herzindagi
top beaches in maharashtra to explore during monsoon

Maharashtra Beaches: मानसून में महाराष्ट्र के इन बीचेज को एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर घूमना है बेकार

मानसून में महाराष्ट्र घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो खंडाला और लोनावला के साथ-साथ इन खूबसूरत और हसीन समुद्री तट को एक्सप्लोर करना कतई न भूलें।   
Editorial
Updated:- 2024-05-30, 12:19 IST

Best beaches in maharashtra: महाराष्ट्र देश का प्रमुख राज्य होने के साथ एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी है। इस राज्य में स्थित कई जगहों की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि देश और विदेश से भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

महाराष्ट्र को 'गेटवे ऑफ द हार्ट ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है। अरब सागर के तट पर स्थित है इस राज्य खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम सिर्फ फोर्ट, इमारत या महल ही नहीं, बल्कि समुद्री तट भी करते हैं। राज्य के कई शहरों के बीचेज इस कदर प्रचलित है कि उन्हें एक्सप्लोर करना किसी जन्नत से कम नहीं।

इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र के कुछ ऐसे बीचेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें मानसून में आपने एक्सप्लोर नहीं तो फिर महाराष्ट्र का दर्शन अधूरा ही रह जाएगा।

गणपतिपुले बीच (Ganpatipule Beach)

Ganpatipule Beach

महाराष्ट्र में स्थित किसी शानदार और मनमोहक समुद्री तट को मानसून में एक्सप्लोर करने का जिक्र होता है, तो गणपतिपुले बीच का नाम जरूर शामिल रहता है। मानसून में यहां राज्य के हर कोने से पर्यटक मौज-मस्ती करने पहुंचते हैं।

गणपतिपुले रत्नागिरी जिले में स्थित एक छोटा शहर है, जिसे कई लोग गणपतिपुले बीच के लिए प्रसिद्ध मानते हैं। कहा जाता है कि मानसून में इस समुद्र तट के आगे गोवा के कई बीचेज फीके लगते हैं। इसलिए यहां मानसून के अलावा गर्मियों में भी देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। यह बीच वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Famous Lake in Maharastra: ये हैं महाराष्ट्र की प्रसिद्ध झीलें, यहां गर्मियों में घूमने का एक ही मजा होता है, आप भी पहुंचें

यह विडियो भी देखें

अलिबाग बीच (Alibaug beach)

Alibaug beach

माया नगरी यानी मुंबई से करीब 95 किमी की दूरी पर स्थित अलीबाग बीच एक लोकप्रिय और चर्चित समुद्री तट है। यह बीच साफ और मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहां क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए कई कपल्स और परिवार पहुंचते रहते हैं।

अलिबाग बीच की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे महाराष्ट्र का खजाना भी माना जाता है। मानसून में यहां का नजारा हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह बीच सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारों के लिए भी बेस्ट स्थान माना जाता है। यहां आप वाटर स्पोर्ट्स जैसे-कयाकिंग, जेट स्की, स्कूबा डाइविंग भी एन्जॉय कर सकते हैं।

काशीद बीच (Kashid Beach)

Kashid Beach

अलीबाग से करीब 32 किमी और मुरुड जंजीरा फोर्ट से करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित काशीद बीच महाराष्ट्र का सबसे लोकप्रिय समुद्री तट माना जाता है। यह बीच काली रेत के चलते काफी मशहूर है।

काशीद बीच मानसून में एक शानदार वीकेंड गेटवे माना जाता है। मानसून में यहां अक्सर सैलानियों की भीड़ देखी जा सकती है। यह खूबसूरत बीच करीब 3 किमी के फैला हुआ है और यह विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों और झाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां कई पर्यटक सिर्फ वाटर स्पोर्ट्स के लिए पहुंचते हैं।

मुरुद बीच (Murud Beach)

Murud Beach

मुरुद बीच महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत बीचेज में से एक है। मुरुद बीच शांत वातावरण के लिए भी प्रसिद्ध माना जाता है। मानसून में इस समुद्री तट की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए यहां मानसून में सबसे अधिक भीड़ रहती है।

मुरुद बीच अपनी खूबसूरती के साथ-साथ डॉल्फिन के लिए भी जाना जाता है। अगर आपकी किस्मत सही रही तो आप यहां डॉल्फिन्स को भी करीब से देख सकते हैं। मुरुद बीच सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारों के लिए भी जाना जाता है। यहां वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Trekking Places in Maharastra: ये हैं महाराष्ट्र की टॉप एडवेंचर एंड ट्रेकिंग जगहें, इन्हें एक्सप्लोर करना जन्नत से कम नहीं

 


इन बीचेज को भी एक्सप्लोर करें 

महाराष्ट्र में ऐसे अन्य कई समुद्री तट हैं, जिन्हें आप मानसून में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-दिवेआगर बीच, वसई बीच, वर्सोली बीच और मांडवी बीच को मानसून में एक्सप्लोर करना किसी हसीन जन्नत से कम।    

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image@shutterstocks,alibag_tourism

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।