ट प्लेसिस पर जाने का प्लान बनाते हैं, जिसकी वजह ऑफबीट जगहों पर भीड़ कम देखने को मिलती है।
Updated:- 2026-03-17, 13:34 IST
best budget places to visit on good friday long weekend except rishikesh mussoorie

गुड फ्राइडे के लॉन्ग वीकेंड में घूमने के लिए अच्छी जगह सर्च कर रही हैं, तो पहले ऐसी लोकेशन का चयन करें, जहां भीड़ कम जाती है। 3 दिनों की छुट्टी वाला यह वीकेंड हर यात्री के लिए सबसे जरूरी होता है। इस समय दिल्ली-एनसीआर के आस-पास रहने वाले हजारो-लाखों लोग गुड फ्राइडे की छुट्टी में घूमने का प्लान बना रहे हैं। इन शहरों में रहने वाले यात्रियों के लिए ऋषिकेश-मसूरी सबसे बेस्ट जगह मानी जाती है, क्योंकि यह पास भी है और घूमने पर ज्यादा खर्च भी नहीं आता। हालांकि, बार-बार एक ही जगह जाकर अब यात्री बोर हो गए हैं। इन जगहों पर हर साल गुड फ्राइडे के दिन भीड़ भी बहुत ज्यादा होती है, जिसकी वजह से यात्रियों को आधा समय तो ट्रैफिक में ही बीत जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां गुड फ्राइडे पर आपको भीड़ कम मिलने के चांस है।

धनोल्टी

ऋषिकेश-मसूरी के अलावा सस्ती और कम भीड़-भाड़ वाली शांत जगह चाहिए, तो आप धनोल्टी जाने का प्लान कर सकती हैं। इस जगह की खासियत यह कि यहां भीड़ तो कम मिलेगी ही साथ में ट्रैफिक में भी नहीं मिलने वाला। यहां तक पहुंचने की सड़क अच्छी है और होटल और स्टे भी सस्ते हैं। अक्सर लोग यहां कैपिंग करना पसंद करते हैं, क्योंकि कैंप का प्राइस भी सस्ता होता है। आप धनोल्टी में रहकर आस-पास के गावों को एक्सप्लोर कर सकती हैं, जिससे ट्रिप भी यादगार होगा और आप पहाड़ी जगहों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान पाएंगी।

इसे भी पढे़ं- दिल्ली में 500 रुपये के अंदर वीकेंड को बनाना है यादगार, जानें कैसे कर सकती हैं ट्रिप प्लान?

Dhanaulti camping and resorts

चकराता

गुड फ्राइडे के लॉन्ग वीकेंड में चकराता जाना भी अच्छा हो सकता है, क्योंकि यह ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से ज्यादा पर्यटक यहां नहीं जाते। यह जगह बेहद शांत और दिल को छूने वाली है। आपको पूरे सफर में इतना ज्यादा मजा आएगा कि आपका 3 दिनों का ट्रिप प्लान करने के बाद वापस आने का मन नहीं होगा। यहां की सड़कें कुछ जगहों पर पतनी है, जिससे आपको यात्रा में दिक्कत हो सकती है, लेकिन पूरा सफर आरामदायक होगा। आपको इन सड़कों पर कोई ट्रैफिक नहीं मिलने वाला, क्योंकि ज्यादा भीड़ नहीं आती। यह पार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। 

Chakrata peaceful hill station

देवप्रयाग

शांति और सुकून की तलाश कर रहे लोग गुड फ्राइडे के लॉन्ग वीकेंड देवप्रयाग भी जा सकते हैं। यह ट्रिप आपको हमेशा यादगार रहेगी, क्योंकि यहां के नजारे आप भुला नहीं पाएंगी। संगम की खूबसूरती के साथ-साथ ऐतिहासिक मंदिरों में दर्शन करना, आपको सुकून देगा। 3 दिनों के ट्रिप के लिए यह जगह बेस्ट है, क्योंकि आप रुक-रुक कर अपना सफर पूरा कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- बर्फ की सफेद चादर से ढका उत्तराखंड का यह शहर, जन्‍नत जैसा नजारा देखना है तो तुरंत बना लें घूमने का प्‍लान

Hidden gems near Delhi for weekend

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।